-
शनि, 8 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Gujarat »
- Mundra Airport First Scheduled Flight Service Starts Star Air Connects 8 Cities
मुंद्रा एयरपोर्ट से सीधे मुंबई-गोवा की उड़ान, पश्चिम भारत का नया बिजनेस हब बनने की तैयारी
- Written By: अर्पित शुक्ला
Mundra Airport: कच्छ के मुंद्रा एयरपोर्ट से पहली नियमित उड़ान सेवा शुरू हो गई है। स्टार एयर की फ्लाइट्स अब मुंबई, गोवा समेत 8 शहरों को जोड़ेंगी, जिससे व्यापार, लॉजिस्टिक्स और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।

मुंद्रा एयरपोर्ट से 8 शहरों के लिए उड़ान शुरू
Adani Mundra Airport Flight Service: कच्छ क्षेत्र के विकास को नई गति देने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए अडानी मुंद्रा एयरपोर्ट ने मंगलवार को अपनी पहली नियमित अनुसूचित उड़ान सेवा शुरू कर दी। स्टार एयर के साथ साझेदारी में शुरू हुई यह सेवा मुंद्रा को मुंबई और गोवा सहित देश के आठ प्रमुख शहरों से जोड़ेगी।
कंपनी के अनुसार, नई हवाई सेवाओं के शुरू होने से व्यापार, उद्योग, लॉजिस्टिक्स और पर्यटन क्षेत्र को बड़ा लाभ मिलेगा। यात्रा समय में कमी आने के साथ-साथ यह क्षेत्र एक महत्वपूर्ण मल्टी-मोडल लॉजिस्टिक्स और बिजनेस हब के रूप में विकसित होने की दिशा में आगे बढ़ेगा।
मुंबई-गोवा समेत 8 शहरों से जुड़ा मुंद्रा
स्टार एयर ने मुंद्रा एयरपोर्ट से मुंबई और गोवा के अलावा हिंडन, सूरत, बेलगावी, बेंगलुरु, कोल्हापुर और नांदेड़ के लिए भी उड़ान सेवाएं शुरू की हैं। इन सेवाओं से कच्छ क्षेत्र को देश के प्रमुख आर्थिक और औद्योगिक केंद्रों से सीधा हवाई संपर्क मिलेगा।
सम्बंधित ख़बरें
ना मशीन, ना मोटर…अचानक कुएं उठने लगीं समुद्र जैसी लहरें! वैज्ञानिक वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप-VIDEO
Adani UK Port: ब्रिटेन के बंदरगाहों पर चलेगा अडानी का सिक्का, 21 पोर्ट्स पर है अब कंपनी की नजर
MP में बनेगी घातक मिसाइलें… अदाणी ग्रुप 2500 करोड़ का करेगा निवेश, प्रोजेक्ट से बदलेगी देश की किस्मत!
Adani Aluminum: गौतम अदाणी का बड़ा दांव, ओडिशा में 1 लाख करोड़ का प्लांट देगा वेदांता को टक्कर
व्यापार और लॉजिस्टिक्स को मिलेगा बड़ा फायदा
मुंद्रा देश के सबसे बड़े निजी बंदरगाह और प्रमुख निर्यात-आयात केंद्रों में से एक है। नई उड़ान सेवाओं से बंदरगाह के माध्यम से होने वाले व्यापारिक प्रवाह को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी, जिससे राष्ट्रीय और वैश्विक सप्लाई चेन के साथ समन्वय और मजबूत होगा। विशेषज्ञों का मानना है कि यह पहल अंतिम मील (लास्ट-माइल) कनेक्टिविटी को मजबूत करने के साथ-साथ व्यापारिक गतिविधियों को और अधिक गति प्रदान करेगी।
विश्वस्तरीय सुविधाओं से लैस है नया एयरपोर्ट
मुंद्रा एयरपोर्ट को आधुनिक सुविधाओं के साथ विकसित किया गया है। एयरपोर्ट का 1,900 मीटर लंबा रनवे विभिन्न प्रकार के यात्री और कार्गो विमानों के संचालन में सक्षम है। टर्मिनल भवन में विशाल पार्किंग, कई चेक-इन काउंटर, आरामदायक लाउंज, फूड कोर्ट और दिव्यांग यात्रियों के लिए विशेष सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। इसके अलावा समर्पित ड्रॉप-ऑफ जोन और व्हीलचेयर सेवाएं भी सुनिश्चित की गई हैं।
बंदरगाह और विमानन सेवाओं के बीच बनेगा तालमेल
अडानी समूह का कहना है कि मुंद्रा एयरपोर्ट का विकास उसके बंदरगाह और विमानन व्यवसायों के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करने की रणनीति का हिस्सा है। इससे कच्छ क्षेत्र में उद्योग, निवेश और पर्यटन को नई ऊंचाइयां मिलेंगी।
यह भी पढ़ें- लंदन-न्यूयॉर्क को टक्कर देगा मुंबई का नया गार्डन, रिलायंस ने शुरू किया काम, नीता अंबानी ने क्या कहा?
