सच हुई भविष्यवाणी और मिल गया इनाम! कौन हैं ज्योतिष राधान पंडित, जिन्हें CM विजय ने बनाया अपना OSD?
Tamilnadu CM Vijay OSD: एक तरफ जब 4 मई को चार राज्य और एक केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी के नतीजे सामने आ रहे थे। वहीं, दूसरी ओर राधान पंडित चर्चा का केंद्र बने हुए थे।
- Written By: मनोज आर्या
तमिलनाडु सीएम विजय और ज्योतिष राधान पंडित, (डिजाइन फोटो/ नवभारत)
Radhan Pandit appointed OSD to CM Vijay: तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री विजय थलापति शपथ ग्रहण के बाद अपनी टीम की गठन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। उनकी टीम में एक ऐसा नाम शामिल हुआ है, जो फिलहाल चर्चाओं में है। दरअसल, विजय के ज्योतिषि राधान पंडित को मुख्यमंत्री का ऑफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी (OSD) नियुक्त किया गया है। मंत्रालय की ओर से जारी आदेश में राधान पंडित की जिम्मेदारी की घोषणा की गई है।
मीडिया रिपोर्ट में किए जा रहे दावे के मुताबिक, राधान पंडित ने तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 में विजय और उनकी पार्टी टीवीके (TVK) की बड़ी जीत की भविष्यवाणी पहले ही कर दी थी। इसके साथ ही जब बार-बार राज्यपाल विजय के सरकार बनाने के दावे को खारिज कर रहे थे, उस वक्त समय में राधान पंडित ने ही उन्हें सुझाव दिया था। उनके सलाह पर विजय ने राज्यपाल से समक्ष सरकार बनाने का दावा पेश किया और वह सफल रहें।
विजय को लेकर राधान पंडित की भविष्यवाणी
एक तरफ जब 4 मई को चार राज्य और एक केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी के नतीजे सामने आ रहे थे। वहीं, दूसरी ओर राधान पंडित चर्चा का केंद्र बने हुए थे। दरअसल, टीवीके की जीत के संभावनाओं के बीच राधान पंडित विजय के चेन्नई स्थित घर पहुंचे थे। विजय और उनके बीच की तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी वायरल हुई थीं। चुनाव से ठीक पहले गठित टीवीके की जीत को जहां विशेषज्ञ संशय में थे, उसी वक्त राधान पंडित ने विजय की कुंडल को खास बताते हुए पहले ही उनकी जीत की घोषणा कर दिया था। इसके साथ ही उन्होंने विजय की पार्टी के उज्जवल भविष्य का ऐलान किया था।
सम्बंधित ख़बरें
‘सनातन का समूल नाश होना चाहिए’, उदयनिधि स्टालिन के बिगड़े बोल, विधानसभा में सीएम विजय के सामने दिया बयान
CM बनते ही एक्शन मोड में आए Thalapathy Vijay, मंदिर-मस्जिद के साथ इन जगहों पर शराब की बिक्री बंद करने का आदेश
तमिलनाडु की राजनीति में भूकंप; AIADMK में हुई दो-फाड़, फ्लोर टेस्ट से पहले CM विजय को मिला बड़ा समर्थन
Navabharat Nishanebaaz: तमिलनाडु CM का नया ड्रामा, विजय क्यों बन रहे हैं मामा !
4 मई 2026 को मतगणना के बीच चेन्नई स्थित विजय के घर पहुंचते राधान पंडित।
कौन हैं विजय के ज्योतिषि राधान पंडित?
राधान पंडित एक वैदिक ज्योतिष और अंकशास्त्र के एक्सपर्ट हैं। वह पिछले 40 साल से इस क्षेत्र में काम कर रहे हैं। तमिलनाडु की सियासत में ज्योतिषाचार्य राधान पंडित का सफल विजय थलापति के साथ शुरू नहीं होता है। राज्य के सियासत को नजदीक से जानने वालों का कहना है कि पूर्व मुख्यमंत्री जे. जयललिता अक्सर कोई भी बड़े फैसले वेट्टिवेल (राधान पंड़ित) के सलाह के बाद ही करती थीं। करीब 4 दशकों के अनुभवी राधान पंडित अभी सोशल मीडिया पर भी लोगों को ज्योतिष संबंधी सलाह देते हैं।
कौन हैं राधान पंडित?
यह भी पढ़ें: थलापति विजय से एमजीआर तक, दक्षिण भारत में ‘सिने-पॉलिटिक्स’ का फॉर्मूला क्यों सुपरहिट? ये है असली वजह
राधान पंडित की नियुक्ति कितना अहम?
तमिलनाडु में ज्योतिषी राधान पंडित जैसे लोगों को मुख्यमंत्री विजय का स्पेशल ऑफिसर नियुक्त करना बेहद अहम माना जा रहा है। एक तरफ मुख्यमंत्री विजय के सामने विधानसभा में नेता विपक्ष ने सनातन को खत्म करने की बात दोहराई है। उन्होंने विधानसभा में सीएम विजय के सामने अपने भाषण के बाद इस बात को दोहराया कि ‘लोगों को बांटने वाले सनातन को खत्म करना होगा।’पिछली बार जब उदयनिधि स्टालिन ने इस तरह की बात की थी, तो उस पर पूरे देश में विरोध उठा था। ऐसे में सीएमओ में एक ज्योतिषी को नियुक्त करना अलग संदेश देता है।
