Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

शुभांशु शुक्ला ने 20 दिन अंतरिक्ष में किन चीजों पर की रिसर्च, जानें पूरा सफर

Shubhanshu Shukla Return: भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला 20 दिनों के ISS मिशन के बाद सुरक्षित लौटे। ड्रैगन कैप्सूल से बाहर निकलकर उनका मेडिकल चेकअप होगा, फिर 10 दिनों का आइसोलेशन।

  • Written By: अक्षय साहू
Updated On: Jul 15, 2025 | 05:03 PM

शुभांशु शुक्ला (फोटो- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Shubhanshu Shukla Return: भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला Axiom‑4 मिशन के तहत 20 दिनों तक इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) में रहने के बाद सुरक्षित धरती पर लौट आए। स्पेसक्राफट ड्रैगन कैप्सूल “Grace” भारतीय समयानुसार करीब 3:01 मिनट पर कैलिफोर्निया समुद्री तट के पास लैंड हुए।

ड्रैगन कैप्सूल से निकलने के बाद नासा की टीम शुभांशु का मेडिकल चेकअप करेगी। इसके बाद उन्हें 10 दिनों के लिए आइसोलेशन में रखा जाएगा। इसके बाद ही वो अपने सामान्य जीवन में वापसी कर पाएगें। शुभांशु ने अपनी अंतरिक्ष यात्रा के दौरान कई इतिहास रचे हैं। साथ ही उन्होंने अंतरिक्ष में कई महत्वपूर्ण खोज की है। जो भारत के नजरिए से काफी अहम है। आइए आपको बताते हैं कि शुभांशु शुक्ला ने अंतरिक्ष में क्या-क्या किया और उनका सफर पूरा सफर कैसा रहा।

• 20 days, 3 hours in space
• 322 orbits completed
• 1,39,10,400 kilometres travelled
• 1st ever Indian on ISS
Welcome back to Earth Gp Capt Shubhanshu Shukla 🌏🇮🇳 pic.twitter.com/8nPH0tLjl8 — ISRO Spaceflight (@ISROSpaceflight) July 15, 2025

सम्बंधित ख़बरें

मादुरो को पकड़ने के लिए अमेरिका ने चला ‘AI दांव’, सीक्रेट मिशन में पहली बार ‘Claude’ का इस्तेमाल; बड़ा खुलासा

चीन में लूनर न्यू ईयर से पहले मातम, पटाखे की दुकान में भीषण धमाका; 8 लोगों की मौत से मचा हड़कंप

दिल्ली से दुनिया तक गूंजा AI का बिगुल, PM मोदी ने किया India AI Impact Expo 2026 का उद्घाटन

चीन का बड़ा फैसला, ब्रिटेन और कनाडा समेत 79 देशों को वीजा-फ्री एंट्री; जानें 30 दिनों के प्रवास का नया नियम

25 जून को भरी उड़ान

शुभांशु शुक्ला के Axiom‑4 मिशन में तकनीकी खराबी के चलते कई बार देरी हुई। आखिरकार 25 जून 2025 को एक्सियम मिशन 4 ने दोपहर करीब 12 बजे फ्लोरिडा के कैनेडी स्पेस सेंटर के ISS के लिए उड़ान भरी, सभी अंतरिक्ष यात्री अगले 26 जून को ISS पहुंचे थे। जहां उनका जोरदार स्वागत किया गया था।

28 जून पीएम मोदी से बात

शुभांशु ने इतिहास रचते हुए 28 जून 2025 को ISS से पीएम नरेंद्र मोदी के साथ लाइव वीडियो कॉन्फ्रेंस की। बातचीत के दौरान शुभांशु ने कहा, “अंतरिक्ष से भारत बेहद शानदार दिखाई देता है।” इस पर पीएम ने उनसे पूछा, “क्या आप गाजर का हलवा लेकर गए थे? साथियों को भी खिलाया?” शुभांशु ने हँसते हुए जवाब दिया, “हां, सभी साथियों के साथ मिलकर गाजर का हलवा खाया।”

छात्रों से की खास बातचीत

3, 4 और 8 जुलाई को शुभांशु ने तिरुवनंतपुरम, बेंगलुरु और लखनऊ के 500 से अधिक छात्रों से हैम रेडियो के जरिए संवाद किया। इस पहल का उद्देश्य युवाओं में STEM (विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित) के प्रति रुचि और उत्साह को बढ़ावा देना था।

Group Capt #ShubhanshuShukla: 🗣 “41 years ago, an Indian went to space and told us how India looks like from space.
…and I can again tell you that today’s India still appears Saare Jahan Se Accha” 🇮🇳#AxiomMission4
pic.twitter.com/l3yE6LdCDY
— The-Pulse (@ThePulseIndia) July 14, 2025

6 जुलाई को ISRO के साथ संवाद

अपने अभियान के अंतिम चरण में उन्होंने 6 जुलाई को ISRO के चेयरमैन डॉ. वी. नारायणन और दूसरे वरिष्ठ अधिकारियों से बात की, जिसमें उनके वैज्ञानिक प्रयोगों और भारत के गगनयान मिशन में उनके योगदान पर चर्चा हुई। इसके अलावा, उन्होंने कपोला मॉड्यूल से पृथ्वी की शानदार तस्वीरें भी लीं। यह मॉड्यूल सात खिड़कियों वाला एक विशेष हिस्सा है, जो अंतरिक्ष से पृथ्वी के नज़ारे देखने के लिए जाना जाता है।

ये भी पढ़े: गर्व, आंसू और तालियों के बीच धरती पर लौटे शुभांशु, स्वागत में पूरा शहर झूम उठा

सात महत्वपूर्ण चीजों पर की खोज

शुभांशु शुक्ला ने इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन में सात अलग-अलग चिजों पर खोज की। ये सभी भारत के गगनयान मिशन के लिए काफी महत्वपूर्ण थे। शुक्ला ने टार्डिग्रेड, मायोजेनेसिस, मेथी और मूंग के बीज का अंकुरण, सायनोबैक्टीरिया, माइक्रोएल्गी, फसल बीज और वोयाजर डिस्प्ले पर प्रयोग योजना के अनुसार पूरे किए गए हैं।

Shubhanshu shukla space research 20 days details

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 15, 2025 | 04:53 PM

Topics:  

  • ISRO
  • Narendra Modi
  • Shubhanshu Shukla
  • World News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.