अडानी समूह के लिए अहम परियोजना
मुंद्रा एयरपोर्ट परियोजना अडानी समूह के उस व्यापक नेटवर्क का हिस्सा है, जिसके तहत समूह देशभर में कई प्रमुख हवाई अड्डों का संचालन कर रहा है। समूह वर्तमान में नवी मुंबई, मुंबई, अहमदाबाद, जयपुर, लखनऊ, तिरुवनंतपुरम, मंगलुरु और गुवाहाटी सहित कई बड़े एयरपोर्ट्स का संचालन एवं विकास कर रहा है। नई उड़ान सेवाओं की शुरुआत के साथ मुंद्रा अब केवल एक प्रमुख बंदरगाह ही नहीं, बल्कि पश्चिम भारत के उभरते हुए व्यापारिक और लॉजिस्टिक्स केंद्र के रूप में भी अपनी पहचान मजबूत करता दिखाई दे रहा है।
Mundra airport first scheduled flight service starts star air connects 8 cities
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
छत्तीसगढ़ में शिक्षक के 1654 पदों पर भर्ती, 2 सितंबर तक करें आवेदन; जानें योग्यता और सैलरी
Aug 08, 2026 | 10:15 PMEkadashi Vrat Katha: कामिका एकादशी पर जरूर पढ़ें ये पौराणिक कथा, बड़े से बड़ा पाप से मुक्ति की है मान्यता
Aug 08, 2026 | 10:10 PMयश की टॉक्सिक में सिर्फ एक्शन नहीं, डायलॉग्स भी हैं जबरदस्त, कियारा आडवाणी की एंट्री के साथ बढ़ा सस्पेंस
Aug 08, 2026 | 10:09 PMमहज ₹1000 में अपने घर की रजिस्ट्री! पड़ेगांव में 672 परिवारों को PMAY के अंतर्गत जल्द मिलेगा आशियाना
Aug 08, 2026 | 09:59 PMना मशीन, ना मोटर…अचानक कुएं उठने लगीं समुद्र जैसी लहरें! वैज्ञानिक वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप-VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:54 PMExclusive: बलूचिस्तान ने किया ‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ का ऐलान! 11 अगस्त को पाकिस्तान में मचेगा गदर- VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:45 PMकामिका एकादशी पर चुपचाप जप लें ये 5 शक्तिशाली मंत्र, श्रीहरि की कृपा से खुल सकते हैं बंद किस्मत के दरवाजे
Aug 08, 2026 | 09:40 PMवीडियो गैलरी

यूनिवर्सिटी से मीडिया तक RSS के प्रचारक, प्रयागराज में गरजे राहुल गांधी, सरकार पर बोला तीखा हमला; देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:34 PM
15 दिन से भूख हड़ताल पर देवेंद्र नाथ महतो! उग्र हुआ JPSC-JSSC छात्रों का आंदोलन, देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:06 PM
सोनीपत वीडियो कॉल अंतिम संस्कार में सबसे बड़ा मोड़! वृद्धाश्रम के संचालक ने खोला 5100 रुपये का असली राज- VIDEO
Aug 07, 2026 | 10:47 PM
जंतर-मंतर वाले बिरयानी बाबा जुनैद झारखंड पहुंचे, फंडिंग और पेपर लीक को लेकर कर दिए बड़े खुलासे! देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 09:54 PM
स्टेशन पर अचानक फूट-फूटकर रोने लगा शख्स, वीडियो देख सोशल मीडिया पर भर आईं लोगों की आंखें! देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 09:23 PM
मोहन भागवत की बात BJP वाले ही नहीं मानते! CJP फाउंडर अभिजीत दिपके का बड़ा हमला, देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 06:08 PM













