- Hindi News »
- India »
- The Bjp Demanded The Removal Of Sisodia For Spying On The Leaders
भाजपा ने नेताओं की “जासूसी” को लेकर सिसोदिया को हटाए जाने की मांग की
- Written By: शुभम सोनडवले

FILE- PHOTO
नयी दिल्ली. आम आदमी पार्टी (आप) के 2015 में सत्ता में आने के बाद गठित ‘फीडबैक यूनिट’ (एफबीयू) द्वारा नेताओं की ‘‘जासूसी” किए जाने के आरोपों के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बृहस्पतिवार को दिल्ली सचिवालय के निकट प्रदर्शन किया और दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को पद से हटाए जाने की मांग की।
केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने अपनी एक प्रारंभिक जांच में पाया है कि भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने के लिए दिल्ली सरकार द्वारा गठित ‘फीडबैक यूनिट’ (एफबीयू) ने कथित तौर पर ‘‘राजनीतिक खुफिया जानकारी” एकत्र की। सीबीआई ने इस मामले में उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की सिफारिश की है।
सूत्रों ने पहले बताया था कि उपराज्यपाल ने सीबीआई की इस सिफारिश को गृह मंत्रालय के जरिए राष्ट्रपति को भेज दिया है। भाजपा की दिल्ली इकाई के कार्यवाहक अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा, ‘‘फीडबैक यूनिट से पत्रकार, कारोबारी और वरिष्ठ अधिकारी कोई भी अछूता नहीं रहा। ‘आप’ सरकार जिस प्रकार काम कर रही है, उस हिसाब से मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया दोनों सलाखों के पीछे होंगे।”
सम्बंधित ख़बरें
भूपेन को मनाने में नाकाम हुए राहुल…22 तारीख को बीजेपी ज्वाइन करेंगे बोरा, हिमंत ने सेट कर दिए सारे समीकरण
राहुल के एक फोन से भाजपाई हुए हिमंत! असम CM ने सुनाया 2015 वाला हैरतअंगेज किस्सा, असम में बढ़ गई सियासी हलचल
कर्नाटक HC ने BJP को दिया झटका…’करप्शन रेट कार्ड’ केस में राहुल को मिली बड़ी राहत, जानिए क्या है पूरा मामला?
‘बेटा चला गया, अब क्यों जीऊं?’, स्टंटबाज एसयूवी ने ली 23 साल के साहिल की जान, मां का ये वीडियो देख रो देंगे आप
सचदेवा ने इसे ‘‘बहुत गंभीर” मामला बताते हुए कहा कि भाजपा तब तक संघर्ष जारी रखेगी, जब तक केजरीवाल और सिसोदिया जेल नहीं चले जाते। दिल्ली विधानसभा में विपक्ष के नेता रामवीर सिंह बिधूड़ी ने कहा कि आबकारी ‘‘घोटाले” के बाद एफबीयू ‘‘जासूसी” मामले ने सिसोदिया को फिर से सवालों के घेरे में ला दिया है। (एजेंसी)
The bjp demanded the removal of sisodia for spying on the leaders
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
क्या आपका फोन आपकी बातें सुन रहा है? नई रिपोर्ट ने बढ़ाई चिंता, जानिए सच क्या है
Feb 18, 2026 | 03:31 AMआज का राशिफल 18 February 2026: कर्क और वृश्चिक राशि वालों को होगा धन लाभ, मकर राशि वाले रहें सावधान!
Feb 18, 2026 | 12:05 AMवर्ल्ड कप में जीत के लिए नेपाल ने 12 साल का किया इंतजार, अब SCO को दी ऐसी हार कि हिला डाली पूरी प्वाइंट्स टेबल
Feb 17, 2026 | 11:53 PMIND vs NED: बल्लेबाज दिखाएंगे दम या फिर गेंदबाजों का रहेगा बोलबाला? जानिए अहमदाबाद मुकाबले की पिच रिपोर्ट
Feb 17, 2026 | 11:22 PMIND vs NED: बुमराह और पांड्या को आराम, सिराज की होगी वापसी? नीदरलैंड के खिलाफ ऐसी होगी भारत की प्लेइंग इलेवन!
Feb 17, 2026 | 11:08 PMखाली पेट ब्रेड खाने वालों को ख़बरदार करने वाली ख़बर, तुरंत पढ़िए और हो जाएं सावधान
Feb 17, 2026 | 10:36 PMवानखेड़े में नेपाल का बोलबाला, स्कॉटलैंड को 7 विकेट के बड़े अंतर से दी मात, दीपेंद्र ऐरी का तूफानी अर्धशतक
Feb 17, 2026 | 10:26 PMवीडियो गैलरी

खाकी हुई शर्मसार! ट्रेन के AC कोच से तकिया-चादर चुराते पकड़ा गया UP पुलिस का सिपाही, देखें यह VIDEO
Feb 17, 2026 | 09:58 PM
क्या ट्रेन में सुरक्षित नहीं हैं महिलाएं? मनचले ने सरेआम किया अश्लील बर्ताव, युवती की हिम्मत ने कर दिया बेनकाब
Feb 17, 2026 | 09:52 PM
प्रेमानंद महाराज की शरण में फिर पहुंचे विराट कोहली और अनुष्का, तुलसी की माला पहने दिखीं अभिनेत्री- VIDEO
Feb 17, 2026 | 09:20 PM
सोने की कीमतों में ऐतिहासिक गिरावट! क्या 2027 तक ₹1 लाख से नीचे आएगा गोल्ड? रूस की एक खबर ने हिलाया बाजार
Feb 17, 2026 | 09:14 PM
सिर्फ रील्स पर नहीं, काम पर होगा वोट! ‘जेन-जी’ युवाओं ने नेताओं को दी सीधी चेतावनी- VIDEO
Feb 17, 2026 | 09:07 PM
‘देश का बच्चा-बच्चा मेरे साथ’, जेल से बाहर आते ही राजपाल यादव ने तोड़ी चुप्पी; देखें क्या कहा- VIDEO
Feb 17, 2026 | 08:59 PM














