तमिलनाडु CM विजय का दिल्ली दौरा, PM मोदी की अध्यक्षता में नीति आयोग की बैठक में होंगे शामिल
Tamil Nadu CM Vijay’s Delhi Visit: तमिलनाडु के सीएम सी. जोसेफ विजय 10 जून को तीन दिवसीय दौरे पर दिल्ली जाएंगे। जहां वे नीति आयोग की बैठक में हिस्सा लेंगे। और कई बड़े नेताओं से मुलाकात भी करेंगे।
- Written By: स्निग्धा श्रीवास्तव
सीएम सी. जोसेफ विजय (सोर्स- सोशल मीडिया)
CM Vijay To Attend NITI Aayog Governing Council Meeting: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय 10 जून को तीन दिवसीय दौरे पर दिल्ली के लिए रवाना होंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आयोजित होने वाली नीति आयोग की की बैठक में हिस्सा लेंगे। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बनने के बाद सीएम विजय की यह दूसरी आधिकारिक दिल्ली यात्रा होगी।
सूत्रों के अनुसार, विजय चेन्नई से निजी विमान के जरिए राजधानी दिल्ली पहुंचेंगे और राज्य के विकास, वित्तीय सहायता तथा प्रमुख परियोजनाओं से जुड़े मुद्दों को केंद्र सरकार के समक्ष रखेंगे।
27 को भी पीएम मोदी से की थी मुलाकात
बता दें कि मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय इससे पहले 27 मई को भी राजधानी दिल्ली पहुंचे। तमिलनाडु में सरकार का कार्यभार संभालने के बाद अपनी पहली यात्रा के दौरान, उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी और तमिलनाडु से संबंधित कई मुद्दों को लेकर एक विस्तृत ज्ञापन भी दिया था।
सम्बंधित ख़बरें
Jana Nayagan Collection Day 2: दो दिनों में 50 करोड़ के पार पहुंची ‘जन नायकन’, शनिवार को भी बरकरार रहा जलवा
Jana Nayagan Collection Day 1: ‘जन नायकन’ की ताबड़तोड़ शुरुआत, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर छाए थलापति विजय
‘जन नायगन’ के लिए थलपति विजय ने वसूले 220 करोड़, जानें बॉबी देओल, पूजा हेगड़े समेत पूरी स्टारकास्ट की फीस
Jana Nayagan Movie Review: दर्शकों के दिलों पर छायी जननायकन, विजय की आखिरी फिल्म से गूंजा सिनेमाहॉल
सीएम ने कर्नाटक की प्रस्तावित मेकेदातु बांध परियोजना को मंजूरी न देने और तमिलनाडु के मछुआरों की समस्याओं का स्थायी समाधान निकालने के लिए मांग उठाई थी। इस दौरान सीएम विजय ने तमिलनाडु के विकास और वित्तीय जरूरतों को लेकर केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से भी मुलाकात की थी और अपनी मांगे रखी थी।
नीति आयोग की बैठक में विकास योजनाओं पर करेंगे चर्चा
बता दें कि नीति आयोग की शासी परिषद की बैठक 11 जून को नई दिल्ली में आयोजित होने वाली है। जिसमें देश भर के मुख्यमंत्रियों के भाग लेने की संभावना हैं। बैठक में राज्यों के विकास, वित्तीय सहायता और सहकारी संघवाद से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की जा सकती है।
बताया जा रहा है कि विजय बुधवार को सुबह लगभग 8 बजे एक प्राइवेट विमान से चेन्नई से दिल्ली के लिए रवाना होंगे। मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय बैठक में तमिलनाडु की विकास प्राथमिकताओं को दोहराने और प्रमुख परियोजनाओं के लिए केंद्र सरकार के सामने अपनी मांगे रखेंगे।
यह भी पढ़ें- दिल्ली में INDIA ब्लॉक की मंथन…और यूपी के लिए सियासी बिसात, अखिलेश ने कैसे कांग्रेस से कही दिल की बात?
राहुल गांधी और सोनिया गांधी से कर सकते हैं मुलाकात
राजनीतिक गलियारों में तो चर्चा यह भी है कि विजय नई दिल्ली में अपने प्रवास के दौरान लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी से मुलाकात कर सकते हैं। क्योंकि पिछली बार दिल्ली यात्रा के दौरान वे कांग्रेस के किसी शीर्ष नेता से बिना मिले ही चेन्नई लौट गए थे। तमिलनाडु में कांग्रेस सत्तारूढ़ गठबंधन की प्रमुख सहयोगी है, इस नाते संभावित मुलाकातों पर सबकी नजरें टिकी हैं।
