Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Hyderabad: सूने घर में 10 सालों से पड़ा था कंकाल, क्रिकेट मैच के चलते खुला राज

हैदराबाद के नामपल्ली इलाके के एक घर में गेंद ढूंढने घुसे युवक को कंकाल दिखा। पुलिस को कंकाल के पास से एक नोकिया फोन और पुराने नोट मिले हैं। अंदाजा लगाया जा रहा है कि ये 10 साल पुराना हो सकता है।

  • Written By: प्रतीक पांडेय
Updated On: Jul 15, 2025 | 03:59 PM

कंकाल मिलने के बाद मौके पर मौजूद पुलिस, फोटो: सोशल मीडिया

Follow Us
Close
Follow Us:

हैदराबाद के नामपल्ली इलाके में उस वक्त सनसनी फैल गई जब एक खंडहर जैसे पुराने घर में युवक को एक मानव कंकाल मिला। यह कंकाल तब सामने आया जब एक युवक क्रिकेट खेलते हुए अपनी गेंद लेने के लिए उस लंबे समय से बंद पड़े मकान में दाखिल हुआ। घर के अंदर का दृश्य देखकर वो डर गया और तुरंत आसपास के लोगों को इसकी जानकारी दी।

आस पास के लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। शुरुआती पड़ताल में पाया गया कि यह कंकाल एक अधेड़ का हो सकता है। कंकाल की पहचान आमिर खान नाम के व्यक्ति के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक आमिर की उम्र लगभग पचास साल रही होगी और उसकी मृत्यु करीब दस साल पहले हुई थी।

कंकाल के पास मिले नोकिया फोन और पुराने नोट

पुलिस को घटनास्थल से एक पुराना नोकिया मोबाइल फोन और कुछ पुराने नोट भी मिले हैं जो अब बंद हो चुके हैं। नोटों की स्थिति और मोबाइल फोन में मौजूद जानकारी से यह संकेत मिल रहा है कि आमिर की मौत संभवतः साल 2015 के आसपास हुई होगी। मोबाइल की बैटरी खत्म थी लेकिन चार्ज करने पर चालू होने के बाद उसमें 84 मिस्ड कॉल दर्ज थीं जो 2015 की थीं। इससे पुलिस को यह अनुमान लगाने में मदद मिली कि आमिर की मौत उसी साल हुई होगी।

सम्बंधित ख़बरें

पाकिस्तान से आए नाबालिगों ने बाल सुधार गृह में की फायरिंग, जम्मू-कश्मीर में मचा हड़कंप

कमरू ने राहुल बनकर फेंका प्रेमजाल…रेप और ब्लैकमेल कर कराया देह व्यापार, हिंदू युवती ने सुनाई दर्दनाक दास्तान

हिंदू छात्रा को मुस्लिम सहेलियों ने फंसाकर अपने भाई से करवाया रेप, योगी की पुलिस ने क्या किया?

400 करोड़ के कंटेनर कांड में नया मोड़, शिकायतकर्ता ने SIT प्रमुख पर लगाए मारपीट के आरोप

पोस्टमार्टम के बाद पता चलेगा मौत का कारण

लोगों की मानें तो यह मकान मुनीर खान नाम के व्यक्ति का था जिसके दस बच्चे थे। आमिर उसका तीसरा बेटा था और वह कई सालों से इस घर में अकेला रह रहा था। पुलिस ने बताया कि कंकाल पर किसी तरह की चोट या हिंसा के निशान नहीं मिले हैं जिससे यह माना जा रहा है कि आमिर की मौत प्राकृतिक कारणों से हुई होगी। हालांकि सटीक कारण जानने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें: अंतरिक्ष से धरती पर लौटे शुभांशु शुक्ला, 7 दिन के आइसोलेशन बाद खोलेंगे कई राज

भाई शहदाब ने की पहचान

आमिर के भाई शहदाब ने उसके कपड़ों और अंगूठी से उसकी पहचान की। पुलिस ने पूरे मकान को सील कर दिया है। मामले की जांच के लिए एक विशेष जांच दल गठित किया गया है। फिलहाल पुलिस मोबाइल फोन के डेटा और अन्य साक्ष्यों के आधार पर ये पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आमिर की मौत किन हालात में हुई होगी और कहीं इसमें किसी अन्य व्यक्ति की भूमिका संदिग्ध तो नहीं है।

Skeleton found in a house nampally old currency notes and nokia phone found

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 15, 2025 | 03:42 PM

Topics:  

  • Breaking News
  • Crime News
  • Hyderabad News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.