-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- India »
- Shiv Sena Leader Sanjay Rauts Big Allegation Said Parambir Singh Left India With The Help Of The Central Government
शिवसेना नेता संजय राउत का बड़ा आरोप, बोले- परमबीर सिंह ने केंद्र सरकार की मदद से भारत छोड़ा
- Written By: आसिफ सईद

File Photo
मुंबई: शिवसेना (Shivsena) सांसद संजय राउत (Sanjay Raut) ने मंगलवार को आरोप लगाया कि आईपीएस (भारतीय पुलिस सेवा) अधिकारी परमबीर सिंह (Param Bir Singh) फरार नहीं हैं, बल्कि उन्हें देश से बाहर निकाला गया है और वह केंद्र की मदद के बिना ऐसा नहीं कर सकते थे। राउत ने यहां पत्रकारों से कहा कि केंद्रीय एजेंसी ने सिंह के आरोपों पर महाराष्ट्र (Maharashtra) के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख (Anil Deshmukh) को गिरफ्तार (Arrest) किया और यह ‘‘बहुत दुर्भाग्यपूर्ण तथा अनैतिक” है।
देशमुख की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी महाराष्ट्र में शिवसेना और कांग्रेस के साथ सत्ता में है। परमबीर सिंह महाराष्ट्र पुलिस द्वारा दर्ज वसूली के कुछ मामलों समेत कई मामलों में जांच का सामना कर रहे हैं। हाल में मुंबई और पड़ोसी ठाणे में वसूली के अलग-अलग मामलों में उनके खिलाफ दो गैर-जमानती वारंट जारी किए गए। दक्षिण मुंबई में उद्योगपति मुकेश अंबानी के आवास के पास एक एसयूवी मिली थी जिसमें विस्फोटक थे और मामले में सचिन वाजे की गिरफ्तारी के बाद सिंह को मार्च 2021 में मुंबई पुलिस आयुक्त के पद से हटा दिया गया था।
सिंह ने बाद में महाराष्ट्र के तत्कालीन गृह मंत्री अनिल देशमुख पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे। हाल में महाराष्ट्र सरकार ने बंबई उच्च न्यायालय को बताया था कि उसे नहीं मालूम कि सिंह कहां है। राउत ने मंगलवार को कहा, ‘‘जब पुलिस महानिदेशक पद के समान पद का कोई व्यक्ति देश से बाहर जाता है तो वह केंद्र सरकार के सहयोग के बिना ऐसा नहीं कर सकता। वह फरार नहीं हुए हैं, बल्कि उन्हें देश से बाहर निकाला गया है। उनके आरोपों पर केंद्रीय एजेंसियों ने पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख को गिरफ्तार किया है। यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है क्योंकि उनकी गिरफ्तारी अनैतिक है।”
सम्बंधित ख़बरें
पीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
ईरान रवाना होगा भारतीय प्रतिनिधिमंडल, खामेनेई के अंतिम संस्कार में करेगा शिरकत; जानें कौन-कौन हो रहा शामिल
तमिलनाडु में TVK के विधायक तोड़ने के लिए 35-35 करोड़ का खेल, संजय राउत का बीजेपी पर बड़ा आरोप
पार्टियां तोड़ते-तोड़ते एक दिन मोदी और शाह खुद एक-दूसरे को ही तोड़ देंगे! संजय राउत का भाजपा पर तीखा हमला
शिवसेना नेता ने कहा कि आरोपों के आधार पर जांच की गयी लेकिन देशमुख को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अधिकारियों ने जांच के पहले दिन ही गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि यह एमवीए (महाविकास अघाडी) सरकार के प्रमुख नेताओं को परेशान करने, उन्हें बदनाम करने और उन पर कीचड़ उछालने की पूर्व नियोजित रणनीति है।” ईडी ने धन शोधन के एक मामले में देशमुख को 12 घंटे से अधिक समय तक चली पूछताछ के बाद सोमवार देर रात गिरफ्तार कर लिया। धन शोधन का यह मामला महाराष्ट्र पुलिस प्रतिष्ठान में कथित वसूली गिरोह से जुड़ा है।
उल्लेखनीय है कि महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री आशीष शेलार ने मंगलवार को आरोप लगाया कि एमवीए सरकार ने परमबीर सिंह को फरार होने में मदद की होगी और हो सकता है कि वह ‘‘उनके लिए किसी पश्चिमी देश में राजनीतिक शरण हासिल करने की जमीन तैयार कर रही हो।”
Shiv sena leader sanjay rauts big allegation said parambir singh left india with the help of the central government
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 03, 2026 | 12:10 AMथर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
Jul 02, 2026 | 11:57 PMमुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMAlpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
Jul 02, 2026 | 10:57 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM













