-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- India »
- Tej Pratap Yadav Supports Modi Opposes Tejashwi Mahagathbandhan In Trouble
मोदी के समर्थन में उतरे लालू के लाल, तेजस्वी यादव के खिलाफ खोला मोर्चा, महागठबंधन की बढ़ी टेंशन!
- Written By: अभिषेक सिंह
Bihar Politics: तेजस्वी यादव की एक सभा में पीएम मोदी के खिलाफ की गई अभद्र टिप्पणी को लेकर विवाद गहरा गया है। इस मुद्दे पर तेजस्वी यादव के बड़े भाई तेज प्रताप यादव ने कड़ा रुख अपनाया है।

कॉन्सेप्ट फोटो (डिजाइन फोटो)
Tej Pratap Yadav: बिहार में विधानसभा चुनाव की औपचारिक रणभेरी भले ही अभी न बजी हो लेकिन सूबे का सियासी माहौल एकदम गर्मा चुका है। राजनैतिक दलों और राजनेताओं के बीच आरोप-प्रत्यारोप की फ्रीक्वेंसी बढ़ गई है। इस बीच तेज प्रताप यादव ने कुछ ऐसा किया है जिससे उनके ही छोटे भाई तेजस्वी यादव की धड़कनें बढ़नी तय हैं।
जी हां! बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की एक सभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ की गई अमर्यादित टिप्पणी को लेकर विवाद गहरा गया है। इस मुद्दे पर तेजस्वी यादव के बड़े भाई और बिहार सरकार के पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव ने कड़ा रुख अपनाया है।
तेज की पार्टी करेगी आंदोलन
लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने रविवार को मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि अपशब्दों का इस्तेमाल करने वालों को जेल भेजा जाना चाहिए। तेजप्रताप ने चेतावनी दी कि यदि ऐसा नहीं हुआ तो उनकी पार्टी जनशक्ति जनता दल महुआ में आंदोलन शुरू करेगी।
सम्बंधित ख़बरें
जापानी पीएम साने ताकाइची का पहला भारत दौरा, जानिए PM मोदी से मुलाकात के बाद इंडो-पैसिफिक में क्या बदलेगा?
दमोह: लोकार्पण मंच से भाजपा नेता का फूटा गुस्सा, 1.23 करोड़ के स्कूल भवन की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
Explainer: VB-G RAM G देश में लागू, बीजेपी शासित राज्य ही क्यों कर रहे विरोध; सरकारों के सामने ये कैसी चुनौती?
Jammu & Kashmir: राज्य का दर्जा बहाल करने के लिए विपक्ष को साथ लाएगी नेशनल कॉन्फ्रेंस, सभी पार्टियों को बुलाव
क्या बोले तेज प्रताप यादव?
उन्होंने कहा कि अपशब्दों के इस्तेमाल करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए और उन्हें तुरंत जेल भेजा जाना चाहिए। तेज प्रताप यादव ने कहा कि हमने पहले भी कहा है और फिर कहते हैं, किसी भी मां को गाली देना निंदनीय है। मां तो मां होती है। वह अपने बच्चे को जन्म देती है और नौ महीने तक उसे अपने गर्भ में रखती है। मां की बेइज्जती करने वाले या मां पर उंगली उठाने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करनी चाहिए और उन्हें सीधे जेल भेज देना चाहिए।
सरकार से की एक्शन की मांग
तेज प्रताप कहा कि जिन लोगों ने आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया है, उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई न केवल आवश्यक है, बल्कि लोकतंत्र और सांप्रदायिक-सामाजिक मर्यादा बनाए रखने के लिए भी अनिवार्य है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जो लोग ऐसा कर रहे हैं, उनके ऊपर एफआईआर दर्ज कर जेल भेजा जाना चाहिए। हम बिहार सरकार और केंद्र सरकार दोनों से ज्ञापन के माध्यम से इसकी त्वरित कार्रवाई की मांग करते हैं।
यह भी पढ़ें: बिहार NDA में पावर-फॉर्मूला तय! BJP-JDU में डील पक्की, नवरात्र में होगा सबसे बड़ा ऐलान
बिहार के पूर्व मंत्री ने सख्त लहजे में आगे कहा कि अगर आरोपियों को जेल नहीं भेजा गया तो वे आंदोलन करने से पीछे नहीं हटेंगे। तेज प्रताप ने कहा कि अगर उसे जेल नहीं भेजा जाता है, तो हम आंदोलन करेंगे। हमारी पार्टी, जनशक्ति जनता दल, महुआ में आंदोलन करने का काम करेगी।
महागठबंधन की बढ़ी टेंशन
तेज प्रताप यादव के इस ऐलान के बाद महागठबंधन की टेंशन बढ़ना तय है। क्योंकि, राजनैतिक विश्लेषकों का कहना है कि बीजेपी और जेडीयू इसे मुद्दा बनाकर तेजस्वी यादव के खिलाफ इस्तेमाल करेगी। जिसका खामियाजा चुनाव में भुगतना पड़ सकता है।
Tej pratap yadav supports modi opposes tejashwi mahagathbandhan in trouble
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Gen Z Dating: डेटिंग को लेकर बदल रही है Gen Z की सोच, जानिए क्या है नया ट्रेंड
Jul 02, 2026 | 12:31 PMनागपुर में शेयर मार्केट के नाम पर बड़ा फ्रॉड! ऑर्डनेंस फैक्ट्री के रिटायर्ड कर्मचारी से 20.51 लाख रूपए की ठगी
Jul 02, 2026 | 12:27 PMबालाघाट: माइक्रो सिंचाई परियोजना के पंप हाउस में भीषण आग, करोड़ों का सामान जलकर खाक, जांच में जुटी पुलिस
Jul 02, 2026 | 12:27 PMविहान अभी खेलने जाएगा… बेटे का बैट सीने से लगाए बैठी मां, चेंबूर बस हादसे की ये तस्वीर देख आंखें हो जाएगी नम
Jul 02, 2026 | 12:23 PMAnupama Spoiler: राही के सवाल से चौंक जाएगी अनुपमा, ‘औरतों का अपना घर कहाँ है?’ के सवाल पर आगे बढ़ेगी कहानी
Jul 02, 2026 | 12:21 PMEPFO Website आज भी बंद? जानें पोर्टल न खुलने की वजह और कब तक शुरू होंगी ऑनलाइन सेवाएं
Jul 02, 2026 | 12:19 PMGST संग्रह में महाराष्ट्र देश का अग्रणी राज्य; कर चोरी रोकने के लिए AI प्रणाली लागू करने वाला बना पहला राज्य
Jul 02, 2026 | 12:18 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














