कश्मीर ना जाएं बंगाली, शुभेंदु अधिकारी का विवादित बयान, मुसलमानों पर कही ये बात
Suvendu Adhikari Kashmir remark: सुभेंदु अधिकारी ने पश्चिम बंगाल के लोगों को मुस्लिम बहुल इलाकों में न जाने की सलाह दी है। उमर अब्दुल्ला के जम्मू-कश्मीर आने के निमंत्रण पर उन्होंने ये बात कही।
- Written By: अर्पित शुक्ला
शुभेंदु अधिकारी (Image- Social Media)
Suvendu Adhikari Kashmir remark: पहलगाम हमले का मुद्दे पर एक बार फिर सियासत होने लगी है। जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला द्वारा पश्चिम बंगाल के लोगों को जम्मू-कश्मीर आने का न्योता दिए जाने पर बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि कोई भी बंगाली कश्मीर नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि अगर जाना ही है तो जम्मू जाइए। उन्होंने कहा कि मुसलमान बहुल इलाकों में जाने से बचें।
बता दें कि जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला बंगाल के दौरे पर हैं। उन्होंने गुरुवार को पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी से मुलाकात की और इस दौरान उन्होंने ममता बनर्जी का आभार भी प्रकट किया। अबदुल्ला ने ममता बनर्जी तथा बंगाल की जनता को जम्मू-कश्मीर आने का न्योता भी दिया।
जम्मू-कश्मीर की जगह जाएं हिमाचल या उत्तराखंड
भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि मैं बंगाल की जनता से कहना चाहता हूं कि कोई भी बंगाली कश्मीर घूमने न जाए। बीजेपी नेता ने आगे कहा कि अगर आप जम्मू-कश्मीर जा रहे हैं, तो जम्मू जाइए। उन जगहों पर न जाएं जहां पर मुस्लिम बहुसंख्यक हैं। उन्होंने कहा कि आप उत्तराखंड जाएं जो हमारी देवभूमि है। हिमाचल प्रदेश तथा ओडिशा जाएं।
सम्बंधित ख़बरें
कश्मीर में मटन की भारी किल्लत, शादी-ब्याह पर मंडराया संकट! व्यापारियों ने पंजाब को ठहराया जिम्मेदार
Explainer: कौन थीं सरला भट्ट? 36 साल बाद अदालत पहुंचा मामला, क्या अब कश्मीरी पंडितों को मिल पाएगा न्याय?
Real TMC Claim: ‘हम ही असली TMC हैं’, चुनाव आयोग पहुंचा बागी गुट ने किया दावा; ममता बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें
महुआ मोइत्रा पर अंडे-पत्थरों से हमला? VIDEO शेयर कर BJP पर लगाए गंभीर आरोप, पुलिस की भूमिका पर उठाए सवाल
मुस्लिम बहुल इलाकों में न जाएं
शुभेंदु अधिकारी ने बंगाल के लोगों को चेतावनी देते हुए कहा कि वो ऐसी जगह पर न जाएं जहां पर मुस्लिम आबादी अधिक हो। उन्होंने पहलगाम हमले का जिक्र करते हुए कहा कि कत्ल करने से पहले शरीर के अंगों और सिंदूर चेक किया गया था। इसके आगे उन्होंने कहा कि पहलगाम हमले में मारे गए कैप्टन की पत्नी हिमांशी नरवाल का दुख किसी से भी देखा नहीं जा रहा था। उन्होंने कहा कि आपकी जान आपकी प्राथमिकता है और अगर अपने परिवार को सुरक्षित रखना है तो कश्मीर जैसे मुस्लिम बहुल क्षेत्रों में जाने से बचे।
यह भी पढ़ें- ‘मैं तो ठोकूंगा…’, बढ़ते पुल हादसों के बीच ठेकेदारों को नितिन गडकरी की चेतावनी
ममता बनर्जी ने स्वीकारा न्योता
बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने उमर अब्दुल्ला की ओर से दिए गए न्योते को स्वीकार कर लिया है। उन्होंने बंगाल की जनता से भी कश्मीर जाने की अपील की है। मुख्यमंत्री बनर्जी ने सुरक्षा को लेकर लोगों से कहा कि इसकी जिम्मेदारी जम्मू-कश्मीर की सरकार तथा केंद्र सरकार की है। बंगाल सीएम ने कहा की वो दुर्गा पूजा के आस-पास कश्मीर जाएंगी।
