-
मंगल, 23 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- India »
- The Road Ahead For Modi Government In Rajya Sabha Will Not Be Easy Bills May Get Delayed Due To This Number Game
राज्यसभा में आसान नहीं होगी मोदी सरकार की राह, ऐसे नंबर गेम से लटक सकते हैं बिल
- Written By: शानू शर्मा
इस बार मजबूत विपक्ष NDA सरकार को बजट सत्र के दौरान घेरने की पूरी कोशिश करेगी। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली NDA को ना केवल लोकसभा बल्कि राज्यसभा में भी किसी बिल को पास करने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। 1990 के बाद ऐसा पहली बार हुआ है कि राज्यसभा में किसी भी पार्टी के पास 100 से ज्यादा सांसद हो।

राज्य सभा सांसदों की संख्या (सौजन्य- सोशल मीडिया)
नई दिल्ली: 23 जुलाई से संसद का बजट सत्र शुरू होने वाला है। जिसमें एनडीए सरकार कई बिल ला सकती है। वहीं विपक्ष भी इस बार सरकार को घेरने की फूल तैयारी में है। मौजूदा आकंड़ों के मुताबिक एनडीए गठबंधन की सरकार को ना केवल लोकसभा में बल्कि राज्यसभा में भी बिल पास कराने में परेशानी होने वाली है।
लोकसभा के साथ-साथ राज्यसभा में भी एनडीए का संख्या बल कम हो गया है। सत्र से पहले 13 जुलाई को बीजेपी के चार मनोनीत सदस्य रिटायर हो गए। इसी के राज्यसभा में बीजेपी की संख्या 86 हो गई। वहीं एनडीए गठबंधन के पास कुल 101 की ताकत रह गई है। रिटायर होने वाले सदस्यों में राकेश सिन्हा, राम शकल, सोनल मानसिंह और महेश जेठमलानी का भी नाम शामिल है.
बिल पास कराने में आएगी दिक्कत
बता दें कि चार साल बाद राज्यसभा में भाजपा की ताकत 90 के नीचे गई है। राज्यसभा में कुल 245 सांसदों की संख्या है, जिसमें फिलहाल 226 सांसद हैं। जिसके मुताबिक बहुमत का आंकड़ा 114 होता है। एनडीए के पास कुल 101 सांसद है यानी की भाजपा गठबंधन को 13 सांसदों के समर्थन की कमी हो सकती है है। इस कमी की वजह से किसी भी बिल को पास कराने में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। वहीं इंडिया गठबंधन इस बार भाजपा की इस कमजोरी का पूरा फायदा उठाना चाहेगी।
सम्बंधित ख़बरें
जय महेश के जयघोष से गूंजा अकोला, माहेश्वरी समाज की भव्य शोभायात्रा निकली
झारखंड राज्यसभा चुनाव के बाद इंडिया गठबंधन में आई दरार! कांग्रेस-RJD में खिंची तलवार, किसने क्या कहा?
