- Hindi News »
- India »
- State Congress Plans To Make Massive Reshuffle For 2026 Elections In Assam
चुनाव से पहले असम में कांग्रेस करेगी खेला, पीसीसी चीफ भूपेन बोरा ने बताया क्या है प्लान
असम में अगले साल विधानसभा चुनाव होने है। हरियाणा और महाराष्ट्र में हार के बाद कांग्रेस असम में कोई रिस्क नहीं लेना चाहती। पीसीपी चीफ भूपेन कुमार बाेरा ने अपना प्लान तैयार कर लिया है...
- Written By: आकाश मसने

भूपेन कुमार बोरा (सोर्स: सोशल मीडिया)
गुवाहाटी: असम में अगले साल विधानसभा चुनाव होने है। इसके पहले ही कांग्रेस तैयारी में जुट गई है। हरियाणा और महाराष्ट्र में हार के बाद कांग्रेस असम में कोई रिस्क नहीं लेना चाहती। इसके लिए पार्टी ने संगठात्मक बदलाव की तैयारी कर ली है।
कांग्रेस की असम इकाई के अध्यक्ष भूपेन कुमार बोरा ने रविवार को कहा कि वह अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए फरवरी में पूरे राज्य में पार्टी पदाधिकारियों की फेरबदल किया जाएगा। उन्होंने ‘पीटीआई-भाषा’ को दिए साक्षात्कार में कहा कि पिछले साढ़े तीन वर्षों में पार्टी पदाधिकारियों की क्षमता, प्रतिबद्धता और प्रदर्शन का आकलन करने के बाद लगभग 90 प्रतिशत पदाधिकारियों को बदल दिया जाएगा।
केंद्रीय नेतृत्व ने दी अनुमति
भूपेन कुमार बोरा ने कहा कि “मैं अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए पार्टी को मजबूत करने के लिए फरवरी में राज्यव्यापी फेरबदल करूंगा।” उन्होंने कहा कि पार्टी संगठन में बड़ा फेरबदल बूथ से लेकर राज्य स्तर तक होगा और कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व ने भी प्रस्तावित फेरबदल पर अपनी सहमति दे दी है।
सम्बंधित ख़बरें
योगी सरकार के खिलाफ सड़क पर कांग्रेस, विधानसभा घेराव करने पहुंचे कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज, कई नेता अरेस्ट
विधानसभा का घेराव करने जा रही कांग्रेस के 200 कार्यकर्ता हाउस अरेस्ट, अजय राय बोले- गरीबों का हक मार रही सरकार
अमेरिका से ट्रेड डील के विरोध में अब सड़क पर उतरने जा रही कांग्रेस, पंजाब में राहुल गांधी की रैली से होगा आगाज
उनको इलाज कराना चाहिए, हिमंता बिस्वा सरमा ने राहुल गांधी को बताया ‘मानसिक रोगी’, असम में घुसपैठ पर क्या बोले?
बोरा ने कहा कि “जब मैंने 2021 में प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभाला, तो पार्टी लगातार दूसरी बार राज्य चुनाव हारने के बाद हतोत्साहित थी। उस समय, कई विधायक और पार्टी नेता हमें छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए थे।”
क्षमता के अनुसार मिलेगा मौका
कांग्रेस नेता बोरा ने कहा कि लेकिन अब स्थिति बदल गई है और आम लोग राज्य में सत्ता परिवर्तन चाहते हैं। उन्होंने कहा कि अब लोग वापस आ रहे हैं और कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं। इसलिए, हमारे पास पार्टी में अधिक योग्य और पात्र लोग हैं। जिनमें जो क्षमता है, उन्हें उसी के अनुसार मौका मिलेगा।
देश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
विपक्षी दलों को एकजुट करेंगे
असम के पीसीसी चीफ बोरा ने यह भी कहा कि सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) को हराने के लिए कांग्रेस राज्य में 2026 के विधानसभा चुनाव से पहले सभी विपक्षी दलों को एकजुट करने का प्रयास करेगी।
उन्होंने कहा कि इसके लिए निश्चित रूप से हमें कुछ सीट का त्याग करना होगा और हम ऐसा करने के लिए तैयार हैं। 2021 में भी हमने 126 में से 97 सीट पर चुनाव लड़ा था। इस बार भी हम स्थिति के अनुसार निश्चित रूप से त्याग करेंगे।
(एजेसी इनपुट के साथ)
State congress plans to make massive reshuffle for 2026 elections in assam
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
काला घोड़ा आर्ट महोत्सव 2026: महिला बचत ग्रुप्स ने 9 दिनों में 8.54 लाख की बिक्री, बीएमसी का अनूठा मॉडल
Feb 17, 2026 | 02:20 PMगावस्कर-कपिल देव को सता रही इमरान खान की चिंता, 14 पूर्व क्रिकेटरों ने लिखा शहबाज शरीफ को लेटर, क्या है मांग?
Feb 17, 2026 | 02:15 PMयूपी विधानसभा में ‘शायराना’ जंग: रामचंद्र के बहाने रागिनी सोनकर का वार, मंत्री गुलाब देवी ने ऐसे किया पलटवार
Feb 17, 2026 | 02:14 PM95 साल की उम्र में रॉबर्ट डुवैल का देहांत, अनुपम खेर बोले- वह बहुत ईमानदार अभिनेता थे
Feb 17, 2026 | 02:11 PMपुणे-कोल्हापुर यात्रा में आएगा बड़ा बदलाव, 6 घंटे का सफर अब सिर्फ 3 घंटे में होगा पूरा
Feb 17, 2026 | 01:59 PMघर में नमाज पढ़ने से रोकने पर बरेली DM-SSP को अवमानना नोटिस जारी, हाईकोर्ट ने बताया निजी अधिकारों का उल्लंघन
Feb 17, 2026 | 01:55 PMThe Kerala Story 2 Trailer: ‘द केरल स्टोरी 2’ ने फिर छेड़ी बड़ी बहस, रोंगटे खड़े कर देगा ट्रेलर का हर सीन
Feb 17, 2026 | 01:55 PMवीडियो गैलरी

धार भोजशाला विवाद: वकीलों की हड़ताल से टली सुनवाई, 18 फरवरी को कोर्ट में खुलेगा एएसआई सर्वे का राज
Feb 17, 2026 | 01:31 PM
इंसानियत शर्मसार! UGC विवाद में छात्राओं को रेप और मर्डर की धमकी, थाने में भी सुरक्षित नहीं बेटियां- VIDEO
Feb 16, 2026 | 10:05 PM
प्रशासन की लापरवाही ने ली मासूम की जान, नागपुर में खुले नाले में गिरा 3 साल का बच्चा; 24 घंटे बाद मिली लाश
Feb 16, 2026 | 09:59 PM
UP विधानसभा में गूंजी युवाओं की आवाज, सपा विधायक ने खोली भर्तियों की पोल; आरक्षण में धांधली का लगाया आरोप
Feb 16, 2026 | 09:51 PM
बिहार विधानसभा में ‘बेचारा’ शब्द पर घमासान! राजद विधायक के बयान ने रामविलास पासवान के अपमान पर छेड़ी नई जंग
Feb 16, 2026 | 09:45 PM
हेल्थ इंश्योरेंस या धोखा? मां के इलाज के लिए दर-दर भटका बेटा, प्रीमियम के बाद भी कंपनी का क्लेम देने से इंकार
Feb 16, 2026 | 09:41 PM














