-
रवि, 9 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Spicejet Plane Case Dgca Started Investigation Company Said Passengers Were Asked To Remain Seated
स्पाइसजेट विमान मामला: DGCA ने शुरू की जांच, कंपनी ने कहा-यात्रियों को बैठे रहने को कहा गया था
- Written By: किर्तेश ढोबले

File Photo
नई दिल्ली: विमानन नियामक डीजीसीए (नागर विमानन महानिदेशालय) ने सोमवार को कहा कि उसने मुंबई-दुर्गापुर उड़ान मामले की जांच के लिए एक बहुआयामी टीम गठित की है। दरअसल, स्पाइसजेट की मुंबई-दुर्गापुर उड़ान को हवाईअड्डे पर उतरते समय रविवार को गंभीर वायुमंडलीय विक्षोभ का सामना करना पड़ा, जिस दौरान उसमें सवार 15 लोग घायल हो गए।
स्पाइसजेट ने सोमवार को कहा कि एक मई को मुंबई-दुर्गापुर उड़ान में सीट बेल्ट का संकेत चालू अवस्था में था और चालक दल के सदस्यों द्वारा कई बार घोषणा कर यात्रियों से सीट बेल्ट बांधे रखने को कहा गया था। विमानन कंपनी ने यह भी सूचित किया कि उक्त उड़ान के चालक दल का ‘‘इस्तेमाल”जांच लंबित होने तक नहीं किया जा रहा है।
केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ट्वीट कर कहा, ‘‘दुर्गापुर में उतरते समय एक उड़ान में हुई गड़बड़ी और यात्रियों को हुई क्षति बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। डीजीसीए ने घटना की जांच के लिए एक टीम गठित की है।” उन्होंने कहा कि इस मामले को पूरी गंभीरता और कुशलता के साथ निपटाया जा रहा है। सिंधिया ने कहा, ‘‘जांच पूरी होने के बाद घटना के कारणों के बारे में अधिक जानकारी साझा की जाएगी।”
सम्बंधित ख़बरें
पुणे एयरपोर्ट पर स्पाइसजेट की दुबई उड़ान में 9 घंटे की देरी; यात्रियों ने काटी पूरी रात, लापरवाही का आरोप
SpiceJet Fligh Update; मुंबई एयरपोर्ट पर जयपुर के यात्रियों का बवाल, साढ़े 7 घंटे तक स्पाइसजेट ने करवाया इंतजार
बांग्लादेश में नई सरकार का गठन…और भारत को बड़ा झटका, एयर स्पेस किया बंद; आखिर क्या है असली वजह?
Flight Bomb Threats: दिल्ली-पटना फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप
डीजीसीए के अधिकारियों ने कहा कि इस उड़ान में 12 यात्री और चालक दल के तीन सदस्यों समेत कुल 15 लोग घायल हो गए थे। डीजीसीए प्रमुख अरुण कुमार ने पीटीआई-भाषा से कहा, ”हमने इस घटना की नियामकीय जांच करने के लिए एक बहुआयामी टीम गठित की है।” स्पाइसजेट ने सोमवार को कहा कि मुंबई-दुर्गापुर उड़ान (एसजी-945)में रविवार को हादसे के समय सीट बेल्ट साइन ऑन था और चालक दल के सदस्यों की ओर से यात्रियों को बैठे रहने के लिए कई बार घोषणाएं की गईं थीं।
स्पाइसजेट के प्रवक्ता ने कहा, ‘‘एक मई को मुंबई से दुर्गापुर जाने वाली स्पाइसजेट की उड़ान एसजी-945 पर यात्रा करने वाले 11 यात्रियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जिन्हें उतरने के दौरान गंभीर वायुमंडलीय विक्षोभ का सामना करना पड़ा, जिसके परिणामस्वरूप कुछ यात्रियों को चोटें आईं।”
प्रवक्ता के मुताबिक, अस्पताल में भर्ती आठ लोगों को छुट्टी दे दी गयी है। उन्होंने कहा कि कंपनी घायल लोगों की हर संभव मदद कर रही है। प्रवक्ता ने बताया कि विमान के दुर्गापुर में उतरने पर तत्काल चिकित्सा सहायता उपलब्ध करायी गयी। उन्होंने कहा, ‘‘स्पाइसजेट इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना पर खेद व्यक्त करता है और वह घायलों को हरसंभव चिकित्सा सहायता उपलब्ध करा रहा है।” (एजेंसी)
Spicejet plane case dgca started investigation company said passengers were asked to remain seated
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
जेब में रखें AI Translator, Google का नया डिवाइस बिना इंटरनेट करेगा भाषा का अनुवाद, जानिए कैसे करता है काम
Aug 09, 2026 | 04:00 AMAaj Ka Rashifal : इन राशियों को मिलेगा धन-लाभ और प्रमोशन का मौका, जानें मेष से मीन तक आज का राशिफल
Aug 09, 2026 | 12:05 AMसतलुज विवाद पर जिमी शेरगिल का बड़ा बयान, बोले- ऐसी फिल्में छिपे सच सामने लाती हैं, इसलिए मुश्किल में पड़ती हैं
Aug 08, 2026 | 11:14 PMमुंढे इफेक्ट का देशव्यापी असर! महाराष्ट्र के तुकाराम की सख्ती देख अन्य राज्यों में भी मिलावटखोरों पर शिकंजा
Aug 08, 2026 | 11:10 PMAIIMS रायपुर में सीनियर रेजिडेंट के 121 पदों पर भर्ती, 67,700 रुपये सैलरी; 16 अगस्त तक करें आवेदन
Aug 08, 2026 | 11:00 PMजऱा याद करो कुर्बानी: लंदन में अंग्रेज अफसर को गोली मारने वाले क्रांतिकारी, महज 26 की उम्र में हुए थे शहीद
Aug 08, 2026 | 10:57 PMJPSC-JSSC छात्रों के आंदोलन में पहुंचे पीयूष मिश्रा, बोले- युवाओं को नजरअंदाज करना सौतेला व्यवहार! देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 10:53 PMवीडियो गैलरी

ना मशीन, ना मोटर…अचानक कुएं उठने लगीं समुद्र जैसी लहरें! वैज्ञानिक वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप-VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:54 PM
Exclusive: बलूचिस्तान ने किया ‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ का ऐलान! 11 अगस्त को पाकिस्तान में मचेगा गदर- VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:45 PM
यूनिवर्सिटी से मीडिया तक RSS के प्रचारक, प्रयागराज में गरजे राहुल गांधी, सरकार पर बोला तीखा हमला; देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:34 PM
15 दिन से भूख हड़ताल पर देवेंद्र नाथ महतो! उग्र हुआ JPSC-JSSC छात्रों का आंदोलन, देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:06 PM
सोनीपत वीडियो कॉल अंतिम संस्कार में सबसे बड़ा मोड़! वृद्धाश्रम के संचालक ने खोला 5100 रुपये का असली राज- VIDEO
Aug 07, 2026 | 10:47 PM
जंतर-मंतर वाले बिरयानी बाबा जुनैद झारखंड पहुंचे, फंडिंग और पेपर लीक को लेकर कर दिए बड़े खुलासे! देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 09:54 PM














