तमिलनाडु में अमोनिया गैस लीक से 7 की मौत; PM मोदी और राष्ट्रपति मुर्मु ने जताया गहरा दुख, जांच कमेटी गठित
Tamil Nadu Ammonia Gas Leak News: तमिलनाडु के तिरुवल्लूर में सीफूड फैक्ट्री में अमोनिया गैस लीक होने से 7 लोगों की मौत हो गई। पीएम मोदी और राष्ट्रपति मुर्मु ने हादसे पर गहरा दुख जताया है।
- Written By: करुणा नंद शाहवाल
तमिलनाडु में अमोनिया गैस लीक होने से 7 लोगों की मौत (सोर्स-सोशल मीडिया)
Tamil Nadu Ammonia Gas Leak: तमिलनाडु के तिरुवल्लूर जिले में एक सीफूड एक्सपोर्ट यूनिट में अमोनिया गैस लीक होने से 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य मजदूर घायल हो गए। इस दर्दनाक हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने गहरा शोक व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री मोदी ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जताते हुए घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
वहीं, राष्ट्रपति मुर्मु और उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन ने भी इस घटना को दुखद बताते हुए प्रभावित परिवारों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कीं। दूसरी ओर, तमिलनाडु सरकार ने हादसे की जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति गठित कर दी है। मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने अधिकारियों को घायलों को हरसंभव चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और औद्योगिक सुरक्षा मानकों के उल्लंघन की भी जांच की जा रही है।
राष्ट्रपति ने जताया दुख
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने दुख जताते हुए एक्स पर पोस्ट किया। उन्होंने लिखा कि तमिलनाडु के तिरुवल्लूर जिले में एक फैक्ट्री में हुए दुखद हादसे में लोगों की मौत की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ। मैं दुखी परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करती हूं। मेरी दुआएं इस हादसे से प्रभावित सभी लोगों के साथ हैं। मैं घायलों के जल्दी ठीक होने की कामना करती हूं।
सम्बंधित ख़बरें
तमिलनाडु की फैक्ट्री में अमोनिया गैस लीक से 7 की मौत, 40 से अधिक घायल अस्पताल में भर्ती; देखें VIDEO
Tamil Nadu News: तिरुवल्लूर फैक्ट्री में बड़ा हादसा, अमोनिया लीक से 7 की मौत; 65 कर्मचारी अस्पताल में भर्ती
60 साल की दोस्ती का द एंड, CM विजय के उभार से ढह गया DMK का अभेद्य किला, मुस्लिम लीग ने छोड़ा स्टालिन का साथ
बंगाल से दिल्ली लौटे PM मोदी…लेकिन एयरपोर्ट पर 45 मिनट क्यों करना पड़ा इंतजार? जानें वजह
उपराष्ट्रपति ने दी संवेदनाएं
इस घटना पर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने एक्स पोस्ट में दुख जताते हुए लिखा कि तमिलनाडु के तिरुवल्लूर जिले में एक सीफूड एक्सपोर्ट यूनिट में अमोनिया गैस लीक की घटना में हुई दुखद मौतों से बहुत दुख हुआ। दुखी परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। मैं इलाज करा रहे लोगों के जल्दी और पूरी तरह ठीक होने की प्रार्थना करता हूं। इस मुश्किल समय में प्रभावित सभी लोगों के साथ मेरी संवेदनाएं हैं।
मंत्री आधव अर्जुन अस्पताल पहुंचे
इसी क्रम ने तमिलनाडु सरकार में मंत्री आधव अर्जुन राजीव गांधी अस्पताल पहुंचे और इस भयानक हादसे में मृतकों के प्रती अपनी संवेदनाएं व्यक्त की। उन्होंने अमोनिया गैस पीड़ितों से मुलाकात की। चेन्नई के राजीव गांधी अस्पताल के इंटेंसिव केयर यूनिट में नौ प्रभावित लोगों को भर्ती कराया गया है।
जांच के लिए बनी तीन सदस्यीय समिति
मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने प्रभावित मजदूरों को सभी जरूरी मेडिकल मदद देने का अधिकारियों को निर्देश दिया। उन्होंने लीक के कारणों की जांच के लिए तीन सदस्यों वाली जांच कमेटी बनाने का भी आदेश दिया।
ये भी पढे़ें- Tamil Nadu News: तिरुवल्लूर फैक्ट्री में बड़ा हादसा, अमोनिया लीक से 7 की मौत; 65 कर्मचारी अस्पताल में भर्ती
औद्योगिक सुरक्षा मानकों की होगी जांच
मुख्यमंत्री ने पैनल को तुरंत इंस्पेक्शन करने और 24 घंटे के अंदर डिटेल्ड रिपोर्ट देने का निर्देश दिया। जांच में सेफ्टी प्रोटोकॉल, मेंटेनेंस प्रोसेस और फैसिलिटी में संभावित कमियों की जांच होने की उम्मीद है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और आगे की जांच चल रही है। अधिकारी यह भी पता लगा रहे हैं कि क्या इंडस्ट्रियल सेफ्टी नियमों के उल्लंघन की वजह से यह हादसा हुआ।
