Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • ICC Women’s Cricket World Cup |
  • Sonam Wangchuck |
  • Dussehra 2025 |
  • Bihar Assembly Election 2025 |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

छापेमारी के डर पलानीस्वामी AIADMK अमित शाह के पास गिरवी रख दिया : एमके स्टालिन

तमिलनाडु के सीएम स्टालिन ने अन्नाद्रमुक प्रमुख पलानीस्वामी जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि पलानीस्वामी ने परिवार को छापेमारी से बचान के लिए पार्टी अमित शाह के पास गिरवी रख दी।

  • By Saurabh Pal
Updated On: Jul 16, 2025 | 09:00 PM

एमके स्टालिन (फोटो-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

चेन्नईः तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एवं द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (द्रमुक) के अध्यक्ष एम के स्टालिन ने विपक्ष के नेता ई के पलानीस्वामी पर बुधवार को गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने अपने स्वार्थ के कारण एवं अपने परिवार के सदस्यों को छापेमारी से बचाने के लिए ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (अन्नाद्रमुक) को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता अमित शाह के पास गिरवी रख दिया।

स्टालिन ने यहां एक सरकारी समारोह को संबोधित करते हुए 15 जुलाई को शुरू किए गए संपर्क कार्यक्रम ‘उंगलुदन स्टालिन’ (स्टालिन आपके साथ) और उसके उद्देश्य का जिक्र किया। इस कार्यक्रम की एक खास बात यह है कि पात्र महिलाएं ‘कलैगनार मगलिर उरीमाई थोगाई थिट्टम’ (कलैगनार महिला अधिकार अनुदान योजना) के लिए आवेदन कर सकती हैं, जिसके तहत उन्हें 1,000 रुपये मासिक सहायता दी जाती है।

तमिलनाडु में ‘उंगलुदन स्टालिन’ योजना शुरू

स्टालिन ने सरकारी सेवाओं को लोगों तक पहुंचाने और उनके आस-पड़ोस में विशेष शिविर लगाकर उनकी शिकायतों का निवारण करने के लिए ‘उंगलुदन स्टालिन’ कार्यक्रम शुरू किया। उन्होंने कहा कि अब तक 1.14 करोड़ महिलाओं को 1,000 रुपये मासिक सहायता प्रदान की जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कुछ अभ्यावेदन प्राप्त हुए हैं जिनमें कहा गया है कि कुछ पात्र व्यक्तियों को सहायता नहीं मिली है और ‘‘मैं इस बात पर दृढ़ हूं कि पात्र लोगों को वंचित नहीं रखा जाना चाहिए।”

सरकार की योजना से घबराए पलानीस्वामीः स्टालिन

स्टालिन ने दावा किया कि हालांकि अन्नाद्रमुक प्रमुख पलानीस्वामी इस योजना से घबराए हुए हैं। उन्होंने कहा कि पलानीस्वामी अपनी पार्टी से जुड़े परिवारों से इस योजना के कार्यान्वयन के बारे में पूछताछ कर सकते हैं। उन्होंने कहा, ‘‘स्टालिन सरकार तमिलनाडु के लोगों को अपना परिवार मानती है। पार्टी के आधार पर कोई भेदभाव नहीं होता। हजार रुपये की सहायता सहित सभी सरकारी योजनाएं अन्नाद्रमुक परिवारों की महिलाओं तक भी पहुंचती हैं। क्या इससे इनकार किया जा सकता है?”

ये भी पढ़ें-संसद के मानसून सत्र में होगा घमासान, सीजफायर पर ‘INDIA’ के सवाल पर होगा बवाल

पलानीस्वामी जनता को ही दोषी ठहराते हैंः स्टालिन

महिलाओं के लिए नि:शुल्क बस यात्रा योजना का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे महिलाओं को हर महीने 800 रुपये से अधिक की बचत हुई है। इसलिए 1,000 रुपये की आर्थिक सहायता एवं मुफ्त यात्रा योजना मिलकर महिलाओं की आर्थिक एवं सामाजिक आजादी का आधार बनी है। द्रमुक अध्यक्ष स्टालिन ने कहा कि वह अपनी सरकार की ऐसी कई योजनाओं को गिना सकते हैं लेकिन ‘‘क्या अन्नाद्रमुक प्रमुख पलानीस्वामी अपनी उपलब्धियां गिना सकते हैं? पलानीस्वामी जनता को ही दोषी ठहराते हैं और कहते हैं कि 1,000 रुपये की योजना से जनता धोखे में आ गई।

-एजेंसी इनपुट के साथ

Stalin said palaniswami has mortgaged aiadmk to amit shah

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 16, 2025 | 09:00 PM

Topics:  

  • AIADMK
  • DMK
  • MK Stalin

सम्बंधित ख़बरें

1

तमिलनाडु में मुख्यमंत्री स्टालिन और राज्यपाल रवि के आवास को बम से उड़ाने की धमकी

2

हम ही मुस्लिमों के असली रक्षक, वक्फ कानून हमारी वजह से बचा; BJP-AIADMK पर बरसे CM स्टालिन

3

एक मंच पर दिखे स्टालिन-तेजस्वी और राहुल गांधी…तो बीजेपी ने खोला मोर्चा, बिहार में आया सियासी उबाल

4

‘ऑनर किलिंग के लिए रामायण-महाभारत और ब्राह्मणवादी विचारधारा जिम्मेदार’, DMK सहयोगी का विवादित बयान

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.