5 साल भी नहीं टिकेगी विजय की सरकार! एमके स्टालिन ने दिए बड़े संकेत, बताई TVK की सबसे बड़ी कमजोरी
Joseph Vijay Tamil Nadu CM TVK: तमिलनाडु की राजनीति में DMK प्रमुख एम.के. स्टालिन का दावे से हड़कंप मच गया है। उन्होंने दावा किया है कि CM जोसेफ विजय की TVK गठबंधन सरकार 5 साल तक नहीं चलेगी।
- Written By: प्रिया जैस
सीएम विजय और एमके स्टालिन (सौजन्य-IANS)
MK Stalin DMK Statement: तमिलनाडु में हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में साउथ के सुपरस्टार जोसेफ विजय की पार्टी तमिलगा वेत्री कषगम यानी TVK ने अपनी सरकार बनाई। TVK ने कुछ अन्य दलों के साथ मिलकर राज्य में गठबंधन की सरकार बनाई। इस विधानसभा चुनाव में डीएमके पार्टी सत्ता से बाहर हो गई।
सरकार के गठन के दौरान TVK और अन्य पार्टियों को बहुत मनाने के बाद आखिरकार जोसेफ विजय ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। हालांकि, TVK गठबंधन की सरकार बनने के कुछ ही समय बाद डीएमके पार्टी के प्रमुख एमके स्टालिन ने दावा कर दिया है कि जोसेफ विजय के नेतृत्व वाली सरकार लंबे समय तक नहीं चल पाएगी।
एमके स्टालिन का बड़ा दावा
डीएमके पार्टी के प्रमुख और तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने विजय की TVK सरकार गिरने के बड़े संकेत दिए है। उन्होंने इशारा करते हुए कहा कि सीएम जोसेफ विजय की TVK गठबंधन की सरकार अपना 5 साल का कार्यकाल भी पूरा नहीं कर सकेगी।
सम्बंधित ख़बरें
तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा भूचाल: MDMK ने DMK गठबंधन से तोड़ा 9 साल पुराना नाता, जानें क्या है पूरा मामला?
तमिलनाडु में महाजाम का हाहाकार! कावेरी ब्रिज बंद होने से थमी गाड़ियों की रफ्तार, हाईवे पर फूटा जनता का गुस्सा
Navabharat Nishanebaaz: विजय जानना चाहते स्टालिन का पता, उदयनिधि से पूछा-कहां हैं तुम्हारे पिता
CM विजय का फिल्मी स्टाइल, हरी झंडी दिखाने के बाद आम जनता के साथ बस में किया सफर; VIDEO वायरल
पूर्व मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने कहा है कि विजय की सरकार डीएमके से निकले नेताओं के छोटे दलों के साथ गठबंधन पर टिकी हुई है। यह वहीं पार्टियां है, जो हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव तक डीएमके के नेतृत्व वाले गठबंधन का से जुड़ी थी। स्टालिन चेन्नई में एक कार्यक्रम के दौरान दिया जहां कई अन्य दलों के कार्यकर्ता डीएमके में शामिल हुए हैं। यहां उन्होंने टीवीके की सबसे बड़ी कमजोरी बताई।
TVK के पास जनता का जनादेश नहीं – स्टालिन
एमके स्टालिन ने दावा किया है कि TVK के पास स्वतंत्र रूप से सरकार चलाने के लिए जरूरी जनता का जनादेश नहीं है। ऐसा इसलिए है क्योंकि पार्टी राज्य में 118 सीटों का जरूरी बहुमत हासिल नहीं कर पाई। स्टालिन ने आगे कहा, “आइए सच्चाई का सामना करें। मौजूदा सत्ताधारी पार्टी चुनाव में स्थिर सरकार बनाने के लिए अपने दम पर बहुमत हासिल नहीं कर पाई।”
यह भी पढ़ें – विजय की TVK..BJP की जेरॉक्स! तमिलनाडु में AIADMK विधायकों के पाला बदलने पर भड़के स्टालिन, दिल्ली तक मची हलचल!
एमके स्टालिन ने आगे कहा, “असल में लोगों ने सरकार बनाने के लिए DMK को वोट दिया था। यह सरकार सिर्फ कुछ राजनीतिक पार्टियों के रणनीतिक गठबंधन और समर्थन की वजह से चल रही है, जो हाल तक हमारे गठबंधन का हिस्सा थीं। TVK नाम की यह गाड़ी बस किसी तरह आगे बढ़ रही है।”
तमिलनाडु में सरकार का समीकरण क्या है?
आपको जानकारी दें, कि तमिलनाडु विधानसभा चुनावों में TVK ने 108 सीटें जीतीं, जबकि DMK को 59 और AIADMK को 47 सीटें मिलीं। इसके अलावा, कांग्रेस और कई अन्य पार्टियों ने 20 सीटें जीतीं। चुनाव के दौरान कांग्रेस DMK गठबंधन का हिस्सा थी, लेकिन नतीजे आने के बाद उसने TVK को अपना समर्थन दिया। इस कारण तमिलनाडु में विजय की सरकार बन सकीं।
