DIG ऑफिस पहुंची थीं सपा सांसद इकरा हसन, तभी पुलिस ने हिरासत में लिया; आखिर क्या है पूरा मामला?
Iqra Hasan Detained: पुलिस हिरासत से छूटने के बाद मीडिया से बातचीत में सपा सांसद ने कहा कि ये हमें तमाशा बनाने के लिए लाए थे। ड्रामा करने और दबाव बनाने के लिए लाए थे।
- Written By: मनोज आर्या
सपा सांसद इकरा हसन, (सोर्स- सोशल मीडिया)
Samajwadi Party MP Iqra Hasan Detained: उत्तर प्रदेश के कैराना से समाजावादी पार्टी की सांसद इकरा हसन को मंगलवार के दिन पुलिस ने हिरासत में ले लिया। यह घटना उस वक्त हुई जब वह किसी महिला के एक मामले को लेकर डीआईजी ऑफिस पहुंची थीं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सपा सांसद इकरा हसन एक पीड़ित महिला के साथ डीआईजी कार्यालय पहुंचीं, जहां महिला थाना पुलिस ने उन्हें कुछ समय के लिए हिरासत में ले लिया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, यह पूरा मामाल पार्किंग में गाड़ी खड़ी करने को लेकर शुरू हुआ था, जो कि हिरासत तक पहुंच गया।
समाजवादी पार्टी की लोकसभा सांसद इकरा हसन का आरोप है कि डीआईजी द्वारा पीड़ित महिला के साथ गलत व्यवहार किया गया है। घटना के समय महिला थाना प्रभारी और महिला पुलिसकर्मी भी मौके पर मौजूद रहीं। हालांकि, कुछ देर हिरासत में रखने के बाद पुलिस ने उन्हें छोड़ दिया।
‘तमाशा बनाने के लिए हमें लाए थे’
पुलिस हिरासत से छूटने के बाद मीडिया से बातचीत में सपा सांसद ने कहा कि ये हमें तमाशा बनाने के लिए लाए थे। ड्रामा करने और दबाव बनाने के लिए लाए थे। एक महिला जिसका बेटा मर गया, वो रोती हुई डीआईजी के दफ्तर से निकली। अब हमें तमाशा बनाने के लिए लाए थे। इकरा हसन ने कहा कि पुलिसवाले हमें डीआईजी ऑफिस की पार्किंग से गिरफ्तार कर के महिला थाने लाए थे। हम वहां एक पीड़ित मां के साथ गए थे जिसको बेइज्जत कर के वापस भेज दिया था। हम पर आरोप लगाया कि हमने ट्रैफिक रोका, जबकि ऐसा कुछ भी नहीं था। ये केवल ड्रामा करने के लिए किया गया।
सम्बंधित ख़बरें
पंचायत चुनाव पर योगी सरकार का बड़ा दांव, बदले हुए नियमों से तय होगी प्रधानी की किस्मत, क्या है ट्रिपल टेस्ट?
Explainer: क्या है DME तकनीक? जिससे भारत में खत्म हो जाएगी LPG की समस्या, साथ ही होगा अरबों का मुनाफा
राजा भैया के बयान से यूपी में फटेगा सियासी ‘ज्वालामुखी’! मुस्लिमों और संविधान पर ऐसा क्या बोल गए कुंडा विधायक?
आज की ताजा खबर 19 मई LIVE: बंगाल में ममता को बड़ा झटका, फाल्टा में उपचुनाव से पहले जहांगीर खान ने छोड़ा मैदान
जब जनता के द्वारा चुनी हुई एक महिला सांसद के साथ ऐसा बर्ताव हो सकता है तो आप अघोषित आपातकाल का अंदाजा लगा सकते हैं,
एक सांसद के साथ ऐसा व्यवहार ? #IqraHasan pic.twitter.com/3GZSEkrxJK — Arti shukla (@Crazy_indian27) May 19, 2026
यह भी पढ़ें: बंगाल में ममता को एक और झटका, फाल्टा में TMC कैंडिडेट जहांगीर खान का चुनाव लड़ने से इनकार; सामने आई ये वजह
‘मेरी या किसी नेता की जरूरत नहीं’
सपा सांसद इकरा हसन ने कहा कि अगर अधिकारी लाचार महिला की बात सुन लेते तो क्या दिक्कत थी। अगर उनकी बात सुनी जाती तो उन्हें शायद मेरी या किसी और नेता की जरूरत नहीं थी। वह महिला किसी छोटे केस के लिए नहीं बल्कि उनके बेटे को बेरहमी से मारा गया है। जब महिला रोते हुए डीआईजी ऑफिस से निकलीं उसके बाद मैंने अपना विरोध जताया।
