सम्मान निधि योजना से 1 साल में 3 लाख किसान बाहर, पूर्व सीएम कमलनाथ ने तत्काल राशि देने की मांग की
MP PM Kisan Beneficiaries Reduced: पिछले 1 साल में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से मध्य प्रदेश के 3 लाख किसानों के नाम कटे। कमलनाथ ने सवाल उठाते हुए किसानों को तत्काल राशि देने की मांग की है।
- Written By: प्रीतेश जैन
कमलनाथ (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
Kamal Nath on PM Kisan Yojana: मध्य प्रदेश में किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थी किसानों की संख्या कम होने को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने सरकार को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने X पर पोस्ट के जरिए सरकार से मांग की है कि किसानों को परेशान करने की जगह पात्र किसानों को तत्काल राशि दी जाए।
कमलनाथ ने X पर लिखा ‘भाजपा रात-दिन किसान सम्मान निधि का ढोल पीटती रहती है, लेकिन सच्चाई यह है कि मध्य प्रदेश में एक साल के अंदर किसान सम्मान निधि योजना से 3 लाख से ज्यादा किसान कम हो गए हैं।’
1 साल में 3 लाख किसानों के नाम काटे
पूर्व सीएम ने लिखा ‘साल 2024-25 में जहां 86.49 लाख किसानों को योजना का लाभ मिल रहा था, वहीं साल 2025-26 में लाभार्थियों की संख्या घटकर 83.01 लाख रह गई है। इस तरह गुपचुप तरीके से 3 लाख से अधिक किसानों को योजना से बाहर कर दिया गया।’
सम्बंधित ख़बरें
अवैध कब्जे के खिलाफ एसपी ऑफिस के बाहर धरने पर बैठे पूर्व गृह मंत्री, दी पार्टी छोड़ने की चेतावनी
भट्टी की तरह तप रहा मध्य प्रदेश, आज कई जिलों में लू का रेड अलर्ट, खजुराहो में पारा 47.4 डिग्री पहुंचा
तमिलनाडु में 59 साल बाद सरकार में कदम रखेगी कांग्रेस, ‘थलापति’ विजय के कैबिनेट में शामिल होंगे 2 मंत्री
रीवा में हुआ भीषण सड़क हादसा, जैन समाज की 3 महिला धर्मगुरुओं को तेज-रफ्तार कार ने मारी तक्कर; दो की मौत
पात्र किसानों को तत्काल राशि दी जाए
वरिष्ठ कांग्रेस नेता कमलनाथ आगे लिखा ‘यही नहीं 80,000 से अधिक किसानों की E KYC लंबित है, जबकि 1.87 लाख किसानों के खाते आधार से लिंक नहीं हैं। इन किसानों के खाते में भी किश्त नहीं आ रही है। मेरी मांग है कि किसानों को परेशान करने के बजाय सभी पात्र किसानों को तत्काल राशि जारी की जाए।’
ये भी पढ़ें : भट्टी की तरह तप रहा मध्य प्रदेश, आज कई जिलों में लू का रेड अलर्ट, खजुराहो में पारा 47.4 डिग्री पहुंचा
क्या है मामला ?
एक अखबार के मुताबिक प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत 2021-22 में 85.44 लाख किसानों को लाभ मिला, 2022-23 में ये संख्या घटकर 85.42 लाख पर आ गई और 2023-24 में इसमें बड़ी गिरावट आई और ये संख्या 83.18 लाख पर पहुंच गई। 2024-25 में 86.49 लाख किसानों को योजना का लाभ मिला, लेकिन 2025-26 में यह संख्या घटकर 83.01 लाख पर आ गई यानी एक साल में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थियों की संख्या 3 लाख से ज्यादा घट गई।
