Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

तेलंगाना स्थापना दिवस पर उमड़ा नेताओं का प्यार, अमित शाह से लेकर कांग्रेस तक ने प्रदेशवासियों को दी बधाई

Telangana Formation Day: तेलंगाना स्थापना दिवस पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत कई बड़े नेताओं ने प्रदेशवासियों को बधाई देकर शहीदों को नमन किया। वहीं, कांग्रेस ने भी राज्य के लोगों को बधाई दी है।

  • Written By: अक्षय साहू
Updated On: Jun 02, 2026 | 08:26 AM

तेलंगाना स्थापना दिवस की अमित शाह ने बधाई दी (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Amit Shah on Telangana Formation Day: तेलंगाना राज्य स्थापना दिवस के मौके पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत कई बड़े नेताओं ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। अमित शाह ने कहा कि अपनी विशिष्ट संस्कृति और असाधारण औद्योगिक क्षमता के साथ, तेलंगाना राष्ट्र की प्रगति में एक अहम भूमिका निभा रहा है।

अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए कहा कि, तेलंगाना राज्य स्थापना दिवस के मौके पर मैं राज्य के समस्त लोगों को अपनी हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं। अपनी विशिष्ट संस्कृति और असाधारण औद्योगिक क्षमता के साथ, तेलंगाना राष्ट्र की प्रगति में एक अहम भूमिका निभाता है। मुझे पूरी उम्मीद है कि यह राज्य विकास की नई ऊंचाइयों को छूता रहेगा और भारत की गरिमा व प्रतिष्ठा को और भी उच्च स्तरों तक ले जाएगा।

Greetings to our sisters and brothers of Telangana on their statehood day. May the state, distinguished with the vibrant culture and entrepreneurial spirit of its people, achieve heights of progress and prosperity, enhancing India’s pride. తెలంగాణ రాష్ట్ర ఆవిర్భావ దినోత్సవం… pic.twitter.com/etgpz5kROv — Amit Shah (@AmitShah) June 2, 2026

सम्बंधित ख़बरें

क्यों वायरल हो रहा है ‘कचौड़ी गली’? जानें इस फोक सॉन्ग का राज- VIDEO

RCB फैंस को लगा 440 वोल्ट का झटका! चैंपियन बनते ही इस स्टार खिलाड़ी पर लगा बैन, फाइनल मैच में किया था ‘कांड’

इंजीनियरिंग छोड़, वर्दी को चुना, जानें कौन हैं IPS राजीव कृष्ण? जो बनें उत्तर प्रदेश के नए DGP

‘वो कुल्हाड़ी पार्टी…’, चंद्रबाबू नायडू का विपक्ष पर बड़ा हमला, बोले- मौजूदा सरकार ने निभाया अपना वादा

कोयला और खान मंत्री जी. किशन रेड्डी ने दी बधाई

वहीं, केंद्रीय कोयला और खान मंत्री जी. किशन रेड्डी ने कहा कि तेलंगाना स्थापना दिवस के अवसर पर राज्य की जनता को हार्दिक बधाई। आज मैं उन शहीदों, कार्यकर्ताओं, छात्रों,  बुद्धिजीवियों और असंख्य नागरिकों को अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं, जिनके बलिदान और दृढ़ संकल्प ने तेलंगाना के गठन में अहम भूमिका निभाई। 

దశాబ్దాల పోరాటం, అమరుల త్యాగాల ఫలితంగా సాధించుకున్న మన స్వరాష్ట్రం..ఆత్మగౌరవ నినాదంతో మొదలై.. పోరాటాల స్ఫూర్తితో ఉద్యమాన్ని రగిలించి, యేండ్ల కలను సాకారం చేసుకున్న రోజు.. జూన్ 2. తెలంగాణ రాష్ట్రం కోసం ప్రాణాలర్పించిన అమరవీరులను స్మరించుకుంటూ… రాష్ట్ర ప్రజలందరికీ తెలంగాణ ఆవిర్భావ… pic.twitter.com/aZb6A1fCyw — G Kishan Reddy (@kishanreddybjp) June 2, 2026


