Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

शिवाजी मूर्ति गिरने के खिलाफ मुंबई में सड़कों पर उत MVA , ‘जूता मारो’ आंदोलन में उद्धव-सुप्रिया

छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा गिरने के विरोध में मुंबई में महाविकास अघाड़ी का विरोध प्रदर्शन जारी। आज MVA ने हुतात्मा चौक से गेटवे ऑफ इंडिया तक मार्च निकाला है। इस विरोध मार्च में महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे, शिवसेना यूबीटी के नेता आदित्य ठाकरे, संजय राउत, महाराष्ट्र कांग्रेस चीफ नाना पटोले सहित कई नेता शामिल हैं।

  • By राहुल गोस्वामी
Updated On: Sep 01, 2024 | 01:29 PM

(डिज़ाइन फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: महाराष्ट्र में विपक्षी गठबंधन महाविकास आघाडी (सनो) के नेताओं ने महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग जिले में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा ढहने के विरोध में रविवार को दक्षिण मुंबई में प्रतिष्ठित हुतात्मा चौक से ‘गेटवे ऑफ इंडिया’ तक मार्च निकाला। विपक्ष के प्रदर्शन को देखते हुए मुंबई में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। ​​​​​​गेटवे ऑफ इंडिया पर टूरिस्ट के आने-जाने पर भी आज रोक लगाई गई है।

मुंबई से करीब 480 किलोमीटर दूर मालवण तहसील के राजकोट किले में 17वीं सदी के मराठा योद्धा की प्रतिमा 26 अगस्त को गिर गई थी। इसका अनावरण प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने चार दिसंबर 2023 को नौसेना दिवस के अवसर पर किया था। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी-शरदचंद्र पवार (राकांपा-एसपी) सुप्रीमो शरद पवार, शिवसेना-उद्धव बालासाहेब ठाकरे (शिवसेना-यूबीटी) नेता उद्धव ठाकरे, कांग्रेस की राज्य इकाई के प्रमुख नाना पटोले और पार्टी की मुंबई इकाई की प्रमुख वर्षा गायकवाड़ ने ‘संयुक्त महाराष्ट्र’ आंदोलन में शहीद हुए लोगों की याद में बने हुतात्मा चौक पर पुष्पांजलि अर्पित कर विरोध मार्च की शुरुआत की।

#WATCH | Maharashtra | MVA (Maha Vikas Aghadi) takes out a protest march in Mumbai over Chhatrapati Shivaji Maharaj’s statue collapse incident. pic.twitter.com/IybFHEfA4C — ANI (@ANI) September 1, 2024

आज विरोध मार्च के लिए लोग चप्पल लेकर सड़कों पर निकले थे। हालांकि मुंबई पुलिस ने इस प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी है। पर्यटकों के लिए गेटवे ऑफ इंडिया बंद रखा गया है। वहीं दूसरी तरफ, भाजपा भी MVA के खिलाफ दादर समेत कई कई इलाकों में प्रोटेस्ट कर रही है। इस बाबत आज भाजपा ने कहा- प्रधानमंत्री मोदी माफी मांग चुके हैं। फिर विपक्ष क्यों प्रदर्शन कर रहा है। MVA प्रदर्शन कर राजनीति कर रही है।

सम्बंधित ख़बरें

‘5 साल बाद न शिंदे रहेंगे न अजित पवार’, ओवैसी ने महाराष्ट्र राजनीति को लेकर कर दिया बड़ा दावा

मनपा चुनाव को लेकर एनसीपी का कार्यकर्ता सम्मेलन, प्रचार को मिलेगी रफ्तार; विकास का उठाया मुद्दा

Navi Mumbai में युति नहीं, गणेश नाईक बनाम एकनाथ शिंदे की सीधी सियासी टक्कर

संभाजीनगर मनपा चुनाव में शिवसेना आक्रामक, उद्धव ठाकरे की भव्य जनसभा; भाजपा–शिंदे गुट पर साधा निशाना

यहां पढ़ें – महाराष्ट्र में आज हंगामे के आसार, विपक्ष का ‘जूता मारो’ आंदोलन, CM शिंदे भी जूते के साथ तैयार

#WATCH | MVA holds a protest march in Mumbai over Chhatrapati Shivaji Maharaj’s statue collapse incident. Shiv Sena (UBT) chief Uddhav Thackeray, party leaders Aaditya Thackeray and Sanjay Raut, and Maharashtra Congress chief Nana Patole also join the protest march. pic.twitter.com/kZLq5TGqL1 — ANI (@ANI) September 1, 2024

इधर मामले पर राकांपा (एसपी) नेता राजेश टोपे और शिवसेना (यूबीटी) नेता सुनील प्रभु ने कहा कि विरोध मार्च का उद्देश्य प्रधानमंत्री द्वारा अनावरण किए जाने के आठ महीने बाद ही प्रतिमा ढह जाने को लेकर महाराष्ट्र के लोगों के गुस्से को आवाज देना है। प्रभु ने संवाददाताओं से कहा कि यह विरोध शांतिपूर्ण है। पूर्वाह्न करीब 11 बजे के बाद शुरू हुए मार्च में हिस्सा लेने वालों में कोल्हापुर से कांग्रेस सांसद शाहू छत्रपति, राकांपा (एसपी) नेता एवं बारामती की सांसद सुप्रिया सुले और विधायक अनिल देशमुख शामिल हैं।

यहां पढ़ें – ठाणे में 3 शिक्षिकाओं पर अपने सहकर्मी से धोखाधड़ी करने के आरोप में मामला दर्ज

हुतात्मा चौक पर शिवाजी की एक आवक्ष प्रतिमा स्थापित की गई। विरोध मार्च में शामिल लोगों ने मूर्ति ढहने की घटना की निंदा करने वाली तख्तियां लेकर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की सरकार के खिलाफ नारे लगाए। शरद पवार ने विरोध मार्च के तहत कुछ दूरी तक पैदल यात्रा की।

Shivaji maharaj statue collapse mva protest uddhav thackeray sharad pawar

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 01, 2024 | 01:22 PM

Topics:  

  • Eknath Shinde
  • NCP
  • Sharad Pawar
  • Uddhav Thackeray

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.