Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

‘भ्रष्टाचार बचाओ अभियान..राम, ग्राम, काम से कांग्रेस को दिक्कत’, शिवराज सिंह ने G RAM G पर क्या कहा?

VB G Ram G Vs Mgnrega: शिवराज ने जी राम जी (G RAM G) कानून को मनरेगा से बेहतर बताते हुए कहा कि यह 125 दिन के काम और मजदूरों को प्राथमिकता देगा, जिससे भ्रष्टाचार समाप्त होगा।

  • By अर्पित शुक्ला
Updated On: Jan 04, 2026 | 01:03 PM

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान (सोर्स: सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

VB G Ram G employment Law: केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को मनरेगा को लेकर कांग्रेस पर तीखा हमला किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने मनरेगा बचाओ आंदोलन का ऐलान किया है, लेकिन यह मनरेगा बचाने का नहीं, बल्कि भ्रष्टाचार बचाने का अभियान है। शिवराज सिंह चौहान ने आरोप लगाया कि कांग्रेस को राम, ग्राम और काम तीनों से समस्या है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के डीएनए में ही भ्रष्टाचार है। मनरेगा के तहत मशीनों और ठेकेदारों से काम कराकर अपनी जेबें भरी गईं। एक ही सड़क दो-तीन बार बनाई गई, नहरों की सफाई के नाम पर पैसा हड़पा गया और 80 साल से अधिक उम्र के लोग भी मनरेगा में काम करते दिखाए गए।

शिवराज सिंह ने कांग्रेस से पूछा सवाल

शिवराज सिंह चौहान ने सवाल उठाया कि मोदी सरकार के दौरान 8848 करोड़ रुपये दिए गए, जबकि कांग्रेस शासन में मनरेगा पर 2 लाख करोड़ रुपये खर्च हुए। उन्होंने पूछा कि क्या इससे कोई स्थायी संपत्ति (Permanent Assets) बनी? उन्होंने यह भी कहा कि मनरेगा में 60 साल से अधिक उम्र के 30 प्रतिशत से ज्यादा मजदूर और 80 साल से ऊपर के लोग काम करते पाए गए।

सम्बंधित ख़बरें

‘पहले डाका डाला गया…’, मनरेगा बनाम VB-G RAM G पर सीएम योगी का बड़ा बयान, बोले- अब बनेगा मील का पत्थर

‘जी राम जी’ मनरेगा से बेहतर? पुराने कानून में खामियां..1100 से अधिक नेताओं के साथ BJP की मैराथन बैठक

पंजाब सरकार पर कृषि मंत्री शिवराज का वार! 13 हजार पंचायतों में गबन और घोटाले का चिट्ठा खोला

मजदूरों की पुकार पहुंचेगी दिल्ली दरबार! PM को भेजे जाएंगे 10 लाख खत, AAP का मनरेगा के खिलाफ मोर्चा

कांग्रेस पर फिर साधा निशाना

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कांग्रेस झूठ की दुकान है, आधा सुनती है और पूरा झूठ फैलाती है। कहा जा रहा है कि मजदूरों को काम नहीं मिलेगा, जबकि मनरेगा से ‘G RAM G’ कहीं बेहतर है। इसी वजह से कांग्रेस को तकलीफ हो रही है, क्योंकि इससे भ्रष्टाचार पर रोक लगेगी।

उन्होंने बताया कि ‘G RAM G’ कानून में 100 दिन की जगह 125 दिन काम की गारंटी दी गई है। मजदूरी में देरी होने पर दंड का प्रावधान रखा गया है और मजदूरों को प्राथमिकता दी गई है। साथ ही गांवों में विकास कार्य हों, इस पर भी विशेष ध्यान दिया गया है। अब गांव के भाई-बहन तय करेंगे कि विकास कैसे होगा और सरपंच विकसित गांव व पंचायत की योजना बनाएंगे।

राहुल गांधी पर सवाल

शिवराज सिंह चौहान ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि जब संसद में इस मुद्दे पर चर्चा हुई, तब नेता विपक्ष राहुल गांधी कहां थे? उन्होंने चर्चा में हिस्सा क्यों नहीं लिया?उन्होंने कहा कि कांग्रेस की असली परेशानी यह है कि भ्रष्टाचार के रास्ते बंद हो गए हैं। आरोप लगाना और फिर भाग जाना कांग्रेस की पुरानी आदत है। विकसित भारत के लिए ‘G RAM G’ एक बड़ा सुधार है।

यह भी पढ़ें- ‘ये ध्यान रखें कि बेटी…’, मोहन भागवत ने बताए ‘लव जिहाद’ रोकने के तरीके, बोले- महिलाओं को सशक्त…

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कांग्रेस खुद तय नहीं कर पा रही है कि उसे क्या करना है। इस कानून को लेकर किसी तरह का भ्रम न फैले, इसके लिए बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जल्द ही कार्यक्रम का ऐलान करेंगे। पार्टी जनता के बीच जाकर सही जानकारी देगी। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस मूल रूप से विकास विरोधी है और हर विकास कार्य का विरोध करना ही उसका काम है। इंदौर मामले पर उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इस विषय को देख रही है।

Shivraj singh chouhan mnrega bachao corruption bachao congress slammed praises g ram g reforms

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 04, 2026 | 01:03 PM

Topics:  

  • Shivraj Singh Chouhan
  • VB-G RAM G Scheme

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.