-
गुरु, 6 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Sukhu Will Remain Cm In Himachal All Mlas Are United Dk Shivkumar
हिमाचल में सुक्खू ही रहेंगे CM, सरकार पर कोई संकट नहीं, सभी विधायक एकजुट: डीके शिवकुमार का बड़ा दावा
- Written By: शुभम सोनडवले

ANI Photo
शिमला. हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) राज्य सभा चुनाव (Rajya Sabha Elections) में कांग्रेसी विधायकों की क्रॉस वोटिंग के बाद सरकार पर संकट के बादल बने हुए हैं। इसी बीच कांग्रेस पर्यवेक्षक डीके शिवकुमार (DK Shivkumar) ने गुरुवार को दावा किया कि हिमाचल सरकार पर कोई संकट नहीं है। सुखविंदर सिंह सुक्खू ही राज्य के मुख्यमंत्री बने रहेंगे। सभी विधायकों ने मतभेद सुलझा लिए हैं और एकजुट है।
डीके शिवकुमार ने कहा, “हमारे सीएम ने स्वीकार किया कि कुछ विफलता हुई है। लेकिन यह आगे जारी नहीं रहेगा। हमने सभी विधायकों से व्यक्तिगत तौर पर बात की है। हमने पीसीसी अध्यक्ष, सीएम से बात की है। एक दौर की चर्चा बाद में होगी।”
#WATCH | Shimla, Himachal Pradesh: Congress observer DK Shivakumar says, “…Our CM accepted that some failure has happened. But it will not continue further. We have spoken to all the MLAs personally. We have spoken to the PCC president, CM. One round of discussion will happen… pic.twitter.com/VHwzx991xC — ANI (@ANI) February 29, 2024
पार्टी-सरकार को बचाने 6 सदस्यीय समन्वय समिति
शिवकुमार ने कहा, “सभी विधायकों ने अपने सभी मतभेद सुलझा लिए हैं। वे साथ मिलकर काम करेंगे। हम पार्टी और सरकार के बीच पांच से छह सदस्यों की एक समन्वय समिति बना रहे हैं। वे सभी मिलकर पार्टी को बचाने और सरकार को बचाने के लिए काम करेंगे।”
हिमाचल में ऑपरेशन लोटस नहीं
जब पूछा गया कि क्या सुक्खू 5 साल तक सीएम बने रहेंगे? इस सवाल का जवाब देते हुए शिवकुमार ने कहा, “हिमाचल में कांग्रेस की सरकार है और सुक्खू सीएम हैं। सभी विधायक 5 साल के लिए कांग्रेस सरकार चाहते हैं। यहां कोई ऑपरेशन लोटस नहीं है।”
सम्बंधित ख़बरें
रबर स्टैम्प CM DK शिवकुमार! कर्नाटक में पोर्टफोलियो बंटवारे पर सियासी घमासान, दिल्ली के रिमोट से चल रही सरकार
Navabharat Nishanebaaz: जांच एजेंसी सोई ओढ़कर शाल, सिर्फ विपक्ष के खिलाफ इस्तेमाल
Explainer: अमित शाह की गैरहाजिरी पर संसद में बवाल… विपक्ष ने घोषित किया लापता, जानें क्या कहते हैं नियम
दिल्ली में हाई-लेवल समीक्षा के बाद एमपी कांग्रेस में बड़ी सर्जरी, सभी प्रकोष्ठ, कमेटियां और विभाग भंग
#WATCH | Shimla, Himachal Pradesh: When asked if CM Sukhu will remain CM for 5 years, Congress observer DK Shivakumar says, "Congress government is there and Sukhu is the CM. All the MLAs want Congress government for 5 years…No operation Lotus here." pic.twitter.com/gpON1UJ8oU — ANI (@ANI) February 29, 2024
समन्वय समिति में होंगे सीएम, पीसीसी, डिप्टी सीएम
वहीं, कांग्रेस पर्यवेक्षक भूपिंदर सिंह हुड्डा ने कहा, “सीएम, पीसीसी, डिप्टी सीएम और तीन सदस्यों की 6 सदस्यीय समन्वय समिति गठित की जाएगी। इन तीन सदस्यों के नामों की घोषणा बाद में की जाएगी।”
