चेन्नई की हॉट सीटों पर TVK का कब्जा! CM स्टालिन पर लटकने लगी हार की तलवार, बेटे उदयनिधि की भी हालत खराब

Tamil Nadu Election Results 2026: तमिलनाडु चुनाव में सबसे बड़ा उलटफेर होता नजर आ रहा है। कोलाथुर में MK स्टालिन पीछे, जबकि रुझानों में विजय की TVK 109 सीटों के साथ सत्ता के करीब पहुंच गई है।
Tamil Nadu Assembly Election Results 2026
एमके स्टालिन (सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Tamil Nadu Assembly Election Results 2026: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव की मतगणना के शुरुआती रुझानों में ही बड़े उलटफेर के संकेत देना शुरू कर दिया है। सत्ताधारी द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (DMK) के प्रमुख और तमिलनाडु के वर्तमान एमके स्टालिन ही अपने गढ़ में हारते हुए नजर आ रहे हैं। स्टालिन फिलहाल TVK के उम्मीदवार वीएस बाबू से 8019 वोटों से पीछे चल रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक, कोलाथुर विधानसभा सीट पर छह राउंड की गिनती के बाद टीवीके उम्मीदवार वीएस बाबू 45, 073 वोटों के साथ आगे हैं, जबकि स्टालिन 37,054 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर हैं। वहीं, AIADMK उम्मीदवार 11,405  वोटों के साथ काफी पीछे हैं। वहीं, नाम तमिलर कच्ची (एनटीके) को 3,077 वोट मिले हैं। यह सीट लंबे समय से डीएमके का गढ़ मानी जाती रही है, लेकिन इस बार यहां बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है।

तमिलनाडु नें TVK की ‘विजय’ की लहर

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के नतीजों में थलापति विजय की पार्टी तमिलगा वेट्री कजगम' (TVK) की लहर साफ देखने को मिल रही है। TVK तमिलनाडु की कुल 234 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ रही है। जिसमें से फिलहाल वो 109 सीटों पर आगे चल रही है। जिसमें कई ऐसी सीट   हैं जिन्हें DMK और AIADMK का गढ़ माना जाता था। चेन्नई की कई अहम सीटों (एग्मोर, अन्ना नगर, विल्लीवक्कम और थाउजेंड लाइट्स) पर भी टीवीके बढ़त बनाए हुए है, जिससे शहरी इलाकों में पार्टी की पकड़ मजबूत होती दिख रही है।

पिछड़ने के बाद उदयनिधि स्टालिन की वासपी

तमिलनाडु के बड़े नेताओं की बात करें तो, तमिलनाडु के उपमुख्यमंत्री एमके स्टालिन के बेटे उदयनिधि स्टालिन चेपौक-तिरुवल्लीकेनी विधानसभा सीट से आगे चल रहे हैं। सात राउंड की मतगणना के बाद उदयनिधि फिलहाल 28,349 वोटों के साथ पहले नंबर बने हुए हैं। जबकि TVK के सेल्वम. डी उनसे 1,048 वोटों से पीछे चल रहे हैं। शुरुआती रूझान में उदयनिधि सेल्वम से पीछे चल रहे थे। हालांकि उन्होंने बाद में वापसी की है।

पेरंबूर और तिरुची ईस्ट सीट विजय आगे

विजय इस चुनाव में पेरंबूर और तिरुची ईस्ट से चुनाव लड़ रहे हैं। विजय दोनों ही सीटों से अपने प्रतिद्वंद्वियों से काफी आगे चल रहे हैं। पेरंबूर मे विजय 45,917 वोट के साथ पहले नंबर पर हैं।  वहीं, तिरुची ईस्ट सीट से 36,895 मतों से आगे चल रहे हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com