पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार (सोर्स- सोशल मीडिया)
Rajiv Kumar: कांग्रेस के ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर एक ओर देश में हंगामा मचा हुआ है, तो दूसरी ओर निर्वाचन आयोगे के पूर्व चीफ इलेक्शन कमिश्नर राजीव कुमार के देश छोड़कर जाने की खबरें तेजी से फैल रही हैं। लोग सोशल मीडिया पर लोग पूछ रहे कि आखिर वे कहां हैं? वहीं, कुछ लोग दावा कर रहे कि राजीव कुमार देश छोड़कर माल्टा में जा बसे हैं।
आपको बता दें कि 2024 के लोकसभा चुनाव और महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनाव राजीव कुमार की निगरानी में हुए थे। इसके बाद फरवरी 2025 में उन्होंने अपना कार्यकाल पूरा किया था। इन्हीं चुनावों को लेकर राहुल गांधी और अन्य विपक्षी पार्टियों के नेता लगातार ‘वोट चोरी’ का दावा कर रहे हैं।
हाल ही में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कर्नाटक, महाराष्ट्र और हरियाणा में हुए लोकसभा चुनावों में ‘वोट चोरी’ के आरोप लगाए थे, जिसके बाद राजीव कुमार सुर्खियों में आ गए थे। क्योंकि उस समय राजीव कुमार मुख्य चुनाव आयुक्त थे। इन आरोपों ने सोशल मीडिया पर एक नई बहस छेड़ दी है।
सोशल मीडिया पर तमाम यूजर्स दावा कर रहे हैं कि राजीव कुमार भारत छोड़कर माल्टा में बस गए हैं और वहां की नागरिकता ले ली है। लेकिन अब उनके करीबी सूत्रों ने दावा किया है कि राजीव कुमार कहीं नहीं गए हैं। वह भारत में ही हैं। ऐसी ही जानकारी न्यूज एजेंसी पीटीआई को भी मिली है।
एक्स पर कई यूजर्स ने दावा किया पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार भारत छोड़कर माल्टा में बस गए। क्यों? क्या राहुल गांधी के वोट चोरी अभियान ने उनकी रातों की नींद उड़ा दी? इसके बाद सोशल मीडिया पर और भी ऐसे ही तमाम दावे वाले पोस्ट सामने आए। इनमें विपक्षी नेता भी शामिल हैं।
वहीं, दूसरी तरफ कई लोगों ने इसे अफवाह बताते हुए भी पोस्ट किए। एक यूजर ने लिखा कि पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार के माल्टा जाने का कोई विश्वसनीय प्रमाण नहीं है। यह सोशल मीडिया पर बस एक अफवाह है। एक अन्य यूज़र ने लिखा, पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार भारत में हैं और उन्होंने देश नहीं छोड़ा है।
राजीव कुमार ने अपने साढ़े चार साल के कार्यकाल में 31 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में चुनावों का संचालन किया, जिसमें 2024 का लोकसभा चुनाव भी शामिल है। उनके नेतृत्व में कई सुधार लागू किए गए, जैसे मतदाता पंजीकरण के लिए चार तिथियों का प्रावधान, ईआरओनेट 2.0 के माध्यम से मतदाता सूचियों का डिजिटलीकरण और गलत सूचनाओं से निपटने के लिए ‘मिथक बनाम वास्तविकता’ रजिस्टर की शुरुआत।
यह भी पढ़ें: राहुल गांधी की जान को खतरा! कोर्ट को बताए धमकाने वाले BJP नेताओं के नाम, जानिए क्या है पूरा मामला?
राहुल गांधी द्वारा वोट चोरी के आरोपों ने राजीव कुमार को विवादों में ला दिया। तृणमूल कांग्रेस के नेता अभिषेक बनर्जी ने भी चुनाव आयोग पर निशाना साधा और मांग की कि राजीव कुमार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जाए क्योंकि उनके कार्यकाल के दौरान कथित तौर पर एक त्रुटिपूर्ण मतदाता सूची तैयार की गई थी।