Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

इधर रिंकू सिंह से सगाई की ख़बरें…उधर प्रिया सरोज ने एक्स पर पोस्ट की तस्वीरें, जानिए केरल में क्या कर रही थीं सपा सांसद?

बीते कल से मीडिया में ख़बरें चल रही हैं कि विस्फोटक बल्लेबाज रिंकू सिंह की सगाई उत्तर प्रदेश के मछलीशहर सीट से सपा सांसद प्रिया सरोज के साथ हो गई है। इस बीच प्रिया सरोज ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर की हैं।

  • By अभिषेक सिंह
Updated On: Jan 18, 2025 | 08:24 AM

प्रिया सरोज व रिंकू सिंह (सोर्स-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के मछलीशहर से समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज की भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी रिंकू सिंह के साथ सगाई की खबरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इन सब के बीच सपा सांसद ने एक्स पर एक कार्यक्रम की तस्वीरें पोस्ट करते हुए नई सनसनी फैला दी है।

बीते कल से मीडिया में ख़बरें चल रही हैं कि विस्फोटक बल्लेबाज रिंकू सिंह की सगाई उत्तर प्रदेश के मछलीशहर सीट से सपा सांसद प्रिया सरोज के साथ हो गई है। जल्द ही दोनों शादी करने वाले हैं। लेकिन किसी के भी घरवालों ने इस बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। इस बीच प्रिया सरोज ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर की हैं।

जानिए केरल में क्या कर रही थीं प्रिया सरोज

सपा सांसद प्रिया सरोज ने अपने एक्स अकाउंट पर अपनी तस्वीर शेयर की है। इन तस्वीरों के साथ ही उन्होंने यह भी बताया है कि वह तिरुवनंतपुरम में एक कार्यक्रम में हैं। जहां वह भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय की बैठक में हिस्सा ले रही हैं।

एक्स अकाउंट पर पोस्ट की तस्वीरें

सपा सांसद प्रिया सरोज ने एक्स अकाउंट पर चार तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा- “आज तिरुवनंतपुरम में भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय की समिति की बैठक में।” आपको बता दें कि कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि सपा सांसद और क्रिकेटर रिंकू सिंह की सगाई की खबरें सही हैं। लेकिन प्रिया सरोज के पिता और सपा विधायक तूफानी सरोज ने इस बात को खारिज कर दिया है।

आज तिरुवंतपुरम में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार की कमेटी की बैठक में। pic.twitter.com/i3myH6XaF9 — Priya Saroj (@PriyaSarojMP) January 17, 2025

प्रिया के पिता ने किया ख़बरों का खंडन

सपा सांसद प्रिया सरोज के पिता और पूर्व सांसद तूफानी सरोज ने इस खबर का खंडन करते हुए कहा कि रिंकू सिंह के परिवार ने हमारे बड़े दामाद जो अलीगढ़ में सीजेएम के पद पर हैं, उनसे रिंकू और प्रिया के रिश्ते के बारे में बात की थी। हम इस रिश्ते पर गंभीरता से विचार कर रहे हैं, यह शादी का मामला है, इसलिए बहुत सोच-समझकर फैसला लेना होगा। लेकिन उनकी सगाई की खबर सही नहीं है।

देश की अन्य सभी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

आपको बता दें कि 25 वर्षीय सपा की युवा सांसद प्रिया सरोज सुप्रीम कोर्ट में वकील रह चुकी हैं। 2024 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने मछलीशहर (एससी) सीट से बीजेपी के दिग्गज बीपी सरोज को हराया था। अगर उनकी शिक्षा की बात करें तो उन्होंने एयर फोर्स गोल्डन जुबली इंस्टीट्यूट, नई दिल्ली से पढ़ाई की है और इस समय उन्हें भारतीय राजनीति में एक उभरते हुए नेता के रूप में देखा जा रहा है।

Sp mp priya saroj posted pictures from kerala amidst news of her engagement with rinku singh

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 18, 2025 | 07:49 AM

Topics:  

  • Priya Saroj
  • Samajwadi Party

सम्बंधित ख़बरें

1

BJP ने करवाया था पुलवामा आतंकी हमला? इस दिग्गज नेता के दावे ने फैलाई सनसनी, दिए चौंकाने वाले उदाहरण

2

अखिलेश ब्राह्मण हितैषी हैं तो…ओपी राजभर का सपा चीफ को खुला चैलेंज, हाई हो गया UP का सियासी पारा

3

जेल में बिगड़ी आजम खान की तबीयत! मिलने पहुंचे पत्नी, बेटा और बहन; सपा नेता की सेहत पर बड़ा अपडेट

4

अखिलेश के ‘चक्रव्यूह’ को कैसे तोड़ेगी BJP? सपा ने चल दी सबसे बड़ी चाल, लखनऊ से दिल्ली तक बढ़ी हलचल

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.