Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

SIR हमारी जिंदगी और मौत का मसला! तेलंगाना में ओवैसी ने जनता से की अपील, बोले- देश में हमारी पहली पार्टी…

Asaduddin Owaisi on Telangana SIR: पूरे देश में एसआईआर की धीरे-धीरे शुरुआत की जा रही है। तेलंगाना में 25 जून से एसआईआर की प्रक्रिया शुरू होगी। ऐसे में असदुद्दीन ओवैसी ने जनता से बड़ी अपील की है।

  • Written By: प्रिया जैस
Updated On: May 30, 2026 | 10:38 AM

असदुद्दीन ओवैसी (IANS फाइल फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

Telangana SIR Voter Verification: तेलंगाना में 25 जून से SIR की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। इस बीच AIMIM के प्रमुख सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने तेलंगाना की जनता से बड़ी अपील की है। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि एसआईआर हमारे लिए हमारी जिंदगी और मौत का मसला है। साथ ही उन्होंने बताया कि जो लोग पढ़ना-लिखना नहीं जानते वो एसआईआर फॉर्म कैसे भर सकते हैं।

हैदराबाद में AIMIM की बैठक के दौरान असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, यह बैठक कोई आम बैठक नहीं है। यह मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के जिम्मेदार लोगों की बैठक है। इसलिए आप सभी से मैं अनुरोध करता हूं कि तेलंगाना में SIR 25 जून से शुरू होगा। आप सभी इसे गंभीरता से लें। यह बात मैं आपको डराने के लिए नहीं कह रहा हूं, बल्कि यह हमारी जिंदगी और मौत का मसला है।

ओवैसी ने जनता से की अपील

AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने पार्टी मुख्यालय में एक जनसभा को संबोधित किया था। उन्होंने कहा, “मैं आप सभी से अनुरोध करता हूं कि जैसा कि आप जानते हैं, 25 जून से SIR प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। जब यह शुरू होगी, तो बूथ-स्तरीय अधिकारियों के साथ गणना करने वाले (enumerators) फॉर्म लेकर मतदाताओं के घरों का दौरा करेंगे और उन्हें मतदाताओं या उनके परिवारों को सौंप देंगे।”

सम्बंधित ख़बरें

Odisha SIR: ओडिशा में ‘मिशन SIR’ शुरू, 45,000 से ज्यादा BLO तैनात, निर्वाचन अधिकारी ने बताया पूरा प्लान

गौ माता को राष्ट्र माता घोषित… बकरीद की नमाज के बाद मुस्लिम समाज की सरकार से बड़ी मांग, देखें VIDEO

अर्जुनी मोरगांव में मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान शुरू, घर-घर जाएंगे अधिकारी

30 जून से दिल्ली में घर-घर आएंगे BLO, राजधानी में शुरू होगा SIR, जानें कब आएगी फाइनल लिस्ट

VIDEO | Hyderabad: AIMIM chief Asaduddin Owaisi addressed a public meeting at the party headquarters earlier today. He said, “I request all of you that from June 25, as you know, the SIR process is going to begin. When it starts, enumerators along with booth-level officers will… pic.twitter.com/e0NSn3fAs0 — Press Trust of India (@PTI_News) May 29, 2026

AIMIM के जिम्मेदार सदस्यों को किया जाएगा नियुक्त

असदुद्दीन ओवैसी ने आगे कहा, “चुनाव आयोग ने कुछ सुविधाएं प्रदान की हैं, और AIMIM ने पार्टी के जिम्मेदार सदस्यों को बूथ-स्तरीय एजेंट के रूप में नियुक्त किया है। मैं सभी मतदाताओं से अपील करता हूं कि जब 25 जून से तेलंगाना में SIR प्रक्रिया शुरू हो, तो कृपया इसे बहुत गंभीरता से लें। यह एक बहुत ही महत्वपूर्ण मुद्दा है। मैं यह बात आपकी भावनाओं को भड़काने या आपको डराने के लिए नहीं कह रहा हूं, बल्कि यह हमारे जीवन से जुड़ा एक मामला है।”

यह भी पढ़ें – कर्नाटक में आज चुना जाएगा विधायक दल का नेता, कांग्रेस ने बुलाई अहम बैठक, DK के नाम पर लगेगी मुहर!

BLO फॉर्म पढ़ना न आए तो क्या करें?

उन्होंने बीएलओ फॉर्म की जानकारी देते हुए बताया कि ‘जब आपको BLO फॉर्म दिया जाएगा तो आप उसे पढ़िए। अगर आप को पढ़ना नहीं आता वो मजलिस के जिम्मेदार BLA या फिर किसी भरोसे के व्यक्ति को बताए और यह सुनिश्चित करें कि आपकी मैपिंग सही तरीके से की गई है या नहीं।

ओवैसी ने अपनी पार्टी कार्यकर्ताओं की प्रशंसा भी की। उन्होंने कहा कि पूरे देश में सिर्फ मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन ही वोटर्स के नाम को एसआईआर में शामिल कराने का काम कर रही है। इसके लिए ऐप भी बनाया और ट्रेनिंग भी दी। यहां पर 2002 के वोटर लिस्ट में अपना नाम चेक करते है, जिसके बाद उनकी मैपिंग की जाती है।

Sir matter of life and death aimim asaduddin owaisi appeals to telangana people

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 30, 2026 | 10:32 AM

Topics:  

  • AIMIM
  • Asaduddin Owaisi
  • SIR
  • Telangana

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.