- Hindi News »
- India »
- Sri Lankan Navy Opens Fire On Indian Fishermen 5 Injured
श्रीलंकाई नौसेना ने समुद्र में बरसाई गोली, 5 भारतीय मछुआरे घायल…एक्शन में विदेश मंत्रालय
भारत-श्रीलंका के समुद्री बॉर्डर पर श्रीलंकाई नौसेना ने गोलियों की बरसात कर दी। इस गोलीबारी में 5 भारतीय मछुआरे घायल हो गए हैं, जिसमें से 2 की हालत गंभीर बताई जा रही है।
- Written By: Saurabh Pal

भारतीय मछुआरे (फोटो- सोशल मीडिया)
नई दिल्लीः भारत-श्रीलंका के समुद्री बॉर्डर पर श्रीलंकाई नौसेना ने गोलियों की बरसात कर दी। इस गोलीबारी में 5 भारतीय मछुआरे घायल हो गए हैं, जिसमें से 2 की हालत गंभीर बताई जा रही है। इसके अलावा तीन लोगों को मामूली चोटें आई हैं। घटना मंगलवार सुबह डेल्फ्ट द्वीप के पास की है।
मामले पर भारतीय विदेश मंत्रालय ने कड़ी आपत्ति जताई है। इस कार्रवाई के खिलाफ औपचारिक विरोध श्रीलंका के कार्यवाहक उच्चायुक्त को तलब किया है। विदेश मंत्रालय कार्रवाई अनुचित और अस्वीकार्य बताते हुए कि कराईकल बंदरगाह से मंगलवार सुबह तड़के डेल्फ्ट द्वीप के पास मछली पकड़ने निकले 13 भारतीय मछुआरों को श्रीलंकाई नौसेना ने समुद्री सीमा पार करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान श्रीलंकाई नौसेना द्वारा गोलीबारी की घटना की जानकारी मिली थी।
जारी बयान के अनुसार, मछुआरों का एक दल परुथी थुराई के पास मछली पकड़ रहा था। इस दौरान श्रीलंकाई नव सेना की गश्ती नाव ने को घेर लिया। उन्होंने मछुआरों पर श्रीलंकाई समुद्री क्षेत्र में घुसने का आरोप लगाया। इसके एक नाव सहित 13 मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया। जब मछुआरे नाव को तमिलनाडु की और ले जाने का प्रयास करने लगे तभी श्रीलंकाई नव सेना ने ताबड़तोड़ गोलियां चला दी। इस गोली बारी के दौरान एक श्रीलंकाई नौसेना का अधिकारी भी नाव पर सवार था। एक मछुआरे के पैर में गोली लगी, जबकि दूसरा किसी वस्तु के प्रहार से घायल हो गया। गिरफ्तार मछुआरों को कांगेसंतुरई पुलिस को सौंप दिया गया।
सम्बंधित ख़बरें
देश की अन्य सभी नवीनतम ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
विदेश मंत्रालय ने अपने बयान में कहा गया है, “मछली पकड़ने वाली नौका पर सवार 13 मछुआरों में से दो को गंभीर चोटें आई हैं और वर्तमान में जाफना टीचिंग अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। इसके मामूली रूप से घायल मछुआरों का इलाज एक अन्य अस्पताल में चल रहा है। इस बीच जाफना में भारतीय वाणिज्य दूतावास के अधिकारियों ने घायल मछुआरों से मुलाकात की है और उन्हें हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया।
Sri lankan navy opens fire on indian fishermen 5 injured
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
कावेरी नदी में नहा रहे हाथियों की मस्ती बनी जानलेवा, महिला टूरिस्ट की दर्दनाक मौत
May 18, 2026 | 06:57 PM100 बिलियन डॉलर निवेश और 10 लाख नौकरियां! नॉर्वे और भारत के बीच हुई बड़ी डील, आतंकवाद पर भी गरजे PM मोदी
May 18, 2026 | 06:54 PMसही टायर नहीं तो अधूरी रह जाएगी कार की परफॉर्मेंस, Bridgestone का नया कैंपेन बना चर्चा का विषय
May 18, 2026 | 06:54 PMAdhik Skanda Shashthi 2026: क्यों खास है इस बार की अधिक स्कन्द षष्ठी? जानें शुभ मुहूर्त और आध्यात्मिक महत्व
May 18, 2026 | 06:39 PMIPL 2026 की ट्रॉफी भी RCB ही जीतेगी…! पूर्व दिग्गज ने की बड़ी भविष्यवाणी, खेलने के अंदाज की जमकर हुई तारीफ
May 18, 2026 | 06:38 PMभीड़, मारपीट और डर…’फिरौती के लिए रची गई साजिश’, Raveena Tandon ने याद किया वो डरावना दिन
May 18, 2026 | 06:38 PMधुले डबल मर्डर केस में सनसनीखेज खुलासा, तांत्रिक ने छेड़छाड़ का विरोध करने पर युवती को उतारा मौत के घाट
May 18, 2026 | 06:37 PMवीडियो गैलरी

आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM














