Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • हेल्थ
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Bihar Assembly Election 2025 |
  • Diwali 2025 |
  • ICC Women’s Cricket World Cup |
  • Donald Trump |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

कॉलेज में छात्रा से रेप, दूसरे दिन आरोपी ने फोन करके पूछा- गर्भनिरोधक गोलियां चाहिए क्या?

Bengaluru के एक कॉलेज में साथी छात्रा से रेप के आरोप में छात्र जीवन गौड़ा को गिरफ्तार किया गया है। घटना कॉलेज के मेल टॉयलेट में हुई थी। आरोपी ने पीड़िता को कथित रूप से गर्भनिरोधक दवा के लिए भी पूछा था

  • By प्रतीक पांडेय
Updated On: Oct 17, 2025 | 03:17 PM

प्रतीकात्मक फोटो- सोशल मीडिया

Follow Us
Close
Follow Us:

Bengaluru Student Rape: कर्नाटक के बेंगलुरु स्थित एक निजी इंजीनियरिंग कॉलेज में हुए यौन उत्पीड़न की इस घटना ने पूरे राज्य को हिला दिया है। छठे सेमेस्टर के छात्र जीवन गौड़ा पर साथी छात्रा का 10 अक्टूबर 2025 को कॉलेज परिसर के शौचालय में रेप करने का आरोप है। पीड़िता द्वारा 15 अक्टूबर को शिकायत दर्ज कराने के बाद, पुलिस ने आरोपी छात्र को गिरफ्तार कर लिया।

बेंगलुरु के एक निजी इंजीनियरिंग कॉलेज में हुई इस शर्मनाक घटना में पुलिस ने 21 वर्षीय छात्र जीवन गौड़ा को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बुधवार यानी 15 अक्टूबर को यह गिरफ्तारी की। आरोपी गौड़ा कॉलेज का छठे सेमेस्टर का छात्र है और पीड़िता सातवें सेमेस्टर में पढ़ती है। पुलिस ने बताया कि दोनों पहले क्लासमेट रह चुके थे और एक-दूसरे को जानते थे।

सामान लेने के बहाने बुलाया और छीना फोन

घटना शुक्रवार 10 अक्टूबर को हुई थी। पुलिस के अनुसार, घटना वाले दिन दोपहर के लंच ब्रेक में गौड़ा ने बार-बार फोन करके पीड़िता को आर्किटेक्चर ब्लॉक की सातवीं मंजिल पर बुलाया था। पीड़िता कुछ सामान लेने के लिए आरोपी से मिली थी। सातवीं मंजिल पर आरोपी ने जबरदस्ती छात्रा को किस करने की कोशिश की। जब छात्रा लिफ्ट से बाहर निकलने लगी, तो आरोपी ने उसका पीछा किया और उसे छठी मंजिल पर स्थित मेल टॉयलेट (पुरुष शौचालय) में घसीट लिया। वहां आरोपी ने उसके साथ रेप किया।

रेप के बाद गर्भनिरोधक के लिए भी पूछा

एफआईआर (FIR) में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार, यह घटना 1:30 बजे से 1:50 बजे के बीच हुई थी। आरोपी गौड़ा ने घटना के समय दरवाजा बंद कर दिया और छात्रा का फोन भी जब्त कर लिया था। घटना के बाद, आरोपी ने कथित रूप से छात्रा को कॉल करके पूछा था कि क्या तुम्हें गोली (गर्भनिरोधक मेडिसिन) चाहिए?

शर्म के मारे घुटती रही पीड़िता

शर्म और मानसिक तनाव के कारण पीड़िता तुरंत पुलिस के पास नहीं गई। उसने घटना के बारे में अपनी दो सहेलियों को पूरी बात बताई। हालांकि, पांच दिन बाद, 15 अक्टूबर को, पीड़िता ने अपने माता-पिता की मदद से हनुमंतनगर पुलिस स्टेशन में रिपोर्ट दर्ज कराई।

पुलिसिया एक्शन तेज

पुलिस ने इस मामले को भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 64 (रेप के लिए दंड) के तहत दर्ज किया है। अगले दिन पुलिस ने क्राइम सीन रीक्रिएट किया। जांच में यह सामने आया है कि घटना स्थल पर कोई सीसीटीवी कैमरा मौजूद नहीं था, जिसके चलते पुलिस को सबूत जुटाने में दिक्कतें आ रही हैं। पुलिस अब डिजिटल और फॉरेंसिक सबूतों की जांच कर रही है। आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें: IRCTC Site Down: दिवाली की भागदौड़ में IRCTC पर नहीं हो रही टिकट बुक, जानें क्या है डाउन होने की वजह

भाजपा ने कांग्रेस पर लगाए अव्यवस्था के आरोप

इस घटना ने राज्य की राजनीति में भूचाल ला दिया है। विपक्षी भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने राज्य की सत्तारूढ़ कांग्रेस सरकार पर कानून व्यवस्था की विफलता का आरोप लगाया है। कर्नाटक विधानसभा में विपक्ष के नेता आर। अशोक ने दावा किया कि सिर्फ चार महीनों में 979 यौन हमले हुए हैं, जिनमें से 114 से ज्यादा मामले अकेले बेंगलुरु के हैं। उन्होंने राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) से राज्य में जांच समिति भेजने की मांग की है।

Student was raped in a college in bengaluru next day accused called and asked for contraceptive pills

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 17, 2025 | 03:17 PM

Topics:  

  • Bengaluru Crime News
  • Bengaluru News
  • Karnataka

सम्बंधित ख़बरें

1

नारायण-सुधा मूर्ति का जाति जनगणना में शामिल होने से इनकार: ‘सर्वेयर से कहा- हम पिछड़े वर्ग से नहीं…’

2

तालिबान-RSS की सोच एक…संघ पर बैन लगाने की तैयारी में कांग्रेस, खरगे के बेटे ने लगाई आग

3

कर्नाटक में RSS पर बैन! संविधान के खिलाफ काम करने का आरोप; CM सिद्धारमैया ने दिया ऐक्शन का आदेश

4

महिलाओं के लिए बड़ी राहत! कर्नाटक सरकार ने दी ‘पीरियड लीव’ को मंजूरी, हर महीने मिलेगी इतनी छुट्टी

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.