Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

नए साल को लेकर जगन्नाथ मंदिर ने की विशेष व्यवस्था, हर श्रद्धालुओं को मिलेंगे दर्शन

नये साल के जश्न के अवसर पर तीर्थ नगरी पुरी में श्रद्धालुओं और पर्यटकों की भारी भीड़ को ध्यान में रखते हुए श्री जगन्नाथ मंदिर प्रशासन (एसजेटीए) और पुलिस ने व्यापक प्रबंध किए हैं।

  • Written By: दीपिका पाल
Updated On: Apr 30, 2025 | 02:13 PM

जगन्नाथ पुरी ने बनाई व्यवस्था (सौ.सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

पुरी। साल 2024 विदाई लेने लगा है इसके साथ ही दो दिनों में नए साल का आगाज होने वाला है। नये साल के जश्न के अवसर पर तीर्थ नगरी पुरी में श्रद्धालुओं और पर्यटकों की भारी भीड़ को ध्यान में रखते हुए श्री जगन्नाथ मंदिर प्रशासन (एसजेटीए) और पुलिस ने व्यापक प्रबंध किए हैं ताकि लोगों को दर्शन के दौरान किसी तरह की दिक्कत न हो।

मंदिर प्रशासन ने दी जानकारी 

एसजेटीए ने एक बयान में कहा, ‘‘12वीं शताब्दी के इस मंदिर में दर्शन के लिए केवल सिंहद्वार से ही प्रवेश की अनुमति होगी और तीन अन्य द्वारों से निकास की व्यवस्था की गई है। सामान्य श्रद्धालुओं को सिंहद्वार के अलावा किसी अन्य द्वार से प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।” हालांकि, यह व्यवस्था सेवादारों और उनके परिवार के सदस्यों पर लागू नहीं होगी तथा वे किसी भी द्वार से प्रवेश या निकास कर सकते हैं।

एसजेटीए के मुख्य प्रशासक अरबिंद पाधी ने कहा, ‘‘हम इस व्यवस्था के सुचारू कार्यान्वयन के लिए सभी का सहयोग चाहते हैं ताकि महाप्रभु (भगवान जगन्नाथ) के दर्शन व्यवस्थित तरीके से किए जा सकें।”उन्होंने कहा कि मंदिर में यह व्यवस्था 31 दिसंबर और एक जनवरी को लागू रहेगी।

सम्बंधित ख़बरें

55 लाख के इनामी माओवादी ‘सुक्रू’ ने किया सरेंडर, कमांडर राव समेत 22 नक्सलियों ने भी डाले हथियार

ओडिशा में हो गया खेला! राज्यसभा चुनाव में इन 5 विधायकों ने की क्रॉस वोटिंग? बिगड़ा BJD का गणित

बिहार, हरियाणा और ओडिशा में ‘सियासी खेला’ होने का डर, क्या आज बदल जाएंगे सारे समीकरण?

कटक के सरकारी अस्पताल में ‘आग का तांडव’, 10 मरीजों की जलकर मौत, धू-धू कर जल उठा ICU

श्रद्धालुओं की सुरक्षा के किए इंतजाम

इसके अलावा पुरी जिला प्रशासन और पुलिस ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए कड़े इंतजाम किए हैं। शहर में सिंहद्वार से लेकर ‘मार्केट स्क्वायर’ तक अवरोधक लगाए गए हैं ताकि श्रद्धालु मंदिर में व्यवस्थित तरीके से प्रवेश कर सकें। उप महानिरीक्षक चरण सिंह मीना ने बताया कि भीड़ प्रबंधन के लिए 60 पलटन (एक पलटन में 30 जवान होते हैं) को तैनात किया जाएगा।

देश से संबंधित अन्य ताजातरीन खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

भीड़ नियंत्रण और प्रबंधन के लिए कम से कम 10 अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, 33 पुलिस उपाधीक्षक, 62 निरीक्षक, 245 उप निरीक्षक और सहायक उप निरीक्षक तैनात किए जाएंगे।

Special arrangements for darshan at jagannath temple on 31 december and 1 january

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 30, 2024 | 03:04 PM

Topics:  

  • Jagannath Puri Temple
  • Jagannath Temple
  • Odisha News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.