नवीन पटनायक (सोर्स- नवभारत डिजाइन)
Five MLA Cross Vote: ओडिशा विधानसभा में राज्यसभा की चार सीटों के लिए चुनाव हो रहा है, पांच उम्मीदवार मैदान में हैं। इसी बीच खबर निकल कर आ रही है। बताया जा रहा है कि इन 3 विधायकों में कांग्रेस विधायक दासरथी गोमांगो, सोफिया फिरदौस, रमेश जेना शामिल बताए जा रहे हैं। वहीं क्रॉस वोटिंग की चर्चा में बीजेडी के कुछ विधायकों के नाम भी सामने आए हैं। जिनमें सौभिक बिस्वाल और चक्रमणि कंअर का नाम लिया जा रहा है।
इस घटनाक्रम ने चौथी सीट के मुकाबले को और ज्यादा रोचक बना दिया है क्योंकि यहां पहले से ही करीबी मुकाबले की संभावना जताई जा रही थी। अब इस खबर के बाहर आने के बाद सियासी बवाल मच गया है।
दरअसल, ओडिशा विधानसभा में कुल 147 विधायक हैं। वहीं इस साल राज्यसभा की 4 सीटों के लिए चुनाव हो रहा है लेकिन मैदान में 5 उम्मीदवार हैं। अब एक सीट पर जीतने के लिए 30 विधायकों का समर्थन चाहिए। हालांकि इस मुकाबले में भाजपा के मनमोहन सामल और सुजीत कुमार की जीत लगभग तय मानी जा रही है। वहीं बीजेडी के पास 48 विधायक हैं और उसने संत्रुप्त मिश्रा व दत्तेश्वर होता को मैदान में उतारा है। जिनमें मिश्रा की जीत पक्की मानी जा रही है। चौथी सीट पर मुकाबला कड़ा है। भाजपा दिलीप राय को समर्थन दे रही है जबकि कांग्रेस के 14 और माकपा के 1 विधायक दत्तेश्वर होता के साथ हैं।
ओडिशा में बीजेडी के संत्रुप्त मिश्रा की जीत तो लगभग तय है। वहीं, दो सीटों पर भारतीय जनता पार्टी की जीत तय मानी जा रही है। ऐसे में भाजपा पूरी कोशिश में है कि चौथी सीट पर दिलीप राय जीतें। वहीं, दूसरी तरफ बीजेडी के पास भी 48 विधायक हैं, जिससे उसकी एक सीट तो कंफर्म है। अगर उसे चौथी सीट जीतना है, तो कांग्रेस के 14 और माकपा के 1 विधायक का साथ चाहिए होगा। ऐसा हुआ तो बीजेडी के पास 33 वोट आ जाएंगे और दत्तेश्वर होता को सीट मिल जाएगी। इस बीच बताया जा रहा है कि 3 कांग्रेस और 2 बीजेडी विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की है। ऐसे में इस सीट पर बीजेडी का दावा कमजोर पड़ सकता है।
यह भी पढ़ें: Rajya Sabha Chunav: बिहार में ‘खेला’ हो गया? वोटिंग के बीच ‘लापता’ हुए विधायक, सूबे में मचा सियासी हड़कंप
प्रदेश अध्यक्ष भक्त चरणदास ने कहा- कांग्रेस के दासरथी गोमांगो, सोफिया फिरदौस, रमेश जेना ने क्रॉस वोटिंग की है। क्रॉस वोटिंग में BJD के सौभिक बिस्वाल, चक्रमणि कंअर के नाम की भी चर्चा है। इसके अलावा बताया जा रहा है कि बिहार में तीन कांग्रेसी और एक आरजेडी विधायकों ने वोट नहीं डाला है। सभी के फोन भी बंद आ रहे हैं।