विजय की हार की खबर सुन फैन ने काटा अपना गला, चुनावी नतीजों के बीच तमिलनाडु के कृष्णागिरी में मचा हड़कंप

Tamil Nadu Election Results 2026: तमिलनाडु के कृष्णागिरी में विजय की हार की अफवाह सुनकर एक कट्टर प्रशंसक ने गला रेतकर जान देने की कोशिश की। जबकि रुझानों में विजय की पार्टी बहुमत मिलता नजर आ रहा है।
Thalapathy Vijay Fan Attempted Suicide
विजय के फैन ने आत्महत्या की कोशिश की (सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Thalapathy Vijay Fan Attempted Suicide: तमिलनाडु में सिनेमा और राजनीति के मिलन का एक लंबा इतिहास रहा है। लेकिन कई बार ये मेल जानलेवा भी साबित हुआ है। ताजा मामला तमिलनाडु के कृष्णागिरी का है जहां एक ऐसी घटना सामने आई जिसने पूरे इलाकों को सन्न कर दिया है। यहां तमिल फिल्मों के सुपरस्टार थलापति विजय के प्रशंसक ने उनके हार की अफवाह सुनकर जान दे दी।

जानकारी के मुताबिक, प्रशंसक की पहचान 28 वर्षीय के. महेंद्रन के रूप में हुई है। पुसिस ने बताया कि, महेंद्रन विजय का कट्टर प्रशंसक है और उनकी पार्टी तमिलगा वेत्री कड़गम (TVK) का समर्थक था। तमिलनाडु में आज हाल ही संपन्न हुए विधानसभा चुनाव के वोटों की गिनती चल रही है।

हार की अफवाह सुन काटा गला

जानकारी के मुताबिक, शहर में गिनती शुरू होने से पहले ये अफवाह शुरू हो गई कि विजय चुनाव में हार सकते हैं। यह सुनते ही महेंद्रन बहुत ज्यादा निराश हो गया और अपना मानसिक संतुलन खो बैठा। जिसके बाद उसने अपने घर के पास ही एक तेज हथियार से अपना गला रेत लिया।

गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

महेंद्रन के गला काटते ही आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। लोगों ने तुरंत सूझबूझ का परिचय देते हुए उसे फौरन अस्पताल लेकर भागे। पुलिन ने बताया कि महेंद्रन को लोगों ने कृष्णागिरी सरकारी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टर उसका इलाज कर रहे हैं। महेंद्रन का इलाज कर रहे डॉक्टरों ने बताया कि घाव काफी गहरा है और फिलहाल इसे ICU में रखा गया है जहां उसकी गहन निगरानी की जा रही है।

इलाके में भारी पुलिस बल तैनात

घटना के बाद ही पूरे इलाके में भरी तनाव का माहौल है। हालात को देखते हुए इलाके में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। जबकि काउंटिंग स्टेशनों के आसपास और संवेदनशील इलाकों में गश्त बढ़ा दी गई है। पुलिस इस बात की पूरी कोशिश कर रही है कि किसी भी वजह से समर्थकों के बीच हिंसा या कोई दुखद घटना न घटे।

अफवाह से उलट TVK का शानदार प्रदर्शन

वहीं, अफवाह से उलट थलापति विजय की TVK विधानसभा चुनाव के नतीजों में शानदार प्रदर्शन करती हुई नज़र आ रही है। खबर लिखे जाने तक 234 सीटों में से 109 पर आगे चल रही हैं। अगर ये आंकड़े नतीजों में बदलते हैं तो TVK आसानी से बहुमत का जादूई आंकड़ा हासिल कर लेगी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com