- Hindi News »
- India »
- Supreme Court Waqf Act 2025 Hearing Spiritual Arguments Hindu Moksha Islam Donation Charity To God
सुप्रीम कोर्ट में जमकर हिन्दु-मुस्लिम हुआ, मोक्ष से लेकर वक्फ पर दोनों पक्षों ने आध्यात्मिक तर्क दिए
केंद्र के दावे को चुनौती देते हुए वरिष्ठ अधिवक्ता राजीव धवन ने कहा कि वेदों के अनुसार मंदिर हिंदू धर्म का अनिवार्य हिस्सा नहीं हैं। उन्होंने कहा कि प्रकृति के पांच देवताओं की पूजा करने का प्रावधान है।
- Written By: सौरभ शर्मा

सुप्रीम कोर्ट में वक्फ संशोधन अधिनियम 2025 को लेकर सुनवाई हुई (फोटो- सोशल मीडिया)
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट में वक्फ (संशोधन) अधिनियम 2025 को लेकर सुनवाई के दौरान धर्म, आस्था और कानून के बीच गूंजता संवाद देखने को मिला। केंद्र सरकार के इस तर्क पर कि वक्फ इस्लाम का अनिवार्य हिस्सा नहीं है, वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल ने इसे आत्मा से जुड़ा विषय बताया और कहा कि वक्फ ईश्वर को समर्पण है, सिर्फ दान नहीं। इस पर मुख्य न्यायाधीश ने मोक्ष, स्वर्ग और धार्मिक समर्पण जैसे आध्यात्मिक पहलुओं का उल्लेख करते हुए अन्य धर्मों की भी अवधारणाओं को जोड़ा। इस बहस ने कोर्ट में एक गहरी वैचारिक चर्चा को जन्म दिया।
वरिष्ठ अधिवक्ता राजीव धवन ने अदालत में कहा कि वेदों के अनुसार मंदिर हिंदू धर्म का अनिवार्य हिस्सा नहीं हैं। उन्होंने बताया कि हिंदू धर्म में प्रकृति पूजा की परंपरा रही है, जहां अग्नि, जल, पर्वत और समुद्र तक देवता माने जाते हैं। वहीं सिब्बल ने वक्फ बोर्ड में गैर-मुस्लिम सदस्यों के शामिल किए जाने पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब हिंदू ट्रस्ट में गैर-हिंदू नहीं हो सकते, तो वक्फ में ऐसा प्रावधान क्यों?
वक्फ आत्मा से जुड़ा है, कानून की गलती समुदाय क्यों भुगते
कपिल सिब्बल ने सुप्रीम कोर्ट में जोर देकर कहा कि वक्फ की अवधारणा केवल समाज सेवा नहीं बल्कि ईश्वर को समर्पण का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि एक बार वक्फ हो जाने पर वह हमेशा वक्फ रहता है और यह परलोक में लाभ के लिए किया जाता है। उन्होंने सवाल उठाया कि वक्फ संपत्ति का रजिस्ट्रेशन न होने पर मालिकाना हक क्यों छिनता है, जबकि पंजीकरण की जिम्मेदारी राज्यों की थी। सिब्बल ने यह भी कहा कि यदि सरकार के पोर्टल पर वक्फ नहीं दिखता तो इसका यह मतलब नहीं कि वह अस्तित्व में नहीं है।
सम्बंधित ख़बरें
सुप्रीम कोर्ट से आसाराम ट्रस्ट को मिली बड़ी राहत, गुजरात में जमीन वापस लेने की कार्रवाई पर लगाई गई रोक
‘वह विवाह से पहले उसके साथ रहने क्यों चली गई?’, लिव इन रिलेशनशिप वाले एक मामले में सुप्रीम कोर्ट ने उठाए सवाल
गुवाहाटी हाईकोर्ट से लगा झटका तो सुप्रीम कोर्ट की शरण में पहुंचे पवन खेड़ा; क्या मिलेगी गिरफ्तारी से राहत?
