-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- West Bengal »
- Bjp Leader Called Shubhendu Adhikari To Kashmir
शुभेंदु अधिकारी का उल्टा पड़ा दांव, भाजपा नेता ने ही बुला लिया कश्मीर
- Written By: Saurabh Pal
भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी का दांव उल्टा पड़ गया है। उन्होंने लोगों को मुस्लिम बाहुल्य कश्मीर न जाने की सलाह दी थी। अब भाजपा नेता ने ही उन्हें कश्मीर बुला लिया है।

शुभेंदु अधिकारी, रविंद्र रैना (फोटो-सोशल मीडिया)
कोलकाता: पश्चिम बंगाल के लोगों से कश्मीर या किसी भी मुस्लिम बहुल इलाके में न जाने की अपील करने वाले भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी के बयान पर विवाद छिड़ गया है। इसी बीच, जम्मू-कश्मीर से भाजपा के ही एक वरिष्ठ नेता ने शनिवार को कहा कि शुभेंदु अधिकारी को कश्मीर के लोगों की देशभक्ति और राष्ट्रवाद का अनुभव करने के लिए केंद्रशासित प्रदेश की यात्रा करनी चाहिए।
भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य और जम्मू-कश्मीर इकाई के पूर्व अध्यक्ष रवींदर रैना ने पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी को यह भी याद दिलाया कि पिछले तीन दशकों में आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में कश्मीर के कई युवाओं ने देश के लिए अपने प्राणों की आहुति दी है।
शुभेंदु अधिकारी का उल्टा पड़ा दांव
सम्बंधित ख़बरें
‘ये फर्जी हिंदू’, राम मंदिर विवाद में BJP पर कपिल सिब्बल का हमला, बोले- राम के नाम पर वोट, फिर राम को ही लूटा
भाजपा विधायक की कार को डंपर से कुचलने की कोशिश; ड्राइवर की सूझबूझ से बची जान, विधायक बोले- हत्या की साजिश थी
अमित शाह के घर पर BJP की हाईलेवल मीटिंग, नितिन नवीन समेत पार्टी के कई बड़े नेता शामिल
कश्मीर में मटन की भारी किल्लत, शादी-ब्याह पर मंडराया संकट! व्यापारियों ने पंजाब को ठहराया जिम्मेदार
अपने बयान में अधिकारी ने कहा था कि बंगाल के लोगों को अपनी सुरक्षा के लिए कश्मीर या बड़ी मुस्लिम आबादी वाले किसी भी अन्य इलाके में जाने से बचना चाहिए। वे जम्मू या उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और ओडिशा जैसे अन्य राज्यों में जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि वह भाजपा विधायक के तौर पर नहीं बोल रहे हैं और एक नागरिक के तौर पर यह उनका निजी विचार है। यह टिप्पणी जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के हालिया पश्चिम बंगाल दौरे के तुरंत बाद आई है। पहलगाम आतंकी हमले के बाद बुरी तरह प्रभावित घाटी में पर्यटन को पुनर्जीवित करने के प्रयासों के तहत उमर अब्दुल्ला राज्य के दौरे पर आए थे।
ये भी पढ़ें- त्रिपुरा में सीमा पार कर घुसे 6 बांग्लादेशी गिरफ्तार, 2 भारतीय दलाल भी दबोचे गए
अब्दुल्ला ने ममता बनर्जी को बुलाया था कश्मीर
अब्दुल्ला ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से भी मुलाकात की और उन्हें कश्मीर आने का न्योता दिया। रैना ने ‘पीटीआई-भाषा’ को दिए एक बयान में कहा, ‘‘मैं अधिकारी से कश्मीर आने का अनुरोध करना चाहूंगा। उन्हें आना चाहिए और देखना चाहिए कि हर कश्मीरी भारत से प्यार करता है। जब 22 अप्रैल को पहलगाम के मैदानों में आतंकवादियों ने मानवता का कत्ल किया, तो कश्मीर के लोग ही थे जो घायल पर्यटकों को बचाने के लिए नंगे पांव घटनास्थल पर पहुंचे थे। रैना ने कहा, ‘‘कश्मीर के लोगों ने ही पर्यटकों को शरण दी और उन्हें सुरक्षित उनके घरों तक पहुंचाया। मोहम्मद मकबूल शेरवानी ने 1947 में बारामूला में तिरंगा फहराकर अपने प्राणों की आहुति दी थी और ‘पाकिस्तानी हमलावरों से सावधान, हम कश्मीरी हैं तैयार’ का नारा दिया था।”
Bjp leader called shubhendu adhikari to kashmir
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
CCRUM Recruitment 2026: यूनानी चिकित्सा संस्थान में 179 पदों पर भर्ती, 31 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन करें
Jul 02, 2026 | 09:56 PMChauhaan Trailer: अजय देवगन की ‘चौहान’ के ट्रेलर पर मचा बवाल, पैलेट गन वाले डायलॉग से कश्मीरियों में नाराजगी
Jul 02, 2026 | 09:54 PMएक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PMदोगुने मुनाफे के लालच में गंवाई जीवनभर की पूंजी, सगी भतीजी ने खाली चेकों पर दस्तखत कराकर की लाखों की ठगी
Jul 02, 2026 | 09:41 PM‘ये फर्जी हिंदू’, राम मंदिर विवाद में BJP पर कपिल सिब्बल का हमला, बोले- राम के नाम पर वोट, फिर राम को ही लूटा
Jul 02, 2026 | 09:28 PMप्रयागराज में डिप्टी सीएम केशव मौर्य का अखिलेश पर पलटवार, बोले- राम मंदिर जांच पर रिपोर्ट का इंतजार करें
Jul 02, 2026 | 09:27 PMआमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी की चर्चा तेज, घर पर होगी रजिस्टर्ड मैरिज, जानें मीडिया रिपोर्ट्स का दावा
Jul 02, 2026 | 09:26 PMवीडियो गैलरी

Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM













