सोनिया गांधी ने खड़गे के साथ ऐसा क्या किया…जिसे बीजेपी ने बना लिया नया मुद्दा, वायरल कर दिया VIDEO
Sonia Gandhi News: इंदिरा गांधी शांति, निरस्त्रीकरण और विकास पुरस्कार समारोह के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के साथ कुछ ऐसा हुआ जिसपर राजनीतिक बवाल मच गया।
- Written By: अभिषेक सिंह
कॉन्सेप्ट फोटो (डिजाइन)
BJP-Congress News: इंदिरा गांधी शांति, निरस्त्रीकरण और विकास पुरस्कार समारोह के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के साथ कुछ ऐसा हुआ जिसपर राजनीतिक बवाल मच गया। कांग्रेस की सीनियर नेता और इंदिरा गांधी मेमोरियल ट्रस्ट की चेयरपर्सन सोनिया गांधी मंच पर बैठी थीं, लेकिन खड़गे पूरे कार्यक्रम के दौरान दर्शकों के बीच ही रहे।
इस घटना का एक वीडियो सामने आते ही भारतीय जनता पार्टी ने मौके को तुरंत लपक लिया। बीजेपी कांग्रेस पार्टी के अंदरूनी कामकाज पर सवाल उठाए और वीडियो में नरेन्द्र मोदी और लाल कृष्ण आडवाणी की मुलाकात का वीडियो जोड़ते हुए कांग्रेस पार्टी को निशाना बनाया।
वीडियो में क्या कुछ दिख रहा?
वीडियो में मल्लिकार्जुन खड़गे हाथ जोड़कर सोनिया गांधी का अभिवादन करते हुए और उनके पास आते हुए थोड़ा झुकते हुए दिख रहे हैं। इस क्लिप को एक और क्लिप के साथ जोड़ा गया है जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी BJP के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी को गले लगाने से पहले उनके पैर छूते हुए दिख रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
नासिक विधान परिषद सीट पर महायुति में टकराव के संकेत; शिंदे गुट और भाजपा दोनों ने ठोका उम्मीदवारी का दावा
भारत से सीखने लायक हैं ये 5 बातें! विदेशी महिला ने बताई भारतीय संस्कृति की खासियतें, वीडियो वायरल
थोमैया को अबतक कितने बांग्लादेशी मिले? शिवसेना नेता ने किरीट सोमैया को बताया मुलुंड का रील सुपरस्टार
कर्नाटक सरकार का बड़ा फैसला! 2022 दंगों के दौरान दर्ज किए गए मामलों को लिया वापस, BJP ने उठाए सवाल
संस्कार अपने-अपने!🤗 pic.twitter.com/QjACcYozZl — BJP (@BJP4India) November 20, 2025
बीजेपी ने कसा जोरदार तंज
भारतीय जनता पार्टी ने यह वीडियो पार्टी के आधिकारिक एक्स हैंडल पर पोस्ट किया है। साथ ही कैप्शन में लिखा है, “संस्कार अपने-अपने।” फिलहाल तो इस वीडियो पर अभी तक किसी कांग्रेस नेता ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है और नहीं ही उसकी तरफ से एक्स पर कुछ पोस्ट किया है। जबकि अन्य यूजर इस पर खूब रिएक्शन दे रहे हैं।
सोनिया ने की इंदिरा की तारीफ
कांग्रेस के संसदीय दल की मुखिया सोनिया गांधी ने बुधवार को पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की 108वीं जयंती पर कहा कि इंदिरा ने गरीबी, भुखमरी और असमानता को खत्म करने के लिए कई काम किए। अपनी नीतियों से देश का कायाकल्प किया और उनकी उपलब्धियों को दुनिया भर में याद किया जाता है।
यह भी पढ़ें: खत्म होगा सपा-कांग्रेस का रिश्ता? बिहार की हार के बाद UP में सियासी भूचाल, अखिलेश तक पहुंच गया मैसेज
मिशेल बैचलेट को मिला अवॉर्ड
आपको बता दें कि इस बार चिली की पूर्व प्रेसिडेंट मिशेल बैचलेट को साल 2024 के लिए ‘इंदिरा गांधी शांति, निरस्त्रीकरण और विकास अवॉर्ड’ प्रदान किया गया है। सोनिया गांधी ने ‘इंदिरा गांधी मेमोरियल ट्रस्ट’ की हेड के तौर पर यह अवॉर्ड उन्हें दिया है।