रेड्डी ने आगे कहा कि, तेलंगाना की आत्मा बथुकम्मा के रंगों, बोनालू की भक्ति, सम्मक्का-सरलम्मा मेदाराम जतारा की चिरस्थायी विरासत, और उन समृद्ध लोक व साहित्यिक परंपराओं में बसती है, जिन्होंने युगों-युगों से हमारी पहचान को आकार दिया है। ये परंपराएं हमारे लोगों के साहस, जुझारूपन और सांस्कृतिक गौरव को मूर्त रूप देती हैं, और हमें पीढ़ियों से आपस में जोड़े रखती हैं। इस दिवस को मनाते हुए आइए हम एक ‘विकसित तेलंगाना’ के निर्माण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को पुनः दोहराएं, जो प्रत्येक नागरिक की आकांक्षाओं को पूरा करे।

तेलंगाना विकास और प्रगति के पथ पर गतिमान

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, अनुपम कला-संस्कृति, समृद्ध विरासतों और प्राकृतिक सौंदर्य से परिपूर्ण तेलंगाना राज्य के स्थापना दिवस की सभी तेलंगाना वासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। तेलंगाना विकास और प्रगति के पथ पर निरंतर गतिमान रहे, सभी भाई-बहनों के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली बढ़े, यही कामना है।

अनुपम कला-संस्कृति, समृद्ध विरासतों और प्राकृतिक सौंदर्य से परिपूर्ण तेलंगाना राज्य के स्थापना दिवस की सभी तेलंगाना वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं! तेलंगाना विकास और प्रगति के पथ पर निरंतर गतिमान रहे, सभी भाई-बहनों के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली बढ़े; यही कामना है। pic.twitter.com/HaJ9blzpt6 — Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) June 2, 2026

केंद्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) प्रतापराव जाधव ने भी तेलंगाना राज्य स्थापना दिवस पर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने पोस्ट किया, तेलंगाना राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर राज्य के समस्त निवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। मेरी कामना है कि यह पावन धरा, जो अपनी विशिष्ट संस्कृति और भव्य प्राकृतिक सौंदर्य से समृद्ध है, प्रगति के पथ पर निरंतर दृढ़ता से अग्रसर रहे और नित नई ऊंचाइयों को स्पर्श करे।

यह भी पढ़ें- पहाड़ों पर जाने वाले सावधान! IMD ने जारी की चेतावनी, इन 17 राज्यों में तेज बारिश के साथ बरसने वाली है बड़ी आफत

कांग्रेस ने भी दी शुभकामनाएं

On Telangana Formation Day, we cherish the spirit and resilience of India’s youngest state. The Congress family salutes the people of the state and reaffirms its commitment to protecting harmony, constitutional values and the identity that makes truly unique. pic.twitter.com/CqOGrFn7xZ — Congress (@INCIndia) June 2, 2026

वहीं, कांग्रेस पार्टी ने अपने आधिकारिक ‘एक्स’ हैंडल से पोस्ट किया, तेलंगाना स्थापना दिवस के अवसर पर हम भारत के सबसे युवा राज्य की भावना और जुझारूपन को नमन करते हैं। कांग्रेस परिवार राज्य की जनता को सैल्यूट करता है और सद्भाव, संवैधानिक मूल्यों व उस पहचान की रक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराता है, जो इस राज्य को सचमुच अद्वितीय बनाती है।

एजेंसी इनपुट के साथ-

Telangana formation day amit shah kishan reddy shivraj singh chouhan wishes state

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 02, 2026 | 08:21 AM

Topics:  

  • Amit Shah
  • Latest News
  • Shivraj Singh Chauhan
  • Telangana

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.