Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

59 साल का सूखा खत्म! विजय की सरकार में कांग्रेस की एंट्री, तमिलनाडु कैबिनेट में होने जा रहा है ऐतिहासिक बदलाव!

Tamil Nadu Cabinet Expansion: केसी वेणुगोपाल ने कहा कि वह कांग्रेस विधयाकों को अपनी शुभकामनाएं देते हैं। उन्होंने कहा कि हमें विश्वास है कि वे लोगों की उम्मीदों को पूरा करेंगे।

  • Written By: मनोज आर्या
Updated On: May 20, 2026 | 10:49 PM

राहुल गांधी और सीएम विजय, (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Tamil Nadu Cabinet Expansion: तमिलनाडु में कांग्रेस ने मुख्यमंत्री विजय की पार्टी तमिलगा वेत्री कझगम (टीवीके) को समर्थन दिया है। पार्टी के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने बुधवार को मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर जानकारी दी है। उन्होंने कहा है कि तमिलनाडु में कांग्रेस के दो विधायक गुरुवार को मुख्यमंत्री विजय थलापति के मंत्रिमंडल में मंत्री पद की शपथ लेंगे। कांग्रेस विधायक राजेश कुमार और पी. विश्वनाथन तमिलनाडु सरकार हिस्सा बनेंगे। इन विधायकों के साथ ही कांग्रेस तमिलनाडु के मंत्रिमंडल में 59 साल बाद शामिल हो रही है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए केसी वेणुगोपाल ने कहा कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कांग्रेस विधायक एडवोकेट राजेश कुमार और थिरु पी. विश्वनाथन को तमिलनाडु कैबिनेट में शामिल करने की मंजूरी दे दी है। वे कल यानी की गुरुवार को मंत्री पद की शपथ लेंगे। उन्होंने कहा कि यह हमारे लिए एक ऐतिहासिक मौका है, क्योंकि कांग्रेस 59 साल के लंबे अंतराल के बाद तमिलनाडु कैबिनेट में शामिल हो रही है।

लोगों की उम्मीदों को पूरा करेंगे- वेणुगोपाल

कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल ने कहा कि वह मंत्री पद की शपथ लेने जा रहे कांग्रेस विधयाकों को अपनी शुभकामनाएं देते हैं। उन्होंने कहा कि हमें विश्वास है कि वे तमिलनाडु के लोगों की उम्मीदों और आकांक्षाओं को पूरा करेंगे। नेता प्रतिपक्ष (LOP) की तरफ से तय किए गए कल्याण और लोगों के पक्ष में शासन के साहसिक विजन को साकार करने के लिए काम करेंगे।

सम्बंधित ख़बरें

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने राज्य सरकार को घेरा, पेट्रोल-डीजल पर टैक्स घटाकर जनता को राहत देने की मांग

NEET के बाद MH-CET परीक्षा में गड़बड़झाला! 12वीं में 39% लाने वाले छात्रों को 100 पर्सेंटाइल कैसे?

Tamil Nadu 10 Result Out: तमिलनाडु में लड़कियों ने मारी बाजी, 94.31% छात्र हुए पास, इन जिलों ने किया टॉप

सुप्रीम कोर्ट ने पलटा 2013 के चर्चित डॉक्टर सुब्बैया हत्याकांड का फैसला, 9 दोषियों को सुनाई उम्रकैद

Hon’ble INC President Sh. Mallikarjun @kharge ji has approved the induction of INC MLAs Adv. Rajesh Kumar and Thiru P. Vishwanathan into the Tamil Nadu cabinet led by CM Thiru Vijay, and they will be taking oath as Ministers tomorrow. This is a historic occasion for us, as the… — K C Venugopal (@kcvenugopalmp) May 20, 2026

तमिलनाडु में टीवीके की एतिहासिक जीत

गौरतलब है कि हाल ही में संपन्न हुए तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 में फिल्म अभिनेता थलापति विजय की तीन साल पहले बनी पार्टी तमिलागा वेत्री कझगम (टीवीके) ने सबसे ज्यादा सीटों पर जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। तमिलनाडु की राजनीति में इसे एक बड़ा उलटफेर के रूप में देखा जा रहा है। कांग्रेस, सीपीआई, सीपीआईएम और IUML के समर्थन के साथ ही विजय ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है। हालांकि, सीएम पद की शपथ लेने से पहले विजय को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा।

यह भी पढ़ें: जिनका CAA में नाम नहीं उन्हें अरेस्ट कर देश से बाहर भेजा जाएगा, सीएम शुभेंदु अधिकारी का बड़ा बयान

फ्लोर पर बहुमत साबित कर चुके हैं विजय

तमिलनाडु के राज्यपाल ने लगातार दो बार उन्हें बहुमत को लेकर लौटा दिया था। उन्होंने विजय से कहा था कि बहुमत का आंकड़ा लेकर आई फिर आपको सरकार बनाने का मौका दिया जाएगा। इस राजनीतिक बदलाव के साथ प्रदेश की डीएमके और एआईडीएमके लंबे अरसे बाद सत्ता से बेदखल हो गईं। विजय की पार्टी ने विधानसभा चुनाव में फ्लोर टेस्ट के दौरान बहुमत भी साबित कर दिया है।

Tamil nadu cabinet expansion congress mlas to become minister vijay government

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 20, 2026 | 10:49 PM

Topics:  

  • Congress
  • Tamil Nadu
  • Vijay Thalapathy

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.