- Hindi News »
- India »
- The Budget Session Of Parliament Will Be Extended By One Day Till February 10
एक दिन लिए बढ़ाया गया संसद का सत्र, ‘श्वेत पत्र’ पेश करने की योजना बना रही मोदी सरकार
- Written By: किर्तेश ढोबले

नई दिल्ली: संसद के मौजूदा बजट सत्र (Budget Session 2024 ) को एक दिन बढ़ाकर शनिवार तक किया जा रहा है। यह जानकारी संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने यहां दी। सूत्रों ने बताया कि सरकार 2014 से पहले और बाद में भारतीय अर्थव्यवस्था की स्थिति की तुलना करते हुए एक ‘श्वेत पत्र’ (White Paper) पेश करने की योजना बना रही है। बजट सत्र की शुरुआत 31 जनवरी को हुई थी और इसे नौ फरवरी को समाप्त होना था।
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने अंतरिम बजट भाषण में कहा था कि केंद्र सरकार 2014 से पहले और बाद की भारतीय अर्थव्यवस्था की स्थिति की तुलना करते हुए एक ‘श्वेत पत्र’ जारी करेगी। उन्होंने कहा था कि उन दिनों के संकट को दूर कर लिया गया है और अर्थव्यवस्था को सर्वांगीण विकास के साथ उच्च सतत विकास पथ पर मजबूती से स्थापित किया गया है।
वित्त मंत्री ने एक फरवरी को अपने भाषण में कहा था, ‘‘केवल उन वर्षों के कुप्रबंधन से सबक लेने के उद्देश्य से अब यह देखना उचित है कि हम 2014 तक कहां थे और अब कहां हैं। सरकार सदन के पटल पर एक श्वेत पत्र रखेगी।” संसद की कार्यवाही आमतौर पर सप्ताहांत में नहीं होती है, लेकिन हाल के वर्षों में ऐसे कई उदाहरण हैं, जब सदन की बैठक शनिवार को आहूत की गयी है।
सम्बंधित ख़बरें
बंगाल चुनाव: TMC ने निर्मला सीतारमण के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत, भ्रष्ट आचरण के आरोप से मची खलबली
संभाजीनगर: बैंक ऑफ महाराष्ट्र लीज मामले की जांच की मांग, सांसद कल्याण काले ने वित्त मंत्री को लिखा पत्र
Fiscal Deficit: सरकारी खजाने पर कितना दबाव? फरवरी तक बजट लक्ष्य का 80% रहा घाटा; CGA ने जारी किए आंकड़े
IBC Amendment: दिवालिया प्रक्रिया में नहीं होगी देरी! लोकसभा से संशोधन विधेयक को मंजूरी, आम आदमी पर क्या असर?
The budget session of parliament will be extended by one day till february 10
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
CJP अकाउंट ब्लॉक होने पर गरमाई राजनीति, नाना पटोले बोले- सरकार युवाओं की आवाज दबा रही
May 25, 2026 | 08:37 AMKKR को लूट ले गया ये स्टार प्लेयर, IPL में 20 मिनट खेलने के लिए वसूले 18 करोड़, परफॉर्मेंस में भी रहा फूस
May 25, 2026 | 08:30 AMप्रतीक यादव की तेरहवीं आज, अपर्णा ने सुधारी पुरानी गलती, सैफई परंपरा को लेकर चर्चाएं तेज
May 25, 2026 | 08:30 AMPadma Awards 2026: राष्ट्रपति मुर्मू आज 131 हस्तियों को करेंगी सम्मानित, 19 महिलाएं भी लिस्ट में शामिल
May 25, 2026 | 08:16 AMमई में चौथी बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, आज करीब 3 रुपए की बढ़ोतरी, देखें MP के शहरों की रेट लिस्ट
May 25, 2026 | 08:15 AMसंजय गायकवाड़ की बढ़ीं मुश्किलें, कोर्ट ने धमकी मामले में पुलिस जांच को दी मंजूरी
May 25, 2026 | 08:15 AMAaj Ka Rashifal: पैसा, तरक्की और सुख-साधन; इन 4 राशियों पर आज मेहरबान रहेंगे ग्रह, क्या आपकी राशि भी है शामिल?
May 25, 2026 | 08:14 AMवीडियो गैलरी

UP के 19 बाहुबलियों पर चला हाईकोर्ट का हंटर! शस्त्र लाइसेंस पर योगी सरकार से मांगा जवाब- VIDEO
May 24, 2026 | 11:15 PM
सिर कलम करने पर 1 करोड़ का इनाम! भाजपा नेता की धमकी पर टीएमसी सांसद सायोनी घोष का करारा जवाब
May 24, 2026 | 02:38 PM
हरे गमछे वालों को ढूंढो..सम्राट चौधरी के विवादित बयान पर छिड़ी बहस, तेजस्वी यादव ने दिया करारा जवाब- VIDEO
May 24, 2026 | 02:33 PM
ईरान ने मानी Trump की बात? दुनिया से छिपी इस डील में क्या-क्या? VIDEO
May 24, 2026 | 02:12 PM
…अपना मानसिक संतुलन खो बैठे हैं, राहुल और अखिलेश पर OP राजभर ने कसा तंज, बोले- सरकार बनाने का सपना छोड़ें
May 24, 2026 | 12:50 PM
गद्दार की परिभाषा में तो उनका परिवार… राहुल गांधी के ‘गद्दार’ बयान पर भाजपा नेता का पलटवार
May 24, 2026 | 12:31 PM