सड़क सुरक्षा पर ट्रेलर यूनियन के सुझाव, चेकपोस्ट बैरियर और ट्रक पार्किंग के लिए ‘ट्रांसपोर्ट प्लाजा’ की मांग
PAK को समर्थन देने वाले तुर्की को भारत ने आईना दिखाया, अफगानिस्तान से रिश्ते पर भी उठी धुंध साफ की
मंदिर में पूजा जरूरी नहीं प्रकृति के एहसानबंद रहें
राजीव धवन ने कहा कि मंदिरों को हिंदू धर्म का अनिवार्य हिस्सा मानना सही नहीं है। वेदों में कहीं यह नहीं लिखा कि मंदिर जरूरी हैं। बल्कि वहां प्रकृति के रूपों की पूजा को महत्व दिया गया है। चीफ जस्टिस ने भी चर्चा में हस्तक्षेप करते हुए कहा कि हर धर्म में दान, आत्मिक लाभ और मोक्ष या स्वर्ग की अवधारणाएं किसी न किसी रूप में मौजूद हैं। ईसाई धर्म में भी स्वर्ग का विचार उसी प्रकार जुड़ा है जैसे हिंदू धर्म में मोक्ष से।
Supreme court waqf act 2025 hearing spiritual arguments hindu moksha islam donation charity to god
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
नवभारत संपादकीय: राजनीति का पुराना टकराव फिर चर्चा में, गन लॉबी के दबाव में अमेरिकी नेतृत्व
Apr 29, 2026 | 07:39 AMवीएसआर विमान, करोड़ों का ट्रांजेक्शन और तांत्रिक अनुष्ठान, क्या सोची-समझी साजिश थी अजित दादा की मौत?
Apr 29, 2026 | 07:37 AMखुले आम स्मोकिंग कर रहे रियान पराग, ड्रेसिंग रूम में उड़ा रहे धुएं का छल्ला, सोशल मीडिया पर VIDEO ने लगाई आग
Apr 29, 2026 | 07:37 AMIran Shadow Banking पर अमेरिका का सबसे बड़ा प्रहार, 35 संस्थाओं पर लगे कड़े प्रतिबंध
Apr 29, 2026 | 07:33 AMखुद को अमर बनाना चाहते हैं ट्रंप…डॉलर पर सिग्नेचर के बाद उठाया एक और बड़ा कदम, पासपोर्ट पर भी होगी फोटो
Apr 29, 2026 | 07:29 AMनवभारत विशेष: बीमारी और काम के बोझ से दबे पुलिसकर्मी, कैसे कर पाएंगे अपराध नियंत्रण ?
Apr 29, 2026 | 07:28 AMगंगा एक्सप्रेसवे पर कहां-कहां होंगे एंट्री और एग्जिट पॉइंट? जानें कहां-कहां है इंटरचेंज और टोल प्लाजा
Apr 29, 2026 | 07:19 AMवीडियो गैलरी

झांसी नगर निगम में हाई वोल्टेज ड्रामा; पार्षद ने अधिकारी को थमाया बादाम का पैकेट, देखें VIDEO
Apr 28, 2026 | 11:21 PM
गौ माता की सेवा या सिर्फ दिखावा? लग्जरी हैंडबैग पर मुंबई में ट्रोल हुईं पॉप स्टार रिहाना
Apr 28, 2026 | 11:03 PM
₹10 लाख और स्कॉर्पियो नहीं मिली तो शादी से मुकरा दूल्हा, सज-धजकर इंतजार करती रही दुल्हन; घर में पसरा सन्नाटा
Apr 28, 2026 | 10:41 PM
विक्रमादित्य विश्वविद्यालय में दहशत का साया, सिंदूर से दीवार पर लिखी मौत की धमकी; सहमे छात्र और प्रोफेसर
Apr 28, 2026 | 10:23 PM
BJP में शामिल होने के बदले ‘कम्प्रोमाइज’ का आरोप! अभिनेत्री प्रतिमा पांडेय का सनसनीखेज दावा- VIDEO
Apr 28, 2026 | 10:02 PM
दिल्ली से बंगाल तक छिड़ी जंग! आतिशी ने याद दिलाया भाजपा का वो ‘झूठा’ वादा! जो अब तक नहीं हुई पूरा- VIDEO
Apr 28, 2026 | 09:58 PM














