PM Modi और अमित शाह से मिलीं सुनेत्रा पवार, महाराष्ट्र की सियासत में हलचल तेज, जानें क्या हुई बात?
Sunetra Pawar Family Delhi Visit: महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार ने दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। साथ में पार्थ और जय पवार भी मौजूद रहे।
- Written By: आकाश मसने
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से चर्चा करतीं सुनेत्रा पवार, जय, पार्थ पवार, सुनील तटकरे, प्रफुल पटेल (सोर्स: एक्स@SunetraA_Pawar)
Sunetra Pawar Meet PM Modi And Amit Shah : महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर दिल्ली की हलचल ने सरगर्मियां तेज कर दी हैं। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) की वरिष्ठ नेता और महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा अजित पवार ने आज देश की राजधानी नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से शिष्टाचार मुलाकात की। इस मुलाकात को महाराष्ट्र के आगामी राजनीतिक समीकरणों के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
महाराष्ट्र के उपमुख्मंत्री पद की शपथ लेने के बाद सुनेत्रा पवार की पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से पहली मुलाकात था। इस मुलाकात में सुनेत्रा पवार अकेले नहीं थीं, उनके साथ उनके दोनों बेटे, पार्थ पवार और जय पवार भी मौजूद थे। इसके अलावा, एनसीपी के कद्दावर नेता और राज्यसभा सांसद प्रफुल्ल पटेल और प्रदेश अध्यक्ष सुनील तटकरे भी इस दौरान मौजूद रहे।
नवी दिल्ली येथे देशाचे पंतप्रधान मा.श्री. नरेंद्र मोदी साहेब यांची सदिच्छा भेट घेतली. @narendramodi pic.twitter.com/K41zf6wNXR — Sunetra Ajit Pawar (@SunetraA_Pawar) February 11, 2026
सम्बंधित ख़बरें
अजितदादा के निधन के बाद पुणे NCP में महा-विस्फोट; सुनेत्रा और पार्थ पवार के खिलाफ कार्यकर्ताओं का फूटा गुस्सा
Explainer: जनता को सोना खरीदने से रोका, पर खुद की तिजोरियां क्यों भर रही सरकार है? जानिए इसके पीछे का सच
दो धड़ों में बंटी अजित पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी, पार्थ पवार के बढ़ते दखल से तटकरे-पटेल नाराज
NCP में आंतरिक कलह के चलते सुनेत्रा पवार ने बुलाई कोर कमेटी की मीटिंग, क्या थमेगा आंतरिक कलह?
अमित शाह का भावुक ट्वीट
मुलाकात के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर इस बैठक की तस्वीरें साझा कीं। शाह ने अपने संदेश में महाराष्ट्र के विकास और भविष्य की योजनाओं पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार जी और उनके परिवार से मिलकर खुशी हुई। जनता की भलाई और राज्य के विकास के विजन को पूरा करना हम सबकी मिली-जुली जिम्मेदारी है। इस लक्ष्य को पाने में आपका दृढ़ संकल्प और इरादा बहुत कीमती होगा।
महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री @SunetraA_Pawar जी से भेंट हुई।
हम सबके प्रिय स्व. अजीत पवार जी के जाने से महाराष्ट्र की राजनीति में जो रिक्तता आई है, उसे भरना आसान नहीं है, पर जनकल्याण और प्रदेश के विकास के उनके विजन को साकार करना हम सभी का साझा कर्त्तव्य है, जिसमें आपका संकल्प बहुत… pic.twitter.com/g1Hz4WeYpf — Amit Shah (@AmitShah) February 11, 2026
क्यों खास है यह मुलाकात?
राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि यह मुलाकात केवल एक शिष्टाचार भेंट नहीं है। महाराष्ट्र में महायुति (BJP, NCP-अजित पवार गुट, और शिवसेना-शिंदे गुट) के बीच समन्वय और भविष्य की चुनावी रणनीतियों को लेकर भी इस बैठक में गुप्त मंत्रणा हुई है। सुनेत्रा पवार का दिल्ली में इस तरह सक्रिय होना यह दर्शाता है कि केंद्र सरकार में एनसीपी (अजित पवार गुट) की पकड़ और भूमिका और भी मजबूत होने वाली है।
यह भी पढ़ें:- उपमुख्यमंत्री का पदभार ग्रहण करते ही भावुक हुईं सुनेत्रा पवार, बोलीं- अजितदादा की जगह कोई नहीं ले सकता
विशेषज्ञों का मानना है कि पार्थ और जय पवार की मौजूदगी यह संकेत देती है कि पवार परिवार अजित पवार की विरासत को केंद्र के साथ कदम से कदम मिलाकर आगे बढ़ाना चाहते हैं। महाराष्ट्र के विकास कार्यों और लंबित परियोजनाओं को गति देने के लिए भी इस बैठक को अहम माना जा रहा है।