झारखंड राज्यसभा चुनाव के बाद इंडी गठबंधन में ‘महाभारत’! कांग्रेस के आरोपों पर RJD और माले का बड़ा पलटवार
राज्यसभा नामांकन विवाद पर महिला कांग्रेस का प्रदर्शन, भोपाल में निर्वाचन आयोग का पुतला दहन, जमकर की नारेबाजी
जल्द हो सकते हैं चुनाव
राज्यसभा में कुल 19 सीटें अभी खाली हैं। जिसमें से जम्मू-कश्मीर और मनोनीत कैटेगरी से चार सदस्यों की पद खाली है। इसके अलावा 8 राज्यों में 11 सीटें खाली हो गई है। उनमें से 10 सीटें राज्यसभा सांसदों के लोकसभा चुनाव लड़ने की वजह से खाली हुई है। वहीं एक सीट भारत राष्ट्र समिति के सदस्य के केशव राव के इस्तीफे के कारण खाली हो गई। बाद में उन्होंने पार्टी बदलते हुए कांग्रेस का दामन थामा था। जल्द ही इन खाली सीटों पर चुनाव होने की उम्मीद है।
इस चुनाव में संभवतः एनडीए के खाते में 8 सीटें आ सकती है। वहीं तीन सीटों पर इंडिया गठबंधन अपना कब्जा कर सकता है। 2014 में भाजपा के पास कुल 55 सासंद थे। वहीं 2019 में 78 और अभी 101 सांसद मौजूद हैं। 1990 के बाद ऐसा पहली बार हुआ है कि राज्यसभा में किसी भी पार्टी के पास 100 से ज्यादा सांसद हो।
किसके कितने सांसद
राज्यसभा में फिलहाल भाजपा- 86, कांग्रेस-26, टीएमसी-13, वाईएसआरसीपी-11, आप-10, डीएमके-10, बीजेडी-9, आरजेडी-5, बीआरएस-4, जेडीयू-4, सीपीएम-4, एआईएडीएमके-4, एसपी-4, जेएमएम-3 शिवसेना (यूनिट)-2, एनसीपी(एसपी)-2, एनसीपी-2, पीआई-2, एआईएमएल-2, नॉमिनेटिड-7 और अन्य-16 सांसद मौजूद है।
The road ahead for modi government in rajya sabha will not be easy bills may get delayed due to this number game
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
छत्रपति संभाजीनगर: महापौर समीर राजूरकर की कोशिशें रंग लाईं, मनपा में नियुक्त हुए दो वरिष्ठ सलाहकार
Jun 23, 2026 | 09:24 PMTrisha Krishnan Post: तृषा कृष्णन ने विजय को दी खास जन्मदिन बधाई, क्यूट पोस्ट से खत्म हुई अलगाव की अटकलें
Jun 23, 2026 | 09:19 PMइंदौर पहुंचे रामदास अठावले, किया बड़ा दावा; बोले- उद्धव ठाकरे का राजनीतिक भविष्य कमजोर
Jun 23, 2026 | 09:15 PMपापा बचा लो, यहां आग लग गई है…पिता से बेटे की अंतिम पुकार, लखनऊ अग्निकांड की रुला देने वाली कहानी- VIDEO
Jun 23, 2026 | 09:05 PMछत्रपति संभाजीनगर में नई जल योजना को मजबूती देने में जुटा प्रशासन, अतिरिक्त पंपों से बढ़ेगी जलापूर्ति क्षमता
Jun 23, 2026 | 09:01 PMलखनऊ अग्निकांड के बाद हरकत में आया प्रशासन, कानपुर के 22 कोचिंग सेंटरों पर हुई कार्रवाई; देखें- VIDEO
Jun 23, 2026 | 09:01 PMमुंद्रा एयरपोर्ट से सीधे मुंबई-गोवा की उड़ान, पश्चिम भारत का नया बिजनेस हब बनने की तैयारी
Jun 23, 2026 | 08:50 PMवीडियो गैलरी

अगले साल आनी थी बारात, अब उठी अर्थी, लखनऊ अग्निकांड में नीलेश-अनामिका की प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत- VIDEO
Jun 23, 2026 | 08:24 PM
अपना देश संभालो… गंज शहिदा मस्जिद विवाद पर भड़के अफजाल अंसारी, पाकिस्तान को दी कड़ी नसीहत; देखें VIDEO
Jun 23, 2026 | 08:09 PM
ईरान को कौन देगा 300 अरब डॉलर? खाड़ी देशों की बढ़ी टेंशन, ‘चंदा’ मांगने जा रहे डोनाल्ड ट्रंप के दूत!
Jun 23, 2026 | 05:56 PM
तलवार, पत्थरबाजी और बंधक! Nagarasu Gurudwara की छत पर क्यों डटे हैं निहंग?, VIDEO
Jun 23, 2026 | 03:38 PM
लखनऊ अग्निकांड में SIT की एंट्री, 15 बच्चों की मौत की करेंगी जांच, एक्शन मोड में योगी सरकार- VIDEO
Jun 23, 2026 | 02:32 PM
10 मिनट देरी हो जाती तो शायद बच जाता… मदद की गुहार लगाता रहा बेटा, मां ने बयां किया लखनऊ अग्निकांड का मंजर
Jun 23, 2026 | 02:01 PM














