Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

उत्तर प्रदेश में पीएम मोदी के ये मंत्री पीछे, BJP को करारा झटका

उत्तर प्रदेश में प्रधानमंत्री मोदी के अलावा, राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण राज्य उत्तर प्रदेश से 11 केंद्रीय मंत्री चुनावी मैदान में हैं। यहां लोकसभा की 80 सीट हैं।

  • Written By: साक्षी सिंह
Updated On: Jun 04, 2024 | 03:28 PM

लोकसभा चुनाव परिणाम 2024

Follow Us
Close
Follow Us:

लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्र में बढ़त बनाए हुए हैं। हालांकि, केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी और केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री महेंद्र नाथ पांडे पीछे हैं। प्रधानमंत्री मोदी के अलावा, राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण राज्य उत्तर प्रदेश से 11 केंद्रीय मंत्री चुनावी मैदान में हैं। यहां लोकसभा की 80 सीट हैं।

पीएम मोदी के ये मंत्री आगे

निर्वाचन आयोग के अनुसार अभी तक के रुझानों में जो केंद्रीय मंत्री आगे हैं उनमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी, कानून एवं न्याय राज्य मंत्री एसपी सिंह बघेल और उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति शामिल हैं।

सम्बंधित ख़बरें

‘वोट चोरी’ के बीच हुए फरार, माल्टा में जा बसे लोकसभा चुनाव कराने वाले राजीव कुमार? सामने आ गई असलियत

लोकसभा चुनाव प्रचार पर सबसे ज्यादा खर्च करने वाली पार्टी बनी BJP, कांग्रेस भी पीछे नहीं; ADR रिपोर्ट में खुलासा

Anti-minority Hate Speech: अल्पसंख्यकों के खिलाफ हेट स्पीच में बीजेपी अव्वल, रिपोर्ट ने बढ़ाई मोदी की टेंशन

कहीं कम न हो जाए भाजपा की एक और सीट, हाईकोर्ट पहुंचा भदोही सांसद डॉ. विनोद बिंद की जीत का मामला

इसके अलावा स्मृति ईरानी, महेंद्र नाथ पांडेय, संजीव कुमार बालियान, अनुप्रिया पटेल, भानु प्रताप सिंह वर्मा, कौशल किशोर और अजय मिश्रा पीछे हैं।

कौन कितने मतों से है आगे

भारत निर्वाचन आयोग के अनुसार, मंगलवार दोपहर साढ़े 12 बजे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वाराणसी सीट पर कांग्रेस के अजय राय से 79,566 मतों से आगे हैं। लखनऊ सीट पर राजनाथ सिंह समाजवादी पार्टी के रविदास मेहरोत्रा से 19,642 मतों से आगे हैं। महाराजगंज सीट पर पंकज चौधरी 24,000 मतों, आगरा सीट पर एसपी सिंह बघेल 70,000 से अधिक मतों से आगे हैं।

कौन कितने मतों से है पीछे

अमेठी सीट पर स्मृति ईरानी कांग्रेस के के.एल शर्मा से लगभग 50,000 से ज्यादा मतों से पीछे हैं। इसी तरह महेंद्र नाथ पांडे चंदौली सीट पर सपा के बीरेंद्र सिंह से 1,134 मतों से पीछे हैं। मुजफ्फरनगर सीट पर संजीव कुमार बालियान सपा के हरेंद्र सिंह मलिक से 28,000 से अधिक मतों से पीछे हैं। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल मिर्जापुर सीट पर सपा के रमेश चंद बिंद से 1,554 मतों से पीछे हैं।

जालौन सीट पर राज्यमंत्री भानु प्रताप सिंह वर्मा सपा के नारायण दास अहिरवार से 16,000 से अधिक मतों से पीछे हैं। आवास एवं शहरी मामलों के राज्य मंत्री कौशल किशोर सपा के आर के चौधरी से 60,000 से अधिक मतों से पीछे चल रहे हैं। केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा खीरी में सपा के उत्कर्ष वर्मा मधुर से 10,000 से अधिक मतों से पीछे हैं।

These ministers of pm modi are behind in uttar pradesh

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 04, 2024 | 03:28 PM

Topics:  

  • Lok Sabha Election 2024

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.