Tamil Nadu News: तिरुवल्लूर फैक्ट्री में बड़ा हादसा, अमोनिया लीक से 7 की मौत; 65 कर्मचारी अस्पताल में भर्ती

Tamil Nadu News: तमिलनाडु के तिरुवल्लूर में सीफूड फैक्ट्री में अमोनिया गैस लीक की घटना सामना आई है। हादसे में अब तक 7 की मौत, 65 घायल हैं। CM विजय ने जांच समिति के गठन का आदेश दिया है।
Tamil Nadu News: Major accident at a factory in Tiruvallur; 7 dead due to ammonia leak, 65 workers hospitalized.
तमिलनाडु के तिरुवल्लूर में अमोनिया गैस रिसाव (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Thiruvallur Ammonia Gas Leak News: तमिलनाडु के तिरुवल्लूर जिले बड़ा हादसा हुआ है। जिले के एक सीफूड एक्सपोर्ट यूनिट में अमोनिया गैस लीक की घटना सामने आई है। गैस लीक हादसे में 7 कर्मचारियों की मौत हुई है। 65 से ज्यादा कर्मचारी घायल हैं और 9 गंभीर रूप से घायलों को वेंटिलेटर पर रखा गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, शुरुआत में लोगों ने पहले सांस लेने में तकलीफ और चक्कर आना, उल्टी जैसे लक्षण की शिकायत की थी।

चेन्नई से आई टीम

तिरुवल्लूर जिले में पेरियपालयम के पास कनिगईपैर में स्थित 'सेंट पीटर्स पॉल सीफूड्स एक्सपोर्ट्स' फैसिलिटी में आज अमोनिया गैस लीक होने की सूचना मिली थी। इस आपात स्थिति के बारे में अरक्कोणम में मौजूद नेशनल डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स की चौथी बटालियन के हेडक्वार्टर को तुरंत सूचित किया गया।

सूचना मिलते ही चेन्नई से NDRF के 30 जवानों की एक बचाव टीम, पर्सनल प्रोटेक्टिव इक्विपमेंट (PPE), गैस का पता लगाने वाले डिवाइस और खास CBRN बचाव उपकरणों के साथ आपातकालीन कार्रवाई करने के लिए घटनास्थल पर पहुंची। घटनास्थल पर बचाव और स्थिति को नियंत्रित करने के प्रयास जारी हैं।

अस्पताल में भर्ती लोगों से मिले मंत्री

तिरुवल्लूर जिले की एक फैक्ट्री में अमोनिया गैस लीक होने के बाद तिरुवल्लूर जिले के प्रभारी मंत्री कुमार और कांचीपुरम रेंज के DIG शशांक साई ने अस्पताल जाकर प्रभावित लोगों और इलाज के लिए भर्ती मरीजों से मुलाकात की। तिरुवल्लूर जिला कलेक्टर कविता और जिला पुलिस अधीक्षक साई प्रणीत भी अस्पताल में मौजूद हैं।

CM ने दिया जांच समिति बनाने का आदेश

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने अमोनिया गैस रिसाव की घटना की जांच के लिए एक समिति बनाने का निर्देश दिया है। 3 सदस्यों वाली इस समिति में औद्योगिक सुरक्षा और स्वास्थ्य निदेशक, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सदस्य सचिव और सार्वजनिक स्वास्थ्य के अतिरिक्त निदेशक शामिल हैं। समिति को 24 घंटे में अंतरिम रिपोर्ट और 3 दिनों में अंतिम रिपोर्ट सौंपनी है।

मुख्यमंत्री ने IT मंत्री/तिरुवल्लूर के प्रभारी मंत्री को निर्देश दिया कि वे निगरानी अधिकारी डॉ. के.पी. कार्तिकेयन के साथ तुरंत तिरुवल्लूर पहुंचें और जिला कलेक्टर व जिला प्रशासन के साथ मिलकर प्रभावित लोगों को हर संभव मदद और देखभाल सुनिश्चित करें।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com