अभी और गिरेगा तापमान, सिहरन वाली सर्दी सताएगी, इन राज्यों में अलर्ट जारी
Aaj Mausam kaisa Rahega: आज और कल वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के प्रभाव से जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के ऊंचे स्थानों पर बर्फबारी और बारिश की संभावना है। इस मौसम के असर से राज्यों में शीतलहर बढ़ेगी।
- Written By: रंजन कुमार
यूपी में छाया कोहरा। इमेज-सोशल मीडिया
Weather Update: देश भर में मौसम का पैटर्न बदल रहा है। उत्तर भारत में घना कोहरा और कड़ाके की ठंड है तो कई राज्यों में मौसमी गतिविधियां दर्ज की जा रहीं। पहाड़ों पर पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी जारी है। इसके प्रभाव से गलन वाली सर्दी का एहसास हो रहा। बुधवार और बृहस्पतिवार को दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश में भीषण कोहरा और शीतलहर का अलर्ट है।
घने कोहरे के कारण अधिकतर राज्यों से संचालित ट्रेनों गति धीमी रहेगी। हवाई यातायात भी प्रभावित होगा। स्काईमेट वेदर के मुताबिक आज कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों पर आंशिक तौर पर बादल छाए रह सकते हैं। हल्की बारिश हो सकती है। ऐसे ही मौसम पूर्वोत्तर के कुछ हिस्सों में रह सकता है।
दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?
आईएमडी ने दिल्ली-एनसीआर में बृहस्पतिवार से न्यूनतम तापमान में और गिरावट आने की संभावना जताई है। आज और कल न्यूनतम तापमान 7-9 डिग्री और अधिकतम तापमान 23 डिग्री रहने की उम्मीद है। अब सुबह और रात के समय कोहरा छाया रहेगा। हवा पश्चिम-दक्षिण-पश्चिम दिशा से पांच किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलती रहेगी। अधिकतर हिस्सों में घना कोहरा छाया रहेगा। इससे आम जनजीवन प्रभावित रहेगा। सीपीसीबी के मुताबिक एक्यूआई 400 गंभीर श्रेणी के पार या अत्यंत गंभीर श्रेणी में पहुंच सकता है। इससे खतरनाक प्रदूषण का सामना करना पड़ सकता है।
सम्बंधित ख़बरें
Nagpur Weather: नागपुर में हीटवेव का अलर्ट, आज 44 डिग्री तक पहुंचेगा पारा, जानें मौसम कैसा होगा?
Maharashtra Weather: विदर्भ में लू का कहर, मुंबई में उमस व मराठवाड़ा में बारिश के आसार, जानें आपके शहर का मौसम
MP में गर्मी का तांडव, 37 जिलों में हीटवेव अलर्ट, राजधानी में पिघल गया सड़कों का डामर
10 राज्यों में तूफान का अलर्ट, 80 की रफ्तार से चलेंगी हवाएं! असम में बाढ़ जैसे हालात तो दिल्ली का पारा हाई
राजस्थान में छाया रहेगा घना कोहरा
राजस्थान के अधिकतर जिलों में अभी कुछ दिनों तक सुबह कोहरा छाया रहेगा। न्यूनतम तापमान 8 डिग्री के आसपास रहेगा। जयपुर मौसम केंद्र के अनुसार बुधवार और गुरुवार को चित्तौड़गढ़ में न्यूनतम तापमान 8.1 डिग्री, फतेहपुर में 8.4 डिग्री, झुंझुनू में 8, अलवर में 8.6 डिग्री, सिरोही में 9 डिग्री और टोंक में 9.5 डिग्री सेल्सियस तो जयपुर में न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री सेल्सियस के आसपास रिकॉर्ड किया जाएगा। आईएमडी के मुताबिक जैसलमेर, हनुमानगढ़, बीकानेर समेत अन्य जिलों में घना कोहरा छाया रहेगा। इससे सुबह दृश्यता बेहद कम रहेगी।
यूपी के मौसम का अनुमान
उत्तर प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में कड़ाके की ठंड रहेगी। विजिबिलिटी बेहद कम रहेगी। मौसम विभाग का कहना है कि इस सप्ताह शीतलहर बढ़ेगी। इस कारण न्यूनतम तापमान में और कमी आएगी। कड़ाके की सर्दी से हालत खराब होगी। वाराणसी, अयोध्या, कानपुर, लखनऊ, गोरखपुर, जौनपुर, देवरिया, बरेली, मुजफ्फरनगर, मेरठ, सहारनपुर, नोएडा, गाजियाबाद, आगरा, मथुरा, अलीगढ़, हाथरस, मैनपुरी, इटावा, कन्नौज, झांसी, बांदा, प्रयागराज में घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी बेहद कम रहेगी।
बिहार में सर्द पछुआ हवा का सितम
बिहार में पहाड़ों की ओर से क्षेत्र से आ रही सर्द पछुआ हवा के कारण तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही। मौसम विभाग ने पटना, गया, मोतिहारी, पूर्णिया, किशनगंज, अररिया, मधुबनी, दरंभगा, नालंदा, औरंगाबाद, भंभुआ, जहानाबाद, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, अरवल और बेगूसराय समेत कई जिलों में कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है। अधिकतर जिलों में कोल्ड वेव चलने की संभावना है। इससे न्यूनतम तापमान गिरेगा और गलन वाली सर्दी पड़नी शुरू होगी।
हरियाणा का मौसम
हरियाणा में पहाड़ों की ओर से आ रही सर्द हवा और कोहरे के कारण न्यूनतम तापमान गिरता जा रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक गुरदासपुर में 5 डिग्री, नारनौल में न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री, भिवानी में 5.8 डिग्री, अंबाला में 10.7 डिग्री, रोहतक में 9 डिग्री और सिरसा में 9.4 डिग्री, चंडीगढ़ में 9.6, अमृतसर में 10.4 डिग्री, लुधियाना में 7.3 डिग्री, पटियाला में 10.5 डिग्री, बठिंडा में 10.2 डिग्री और फरीदकोट में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री रह सकता है। इधर, हिसार, अमृतसर, लुधियाना, पटियाला, फरीदकोट , गुरदासपुर, करनाल और अंबाला में घना कोहरा छाया रहेगा।
यह भी पढ़ें: यूपी में ठंड होगी प्रचंड, दिल्ली में 6 डिग्री तक गिरेगा पारा; कोहरे-शीतलहर को लेकर IMD का बड़ा अलर्ट
कश्मीर में बारिश और बर्फबारी
पहाड़ों पर सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से कश्मीर में बारिश और बर्फबारी जारी है। अधिकांश स्थानों पर न्यूनतम तापमान स्थिर है। मौसम विभाग ने बताया कि अगले 48 घंटों तक गुलमर्ग, शोपियां के मुगल रोड और बांदीपोरा के गुरेज समेत ऊंचे इलाकों में बर्फबारी जारी रहेगी। मैदानी इलाकों में बारिश जारी रहेगी। श्रीनगर में न्यूनतम तापमान 2.6 डिग्, गुलमर्ग में माइनस 2.2 डिग्री, पहलगाम में माइन 0.2 डिग्री, काज़ीगुंड में 3 डिग्री, कोकरनाग में 2.6 डिग्री, कुपवारा में 2.2 डिग्री है।
