Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

तमिलनाडु में 59 साल बाद सरकार में कदम रखेगी कांग्रेस, ‘थलापति’ विजय के कैबिनेट में शामिल होंगे 2 मंत्री

Tamil Nadu Cabinet Expansion: तमिलनाडु राज्य के मंत्रियों का शपथ ग्रहण समारोह आज, 21 मई को लोक भवन में आयोजित किया जा रहा है। 59 साल बाद कांग्रेस तमिलनाडु सरकार में कदम रखने जा रही है।

  • Written By: प्रिया जैस
Updated On: May 21, 2026 | 07:19 AM

सीएम विजय और राहुल गांधी (सौजन्य-IANS)

Follow Us
Close
Follow Us:

Congress in Tamil Nadu Cabinet Expansion: तमिलनाडु में आज कांग्रेस के लिए ऐतिहासिक दिन है। करीब 6 दशकों बाद कांग्रेस तमिलनाडु सरकार में कदम रखने जा रही है। कांग्रेस ने मुख्यमंत्री विजय की पार्टी तमिलगा वेत्री कझगम (टीवीके) को समर्थन देकर सरकार बनाने में अपना समर्थन दिया है, जिसका फल पार्टी को आज मिलने जा रहा है। तमिलनाडु राज्य के मंत्रियों का शपथ ग्रहण समारोह आज, 21 मई को लोक भवन में आयोजित किया जा रहा है।

पार्टी के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर जानकारी दी है। इससे साफ हो गया है कि आज तमिलनाडु कैबिनेट विस्तार में मुख्यमंत्री विजय थलापति के मंत्रिमंडल में कांग्रेस के दो विधायक भी मंत्री पद की शपथ लेंगे। कांग्रेस पार्टी से विधायक राजेश कुमार और पी. विश्वनाथन तमिलनाडु सरकार का हिस्सा बनेंगे। इन विधायकों के साथ ही कांग्रेस तमिलनाडु के मंत्रिमंडल में 59 साल बाद शामिल हो रही है।

केसी वेणुगोपाल ने की पुष्टी

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए केसी वेणुगोपाल ने कहा कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कांग्रेस विधायक एडवोकेट राजेश कुमार और थिरु पी. विश्वनाथन को तमिलनाडु कैबिनेट में शामिल करने की मंजूरी दे दी है। वे गुरुवार को मंत्री पद की शपथ लेंगे। उन्होंने कहा कि यह हमारे लिए एक ऐतिहासिक मौका है, क्योंकि कांग्रेस 59 साल के लंबे अंतराल के बाद तमिलनाडु कैबिनेट में शामिल हो रही है।

सम्बंधित ख़बरें

59 साल का सूखा खत्म! विजय की सरकार में कांग्रेस की एंट्री, तमिलनाडु कैबिनेट में होने जा रहा है ऐतिहासिक बदलाव!

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने राज्य सरकार को घेरा, पेट्रोल-डीजल पर टैक्स घटाकर जनता को राहत देने की मांग

NEET के बाद MH-CET परीक्षा में गड़बड़झाला! 12वीं में 39% लाने वाले छात्रों को 100 पर्सेंटाइल कैसे?

AIADMK में सुलह की कोशिश तेज, EPS और शनमुगम गुट में पैच-अप कराने उतरे वरिष्ठ नेता, क्या एकजुट हो पाएगी पार्टी

Hon’ble INC President Sh. Mallikarjun @kharge ji has approved the induction of INC MLAs Adv. Rajesh Kumar and Thiru P. Vishwanathan into the Tamil Nadu cabinet led by CM Thiru Vijay, and they will be taking oath as Ministers tomorrow. This is a historic occasion for us, as the… — K C Venugopal (@kcvenugopalmp) May 20, 2026

यह भी पढ़ें – कूचबिहार से मालदा तक…बंगाल के 8 जिलों के TMC विधायकों के पास पहुंचा CM सुवेंदु का बुलावा, सियासी हलचल तेज

लोगों की उम्मीदों को पूरा करेंगे- वेणुगोपाल

कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल ने कहा कि वह मंत्री पद की शपथ लेने जा रहे कांग्रेस विधयाकों को अपनी शुभकामनाएं देते हैं। उन्होंने कहा कि हमें विश्वास है कि वे तमिलनाडु के लोगों की उम्मीदों और आकांक्षाओं को पूरा करेंगे। नेता प्रतिपक्ष (LOP) की तरफ से तय किए गए कल्याण और लोगों के पक्ष में शासन के साहसिक विजन को साकार करने के लिए काम करेंगे।

मंत्री पद की ली शपथ

आपको बताते चलें, कि 10 मई को चेन्नई के नेहरू स्टेडियम में सी. जोसेफ विजय ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। उनके साथ 9 अन्य विधायकों ने मंत्री पद और गोपनीयता की शपथ ली थी। इनमें एन. आनंद, आधव अर्जुन, डॉ. के.जी. अरुणराज, के.ए. सेंगोट्टैयन, पी. वेंकटरमणन, आर. निर्मलकुमार, राजमोहन, डॉ. टी.के. प्रभु, एस. कीर्तना शामिल थे।

Congress joins tamil nadu cabinet tvk vijay govt rajesh kumar p viswanathan oath

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 21, 2026 | 07:09 AM

Topics:  

  • Congress
  • Tamil Nadu
  • Tamilnadu News
  • TVK

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.