Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • रवि, 21 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

60 साल की दोस्ती का द एंड, CM विजय के उभार से ढह गया DMK का अभेद्य किला, मुस्लिम लीग ने छोड़ा स्टालिन का साथ

Tamil Nadu Politics: तमिलनाडु में मुस्लिम लीग ने DMK से 60 साल पुराना नाता तोड़ते हुए मुख्यमंत्री विजय की TVK सरकार को समर्थन देने का आधिकारिक ऐलान किया है।

  • Written By: अमन मौर्या
Updated On: Jun 21, 2026 | 04:44 PM

DMK और IUML के बीच 60 साल पुराना गठबंधन टूटा (फोटो सोर्स- एआई जनरेटेड)

Follow Us
Follow Us:

IUML DMK Alliance Break: तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा राजनीतिक फेरबदल देखने को मिल रहा है। मुस्लिम लीग ने डीएमके के साथ 60 साल पुराने गठबंधन तोड़ने की आधिकारिक घोषणा कर दी है। इस घोषणा के बाद 6 दशक पुराने राजनीतिक गठबंधन का औपचारिक अंत हो गया। मुस्लिम लीग ने अपने नए सहयोगी टीवीके पर भरोसा जताया है। शनिवार को चेन्नई में इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग के आम परिषद की बैठक में यह निर्णय लिया गया।

IUML के अध्यक्ष ने की घोषणा

IUML के राष्ट्रीय अध्यक्ष KM कादर मोहिदीन ने जानकारी देते हुए बताया कि तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में जनता के जनादेश का सम्मान करते हुए, इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग ने TVK सरकार बनाने के लिए अपना समर्थन दिया और अभी सी. जोसेफ विजय के नेतृत्व वाली सरकार का हिस्सा है। मौजूदा राजनीतिक हालात में हमारे लिए DMK गठबंधन के साथ अपना जुड़ाव बनाए रखना संभव नहीं है।

Chennai, Tamil Nadu: IUML National President KM Kader Mohideen says, “Respecting the mandate given by the people in the Tamil Nadu Legislative Assembly election, the Indian Union Muslim League (IUML) extended its support for the formation of the TVK government and is currently a… pic.twitter.com/ll0spY3qKG — ANI (@ANI) June 20, 2026

सम्बंधित ख़बरें

आजम खान की बढ़ीं मुश्किलें, जौहर ट्रस्ट को आयकर विभाग ने भेजा नोटिस; 23 जून को होगी सुनवाई

स्टालिन का मास्टरप्लान? चुनावी हार के बाद DMK ले सकती है बड़ा फैसला

तमिलनाडु की पटाखा फैक्ट्री में बड़ा धमाका, 1 महिला की मौत, 26 मजदूर बुरी तरह झुलसे, मचा हड़कंप

NEET-UG 2026 री-एग्जाम के लिए NTA की कड़ी तैयारी! 22 लाख छात्र, 5440 केंद्र और चप्पे-चप्पे पर AI की पैनी नजर

इस बैठक में यह तय किया गया है कि चुनावी गठबंधन के बारे में फैसला उपचुनावों और स्थानीय निकाय चुनावों की आधिकारिक घोषणा होने के बाद लिया जाएगा।

विजय के उभार से बदली रणनीति

दो साल पहले ही आस्तित्व में आई टीवीके पार्टी ने राज्य के दिग्गज नेताओं को किनारे लगाते हुए सरकार बनाई। तमिलनाडु में मुख्यमंत्री विजय के उदय ने कई पार्टियों को अपने वर्तमान गठबंधन और रणनीति में बदलाव करने पर मजबूर कर दिया। तमिलनाडु में आमतौर पर अल्पसंख्यक डीएमके का साथ देते आए हैं, लेकिन इस बार विधानसभा चुनाव में टीवीके का साथ दिया। मुस्लिम लीग द्वारा डीएमके का साथ छोड़ने का एक कारण ये भी है।

ये भी पढ़ें- आजम खान की बढ़ीं मुश्किलें, जौहर ट्रस्ट को आयकर विभाग ने भेजा नोटिस; 23 जून को होगी सुनवाई

6 दशक पुराना गठबंधन

बता दें, डीएमके और आईयूएमएल के बीच गठबंधन 1967 से चला आ रहा है। लंबे समय से यह पार्टी डीएमके के सबसे करीबी मुस्लिम सहयोगियों में मानी जाती रही है। हालांकि, मुस्लिम लीग ने 1996 और 2001 के विधानसभा चुनावों में एआईएडीएमके के साथ गठबंधन करके चुनाव लड़ा था, लेकिन बाद के वर्षों में डीएमके के साथ मुस्लिम लीग का राजनीतिक गठबंठधन बरकरार रहा।

Tamil nadu politics iuml ends 60 year alliance with dmk supports vijay tvk govt

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 21, 2026 | 04:44 PM

Topics:  

  • DMK
  • Latest News
  • Tamil Nadu
  • TVK

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.