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा, “राज्यसभा चुनाव के बाद सभी को लगने लगा कि हिमाचल प्रदेश सरकार टूट रही है। मुझे यह भी खबर मिली कि राज्य के मुख्यमंत्री ने इस्तीफा दे दिया है, जिसकी मैंने कड़ी निंदा की, यह सब यह सुनिश्चित करने के लिए किया गया था कि अंतिम मतदान के दौरान हमारी संख्या कम हो जाए।”
#WATCH | Himachal Pradesh Chief Minister Sukhvinder Singh Sukhu says, "After Rajya Sabha elections everybody started thinking that Himachal Pradesh government is breaking…I also came across news that the state CM has resigned, which I highly condemned, this all was done to… pic.twitter.com/RIyxCvzDyi — ANI (@ANI) February 29, 2024
उन्होंने कहा, “मैं पूछना चाहता हूं कि बीजेपी किस बहुमत की बात कर रही है? उन्होंने ही सदन में हंगामा किया। मैं बीजेपी से ये कहना चाहता हूं कि वो बिना बहुमत के किस तरह की ओछी राजनीति कर रहे हैं. उनका एकमात्र उद्देश्य हमारी सरकार को गिराना है, लोग उन्हें उचित जवाब देंगे।”
Sukhu will remain cm in himachal all mlas are united dk shivkumar
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
रबर स्टैम्प CM DK शिवकुमार! कर्नाटक में पोर्टफोलियो बंटवारे पर सियासी घमासान, दिल्ली के रिमोट से चल रही सरकार
Aug 06, 2026 | 01:15 PMरीवा में सरकारी स्कूलों की खुली पोल, चौथी-छठवीं के छात्र नहीं पढ़ सके हिंदी, कमिश्नर ने की कड़ी कार्रवाई
Aug 06, 2026 | 01:14 PMयेरवडा जेल के बाहर गैंगस्टर के जन्मदिन का जश्न पड़ा भारी; रील बनाना पड़ा महंगा, आरोपी गिरफ्तार
Aug 06, 2026 | 01:10 PMYRKKH Spoiler: ये रिश्ता में दिखेगा कोर्टरूम ड्रामा, अरमान के गायब होने से बढ़ेगी अभिरा की टेंशन
Aug 06, 2026 | 01:03 PMExplainer: क्या है FCRA? इंदिरा ने बनाया…मनमोहन ने आगे बढ़ाया, अब मोदी करना चाहते हैं बदलाव, छिड़ी जंग
Aug 06, 2026 | 01:03 PMबॉम्बे हाईकोर्ट की टिप्पणी: POP मूर्तियों पर सुनवाई का मकसद धर्म में हस्तक्षेप नहीं, जल स्रोतों की सुरक्षा
Aug 06, 2026 | 12:55 PMPriyanka Chopra: हर चीज़ को कंट्रोल करना नहीं है जरूरी, जानें क्यों बदलते हालात को स्वीकार करना भी है फायदेमंद
Aug 06, 2026 | 12:53 PMवीडियो गैलरी

पिछड़ों को कभी नहीं मिला हक…राज्यसभा में संजय सिंह का यह धमाकेदार भाषण सुन उड़ जाएंगे होश! देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 10:01 PM
मेरी 10 साल की बेटी को भी नहीं छोड़ा…BJP विधायक विनोद सिंह पर महिला ने लगाया रेप के प्रयास का आरोप- VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:57 PM
मुहर्रम में कार्रवाई तो कांवड़ यात्रा में छूट क्यों? वर्दी की निष्पक्षता पर उठे सवाल, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:01 PM
CJP की मीटिंग से मची सियासी खलबली! पहली ही बैठक में तय हुआ अभिजीत दिपके का बड़ा प्लान, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:53 PM
हिला देने वाला खुलासा! भाई वीरेंद्र ने झारखंड विरोध प्रदर्शन और पार्टी के भीतर खोल दिए सारे राज, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:16 PM
थलपति विजय सरकार का पहला बजट पेश, छात्रों और महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं
Aug 05, 2026 | 02:22 PM













