तमिलनाडु में हुआ कैबिनेट विस्तार, TVK और कांग्रेस के 23 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ, देखें VIDEO
Tamil Nadu Cabinet Expansion: तमिलनाडु में कैबिनेट विस्तार हुआ। इस दौरान राज्यपाल राजेंद्र आर्लेकर ने टीवीके और कांग्रेस के 23 विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई।
- Written By: प्रिया जैस
तमिलनाडु कैबिनेट विस्तार (सौजन्य-एक्स)
Tamil Nadu Cabinet Expansion 23 Ministers: TVK और कांग्रेस के विधायकों ने मुख्यमंत्री विजय और राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर की उपस्थिति में तमिलनाडु के मंत्रियों के रूप में शपथ ली। मुख्यमंत्री ने 23 विधायकों को मंत्रिपरिषद में शामिल करने की सिफारिश की थी, और राज्य के राज्यपाल ने उन्हें मंत्री नियुक्त करने के मुख्यमंत्री के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी।
टीवीके और कांग्रेस के विधायकों ने ली शपथ
कैबिनटे में शामिल हुए मंत्रियों में श्रीनाथ (थूथुकुडी), कमाली एस (अविनाशी), सी. विजयलक्ष्मी (कुमारपालयम), आर.वी. रंजीतकुमार (कांचीपुरम), विनोद (कुंभकोणम), राजीव (तिरुवदनाई), बी. राजकुमार (कुड्डालोर), वी. गांधीराज (अरक्कोणम), मथन राजा पी (ओट्टापिडारम), ने मंत्री पद की शपथ ली।
#WATCH | Chennai | TVK and Congress MLAs take oath as Tamil Nadu Ministers in the presence of CM Vijay and Governor Rajendra Vishwanath Arlekar The CM has recommended to induct 23 MLAs into the Council of Ministers and the state Governor approved the recommendation made by the… pic.twitter.com/6Svw7eJZKb — ANI (@ANI) May 21, 2026
सम्बंधित ख़बरें
तमिलनाडु कैबिनेट विस्तार: सीएम विजय की सिफारिश पर राज्यपाल ने 23 नए मंत्रियों को दी मंजूरी, देखें लिस्ट
दो बार थोड़े ही मरूंगा…जब सुरक्षा की चेतावनी पर राजीव गांधी ने हंसकर दिया था यह जवाब, पहले भी हुए था हमला
सम्मान निधि योजना से 1 साल में 3 लाख किसान बाहर, पूर्व सीएम कमलनाथ ने तत्काल राशि देने की मांग की
तमिलनाडु में 59 साल बाद सरकार में कदम रखेगी कांग्रेस, ‘थलापति’ विजय के कैबिनेट में शामिल होंगे 2 मंत्री
इनके साथ जगदेश्वरी के (राजपालयम), एम. विजय बालाजी (इरोड पूर्व), लोगेश तमिलसेल्वन डी (रासीपुरम), विजय तमिलन पार्थिबन ए (सेलम दक्षिण), रमेश (श्रीरंगम), कुमार आर (वेलाचेरी), थेन्नारासु के (श्रीपेरुम्बुदूर), वी. संपत कुमार (कोयंबटूर उत्तर), मोहम्मद फरवास जे (अरंथांगी), डी. सरथकुमार (तांबरम), एन. मैरी विल्सन (डॉ. राधाकृष्णन नगर) और विग्नेश के (किनाथुकडावु) ने भी आज मंत्री पद की शपथ ली और कैबिनेट में शामिल हुए।
टीवीके के साथ-साथ कांग्रेस के भी दो विधायक आज कैबिनेट में शामिल हुए। कांग्रेस के विधायक राजेश कुमार एस (किल्लियूर) और केपी विश्वनाथन (मेलूर) ने भी राज्यपाल के सामने मंत्री पद और गोपनीयता की शपथ ली।
क्या बोले कांग्रेस नेता?
तमिलनाडु मंत्रिमंडल के विस्तार पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सु. थिरुनावुक्करासर ने कहा, यह एक स्वागत योग्य कदम है। मैं विजय की सराहना करता हूं और उन्हें इस प्रस्ताव के लिए धन्यवाद देता हूं, साथ ही राहुल गांधी का भी आभार व्यक्त करता हूं कि उन्होंने इसे स्वीकार किया।
यह भी पढ़ें – कूचबिहार से मालदा तक…बंगाल के 8 जिलों के TMC विधायकों के पास पहुंचा CM सुवेंदु का बुलावा, सियासी हलचल तेज
तमिलनाडु और पुडुचेरी में भी होंगे सफल
तमिलनाडु कैबिनेट विस्तार पर कांग्रेस सांसद मानिकम टैगोर ने कहा, हर राज्य में हम सत्ता में हिस्सेदारी करते हैं, लेकिन तमिलनाडु ही एकमात्र ऐसा राज्य था जहां चुनावों के बाद सरकार से बाहर रहते हुए भी हमने दूसरों की जीत के लिए काम किया। कैबिनेट विस्तार से मदद मिलेगी, क्योंकि सत्ता में रहने से हमें हमेशा अपना प्रभाव बढ़ाने और खोई हुई जमीन वापस पाने में मदद मिलती है।
VIDEO | Chennai: On Tamil Nadu cabinet expansion, Congress MP Manickam Tagore (@manickamtagore) says, “In every state we share power but Tamil Nadu was the only state where we worked for others’ victories while remaining outside the government after the elections. The cabinet… pic.twitter.com/LyNw00ntlC — Press Trust of India (@PTI_News) May 21, 2026
उन्होंने कहा कि हमें पूरी उम्मीद है कि कांग्रेस पार्टी, हमारे मंत्री और पार्टी कार्यकर्ता तमिलनाडु में लोगों का भरोसा फिर से जीतने की दिशा में काम करेंगे। हमारा यह भी मानना है कि वामपंथी दलों, कांग्रेस और अन्य दलों के साथ मिलकर विजय जो गठबंधन बनाने की कोशिश कर रहे हैं, उससे एक मजबूत गति मिलेगी। राहुल गांधी के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार होने के साथ, हमारा मानना है कि हम तमिलनाडु और पुडुचेरी में 40 में से 40 सीटें जीतने में सफल होंगे।
