तमिलनाडु कैबिनेट विस्तार: सीएम विजय की सिफारिश पर राज्यपाल ने 23 नए मंत्रियों को दी मंजूरी, देखें लिस्ट
Tamil Nadu Cabinet Expansion: तमिनाडु में आज कैबिनेट विस्तार होने जा रहा है। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ने मंत्रिपरिषद में इन 23 विधायकों को शामिल करने की सिफारिश की है, जिसे राज्यपाल ने स्वीकार कर लिया।
- Written By: प्रिया जैस
विजय और राज्यपाल अर्लेकर (सौजन्य-IANS)
Vijay TVK Government Ministers Cabinet: तमिलनाडु में विजय की टीवीके सरकार की कैबिनेट विस्तार की प्रक्रिया शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने मंत्रिपरिषद में 23 नए विधायकों को शामिल करने कि अनुमति मांगी थी, जिसे राज्यपाल ने अपनी स्वीकृति प्रदान कर दी है। टीवीके सरकार के लिए यह महत्वपूर्ण क्षण माना जा रहा है। इस कैबिनेट विस्तार से टीवीके सरकार को मजबूती मिलेगी।
राज्यपाल राजेंद्र अर्वेकर ने मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय की अनुशंसा को तुरंत स्वीकार करते हुए इन 23 विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाने की मंजूरी दे दी है। इन लिस्ट में दो कांग्रेस विधायक भी शामिल हैं, जो लगभग 6 दशक बाद कांग्रेस को तमिलनाडु कैबिनेट में जगह दिलाने जा रहे हैं।
मंत्रियों की सूची
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ने मंत्रिपरिषद में इन 23 विधायकों को शामिल करने की सिफारिश की है। तमिलनाडु के राज्यपाल ने मुख्यमंत्री द्वारा उन्हें मंत्री नियुक्त करने की सिफारिश को मंजूरी दे दी है।
सम्बंधित ख़बरें
दो बार थोड़े ही मरूंगा…जब सुरक्षा की चेतावनी पर राजीव गांधी ने हंसकर दिया था यह जवाब, पहले भी हुए था हमला
तमिलनाडु में 59 साल बाद सरकार में कदम रखेगी कांग्रेस, ‘थलापति’ विजय के कैबिनेट में शामिल होंगे 2 मंत्री
59 साल का सूखा खत्म! विजय की सरकार में कांग्रेस की एंट्री, तमिलनाडु कैबिनेट में होने जा रहा है ऐतिहासिक बदलाव!
AIADMK में सुलह की कोशिश तेज, EPS और शनमुगम गुट में पैच-अप कराने उतरे वरिष्ठ नेता, क्या एकजुट हो पाएगी पार्टी
Tamil Nadu Chief Minister has recommended to induct the following 23 MLAs in the Council of Ministers. The Tamil Nadu Governor has approved the recommendation made by the Chief Minister to appoint them as Ministers. pic.twitter.com/LyLPrYJCGp — ANI (@ANI) May 21, 2026
नवनिर्वाचित मंत्रियों की सूची में श्रीनाथ (थूथुकुडी), कमाली एस (अविनाशी), सी. विजयलक्ष्मी (कुमारपालयम), आर.वी. रंजीतकुमार (कांचीपुरम), विनोद (कुंभकोणम), राजीव (तिरुवदनाई), बी. राजकुमार (कुड्डालोर), वी. गांधीराज (अरक्कोणम), मथन राजा पी (ओट्टापिडारम), जगदेश्वरी के (राजपालयम), एम. विजय बालाजी (इरोड पूर्व), लोगेश तमिलसेल्वन डी (रासीपुरम), विजय तमिलन पार्थिबन ए (सेलम दक्षिण), रमेश (श्रीरंगम), कुमार आर (वेलाचेरी), थेन्नारासु के (श्रीपेरुम्बुदूर), वी. संपत कुमार (कोयंबटूर उत्तर), मोहम्मद फरवास जे (अरंथांगी), डी. सरथकुमार (तांबरम), एन. मैरी विल्सन (डॉ. राधाकृष्णन नगर) और विग्नेश के (किनाथुकडावु) शामिल हैं।
कांग्रेस के दो विधायक शामिल
इनके अलावा मंत्री बनने वाले विधायकों की सूची में कांग्रेस को दो विधायक भी शामिल है। इस सूची में विधायक राजेश कुमार एस (किल्लियूर) और केपी विश्वनाथन (मेलूर) के नाम भी हैं। तमिलनाडु विधानसभा में कांग्रेस के अभी 5 विधायक मौजूद हैं और विधानसभा चुनावों के बाद यह टीवीके सरकार के लिए मजबूत शक्ति के रूप में उभरी है।
यह भी पढ़ें – Weather Update: कहीं बरसेगी आग तो कहीं तूफानी बारिश! IMD ने अगले 72 घंटों के लिए जारी किया रेड अलर्ट
विजय कैबिनेट का यह विस्तार न केवल सरकार को विधानसभा में मजबूत बहुमत दिलाएगा बल्कि विभिन्न क्षेत्रों और समुदायों को प्रतिनिधित्व भी प्रदान करेगा। नए मंत्रियों में युवा चेहरों के साथ-साथ अनुभवी विधायकों का मिश्रण देखने को मिल रहा है।
इस कैबिनेट विस्तार को टीवीके सरकार के लिए राजनीतिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। खासकर कांग्रेस के दो विधायकों को शामिल किए जाने से गठबंधन की मजबूती बढ़ी है। कांग्रेस लंबे समय बाद तमिलनाडु की कैबिनेट में हिस्सेदारी हासिल कर रही है, जिसे पार्टी के लिए ऐतिहासिक पल बताया जा रहा है।
