AIADMK में सुलह की कोशिश तेज, EPS और शनमुगम गुट में पैच-अप कराने उतरे वरिष्ठ नेता, क्या एकजुट हो पाएगी पार्टी
AIADMK Internal Rift EPS Shanmugam: AIADMK में आंतरिक कलह हुई तेज। ईपीएस ने बुलाई बैठक तो बागी गुट के शनमुगम ने की जनरल काउंसिल बैठक की मांग। दोनों धड़ों का अलग-अलग दावा।
- Written By: अमन मौर्या
एआईएडीएमके लीडर (फोटो सोर्स- आईएएनएस)
AIADMK District Secretaries Meeting: तमिलनाडु में AIADMK में चल रही टूट के बीच पार्टी के महासचिव एडप्पडी के. पलानीस्वामी (ईपीएस) ने जिला सचिवों की बैठक में पार्टी एकता की अपील की है। इसी बीच पार्टी के भीतर वरिष्ठ नेता सीवी शनमुगम के नेतृत्व वाले गुट और ईपीएस के बीच मतभेद सुलझाने की कोशिशें भी तेज होती दिख रही हैं। पार्टी नेताओं को आशंका है कि लगातार जारी अंदरूनी कलह से पार्टी और कमजोर हो सकती है।
लंबे मतभेद से पार्टी को नुकसान: AIADMK नेता
पार्टी सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का एक समूह ईपीएस गुट और सीवी शनमुगम के समर्थक गुट के बीच के तनाव को कम करने की कोशिशों में जुटा है। उनका मानना है कि लंबे समय तक जारी आंतरिक मतभेदों से केवल राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों को फायदा होगा। इससे AIADMK की दीर्घकालिक संभावनाओं को नुकसान होगा। इन प्रयासों में अब तक कितनी प्रगति हुई है, यह अभी स्पष्ट नहीं है।
जनरल काउंसिल की बैठक बुलाने की मांग
यह घटनाक्रम ऐसे समय सामने आया है जब बागी गुट के नेता शनमुगम ने पार्टी की जनरल काउंसिल की जल्द बैठक बुलाने की अपनी मांग दोहराई है। उन्होंने AIADMK को हाल के वर्षों में मिली लगातार चुनावी हार समेत महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की आवश्यकता बताई है।
सम्बंधित ख़बरें
Rekha Style: आखिर क्यों Gen Z को भा रहा है रेखा का 80s ग्लैम? कॉफी डेट्स के लिए बन गया है नया ट्रेंड
Body Positivity: खुद को जैसा हैं वैसा अपनाने का संदेश देती हैं ये 7 बेहतरीन बॉलीवुड फिल्में और शोज
बेदखली नहीं रोकी तो अपील का अधिकार होगा निरर्थक-नागपुर हाई कोर्ट ने आईडीबीआई बैंक की कार्रवाई पर दिया स्टे
ई-रिक्शा बंद करने वाले चीनी ऐप पर गिरी गाज! केंद्र सरकार ने BAT BMS ऐप किया बैन, गूगल और एप्पल को दिए आदेश
मंगलवार को एडप्पडी के. पलानीस्वामी (ईपीएस) द्वारा बुलाई गई जिला सचिवों की अनौपचारिक बैठक में कुछ अप्रत्याशित घटनाक्रम भी देखने को मिले। पहले यह बैठक उनके आवास पर होनी थी, लेकिन अंतिम समय में इसका स्थान बदलकर AIADMK मुख्यालय कर दिया गया।
दोनो गुटों का अगल-अलग दावा
ईपीएस गुट के नेताओं ने दावा किया है कि जिला सचिव बैठक में पार्टी के 82 में से अधिकांश शामिल हुए, वहीं बागी गुट का कहना है कि बड़ी संख्या में पदाधिकारी अनुपस्थित रहे। पूर्व मंत्री और वरिष्ठ नेता डी. जयकुमार प्रमुख अनुपस्थित नेताओं में शामिल थे। बाद में एआईएडीएमके मुख्यालय की ओर से कहा गया कि कुछ जिला सचिवों ने बैठक में शामिल न हो पाने के कारणों की जानकारी पार्टी को दे दी थी।
ये भी पढ़ें- अभिषेक बनर्जी के ‘7 टैंक्स लेन’ वाले फ्लैट का क्या है रहस्य? सायोनी घोष का आया नाम, कोलकाता में मचा हड़कंप
हम बातचीत को तैयार: शनमुगम
बागी गुट के नेता शनमुगम ने पार्टी में चल रहे गतिरोध के मुद्दे पर कहा, हम बातचीत के लिए तैयार हैं। साथ ही जनरल काउंसिल की जल्द बैठक कराने की मांग को भी दोहराया। उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य पार्टी से निकाले गए नेताओं और दूर चले गए कार्यकर्ताओं को वापस लाकर AIADMK को मजबूत और एकजुट करना है। उन्होंने यह भी दावा किया कि पलानीस्वामी अब तक 31 जिला सचिवों को उनके पदों से हटा चुके हैं।
