Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • अन्य
    • वेब स्टोरीज़
    • वायरल
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • धर्म
    • करियर
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Tariff War |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Parliament Session |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

CM सिद्धरमैया ने की मोदी सरकार पर सवालों की बौछार, बीजेपी पर लगाया ‘चोरी’ का आरोप

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में एनडीए सरकार के 11 साल पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी जश्न मना रही है। वहीं कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने भाजपा पर हमला बोला है।

  • By अर्पित शुक्ला
Updated On: Jun 09, 2025 | 05:33 PM

CM सिद्धरमैया, PM मोदी

Follow Us
Close
Follow Us:

मैसुरु: कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने सोमवार को केंद्र की मोदी सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि वो केंद्र सरकार को जीरो नंबर देंगे और आरोप लगाया कि यह सरकार केवल प्रचार के दम पर टिकी हुई है। कांग्रेस नेता का यह बयान प्रधानमंत्री के तौर पर मोदी के कार्यकाल के 11 साल पूरे होने को लेकर आया है। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने मीडिया से बातचीत में कहा कि प्रधानमंत्री के पद पर मोदी को 11 साल हो गए हैं, लेकिन उनकी सरकार केवल प्रचार पर निर्भर है और इसी पर टिकी हुई है।

सीएम सिद्धारमैया ने इस दौरान मोदी सरकार पर कई सवाल उठाए। साथ ही NDA सरकार पर वादाखिलाफी का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कर्नाटक के लिए न्याय की मांग करने को कहने पर केंद्र सरकार चुप हो जाती है। उन्होंने बीजेपी पर योजनाएं चुराने का आरोप लगाया है।

सीएम सिद्धारमैया के सवाल

  • नोटबंदी से किसे फायदा हुआ?
  • उन्होंने कहा था कि अच्छे दिन आएंगे, क्या हुआ?
  • हर साल दो करोड़ नौकरियां देने का वादा किया था, उसका क्या हुआ?
  • किसानों की समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन भी दिया था, उसका क्या हुआ?
  • अगर किसानों की समस्याओं का समाधान किया जा रहा था, तो एक साल तक प्रदर्शन क्यों हुआ?

बीजेपी पर लगाया आरोप

सिद्धरमैया ने वादे पूरे न करने का केंद्र सरकार पर योजनाएं चुराने का आरोप लगाते हुए कहा, कि मोदी सरकार ने अपने अधिकतर वादे पूरे नहीं किए हैं। उन्होंने कहा कि जब हमारी सरकार ने गारंटी योजनाओं की घोषणा की, तो बीजेपी ने दावा किया कि इसे लागू नहीं किया जा सकता और राज्य सरकार दिवालिया हो जाएगी। लेकिन उन्होंने उन्हीं योजनाओं की नकल की और राजस्थान, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश और दिल्ली में लागू किया।

उलझती जा रही राजा रघुवंशी मौत की मिस्ट्री, सोनम नहीं है हत्यारिन? मामले में आया नया ट्विस्ट

बीजेपी शुरू करेगी अभियान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में केंद्र की सत्ताधारी एनडीए सरकार के 11 साल पूरे हो गए हैं। साथ ही मोदी सरकार 3.0 के भी एक साल का कार्यकाल पूरा हो गया है। 4 जून 2024 को लोकसभा चुनाव के परिणाम आए थे और 9 जून 2024 को नरेंद्र मोदी की अगुवाई में बीजेपी की अगुवाई वाले एनडीए ने लगातार तीसरी बार सरकार बनाई थी। मोदी सरकार के 11 साल पूरे होने पर बीजेपी विशेष जनसंपर्क अभियान शुरू कर रही है।

(एजेंसी इनपुट का साथ)

Siddaramaiah attacks nda modi government calls eleven years zero performance

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 09, 2025 | 05:33 PM

Topics:  

  • BJP
  • Modi government
  • Siddaramaiah

सम्बंधित ख़बरें

1

यूपी के युवाओं के लिए खुशखबरी, विदेश में पढ़ने के लिए योगी सरकार देगी 23 लाख

2

ब्रिटेन से राहुल गांधी की नागरिकता पर आई रिपोर्ट, भेजा पासपोर्ट की कॉपी व सिटिजन डिटेल

3

सदन में आगबबूला हुए निशिकांत दुबे, कहा- कांग्रेस ने देश के स्पेस इंफ्रास्ट्रक्चर का कबाड़ा किया

4

बीजेपी की पूर्व प्रवक्ता आरती साठे बनीं बॉम्बे हाईकोर्ट की जज, विपक्ष ने नियुक्ति पर उठाए सवाल

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • सोलापुर
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.