Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

इधर बहुमत के करीब पहुंची TVK, उधर विजय के पिता ने कांग्रेस को दिया खास ऑफर, कहा- दोनों को होगा फायदा

TVK Leads In Tamil Nadu Election Results: तमिलनाडु में TVK ने 106 सीटों पर बढ़त बनाकर इतिहास रच दिया है। विजय के पिता एसए चंद्रशेखर ने कांग्रेस को गठबंधन का न्योता दिया है।

  • Written By: अक्षय साहू
Updated On: May 04, 2026 | 03:52 PM

टीवीके ने कांग्रेस को गठबंधन का न्योता दिया (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

TVK Alliance With Congress: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में थलापति विजय की तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बन कर उभरी है। TVK फिलहाल 234 विधानसभा सीटों में से 106 पर आगे चल रही है। हालांकि, अभी पार्टी 116 के जादूई आंकड़े 10 सीट पीछे हैं। लेकिन इसी बीच विजय के पिता एसए चंद्रशेखर ने बड़ा बयान देते हुए कांग्रेस को गठबंधन का ऑफर दिया है।

एसए चंद्रशेखर TVK की शानदार प्रदर्शन के बाद मीडिया से बात करते हुए कांग्रेस को गठबंधन का खुला निमंत्रण दिया। उन्होंने कहा कि, कांग्रेस ने पिछले कुछ सालों में दूसरी पार्टियों को अपना समर्थन देकर खुद को कमजोर कर लिया है। अब उनके पास खुद को मजबूत करने का सुनहरा मौका है। 

कांग्रेस ने TVK को दिया समर्थन

जानकारी के मुताबिक, कांग्रेस ने चंद्रशेखर के ऑफर पर हामी भर दी है। कहा जा रहा है कि कांग्रेस ने TVK को बिना किसी शर्त के समर्थन दिया है। कांग्रेस ने बार सत्ताधारी पार्टी DMK के साथ गठबंधन किया था। दोनों के बीच हुए समझौते के तहत कांग्रेस ने 28 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे। हालांकि, नतीजे कांग्रेस की उम्मीदों से उलट आए और उसे केवल 4 सीटों पर ही जीत मिलती नजर आ रही है। 

सम्बंधित ख़बरें

बंगाल में लाठीचार्ज, कहीं खून खराबा तो कहीं चले लात घूसे, काउंटिंग के दौरान BJP-TMC समर्थकों का हंगामा, VIDEO

‘ममता को निर्ममता की कीमत चुकानी पड़ी’, बंगाल चुनाव के रुझानों के बीच CM मोहन यादव ने कसा तंज; जानें क्या कहा

विजय को जिताकर तमिलनाडु में धोनी से ज्यादा फेमस बिहारी हो जाउंगा…PK का पुराना VIDEO वायरल, सच हुई भविष्यवाणी

चेन्नई की हॉट सीटों पर TVK का कब्जा! CM स्टालिन पर लटकने लगी हार की तलवार, बेटे उदयनिधि की भी हालत खराब

गौरवशाली इतिहास के बाद भी कमजोर हुई कांग्रेस

एसए चंद्रशेखर ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि, कांग्रेस देश की सबसे पुरानी राजनीतिक पार्टी है, जिसकी अपनी एक गौरवशाली इतिहास और परंपरा रही है। लेकिन इतनी मजबूत विरासत के बावजूद कांग्रेस कमजोर क्यों हो रही है? इसकी वजह है सत्ता की कमी। जब कोई दल लगातार दूसरों को समर्थन देती है, तो उसका जनाधार कमजोर होने लगता है।

#BREAKING TVK is leading on 110 seats in Tamil Nadu. Vijay’s father, SA Chandrasekhar, speaking from Chennai: “As a father, I am very proud. I think it’s a historical victory” https://t.co/bBrskHSfrK pic.twitter.com/hcYSEL67VX — Nabila Jamal (@nabilajamal_) May 4, 2026

चंद्रशेखर ने आगे कहा कि, कांग्रेस को वह शक्ति TVK देगी। हम नहीं, बल्कि विजय कांग्रेस को वह ताकत देने के लिए तैयार हैं। अगर कांग्रेस को यह सत्ता मिलती है, तो वह अपनी खोई हुई ताकत और पुरानी पहचान और मजबूती को फिर से हासिल कर सकती है। कांग्रेस को इस मौके का पूरा इस्तेमाल करना चाहिए। 

यह भी पढ़ें- चेन्नई की हॉट सीटों पर TVK का कब्जा! CM स्टालिन पर लटकने लगी हार की तलवार, बेटे उदयनिधि की भी हालत खराब

जनता की सेवा के लिए समर्पित हैं विजय

चंद्रशेखर ने अपने बेटे विजय के बदलते व्यक्तित्व पर बात करते हुए कहा कि, वो समाज और तमिल जनता की सेवा में समर्पित है और जनता के साथ उसका गहरा और भावनात्मक जुड़ाव है। जिससे तमिलनाडु के युवाओं से लेकर बुजुर्ग उसका समर्थन कर रहे हैं।

Tamil nadu election results 2026 vijay tvk congress alliance sa chandrasekhar

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 04, 2026 | 03:52 PM

Topics:  

  • Assembly Election 2026
  • Rahul Gandhi
  • Tamil Nadu
  • Tamil Nadu Assembly Election
  • Vijay Thalapathy

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.