Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शनि, 1 अगस्त 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

पहले रोम-रोम, अब राम-राम… राहुल गांधी की किस हरकत पर भड़के पूनावाला, पूछा- मौलवी का वेश धरने की हिम्मत है?

Shehzad Poonawalla: पूर्व BJP नेता शहजाद पूनावाला ने संसद में राम मंदिर विरोध को लेकर राहुल गांधी और विपक्ष की आलोचना की। उन्होंने भगवा कपड़ों के इस्तेमाल पर सवाल उठाए।

  • Written By: प्रिया जैस
Updated On: Aug 01, 2026 | 12:55 PM

शहजाद पूनावाला ने राहुल गांधी पर कसा तंज (सौजन्य-IANS)

Follow Us
Follow Us:

Shehzad Poonawalla Targets Rahul Gandhi: भाजपा से इस्तीफा देने के बाद भी शहजाद पूनावाला ने पार्टी का साथ नहीं छोड़ा है। अब वे भाजपा पार्टी की ओर से आधिकारिक तौर पर सामने नहीं आ रहे है। हालांकि, व्यक्तिगत तरीके से वे विपक्ष पर हमला करना बंद नहीं कर रहे है। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व नेता शहजाद पूनावाला ने शनिवार को निर्दलीय सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव द्वारा साधु के वेश में चंदा मांगने का विरोध करते हुए गंभीर आरोप लगाया है।

शहजाद पूनावाला ने संसद परिसर में पप्पू यादव के प्रदर्शन और राहुल गांधी समेत अन्य विपक्षी नेताओं द्वारा चंदा देने का वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “राहुल गांधी बेशर्मी से हिंदुओं से नफरत करते हैं। एक पार्टी के प्रति अपनी नफरत में वे भारत और हिंदुओं के प्रति भी नफरत दिखाते हैं।”

शहजाद पूनावाला ने लगाए आरोप

शहजाद पूनावाला ने वीडियो में कहा, “किसी मुद्दे को उठाने और पूरे हिंदू समाज को निशाना बनाने के लिए उसे बहाने के तौर पर इस्तेमाल करने में फर्क है। संसद परिसर के अंदर जो हुआ जब पप्पू यादव, राहुल गांधी, कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और कुछ अन्य विपक्षी दलों ने विरोध प्रदर्शन किया, वह बेवकूफी भरा और शर्मनाक था। पप्पू यादव साधु के वेश में आए और राम मंदिर चंदा घोटाले के मामले पर विरोध प्रदर्शन किया। यह मुद्दा राम मंदिर से जुड़ा है और इसे उठाया जाना चाहिए। लेकिन चोरी के आरोपी, जो अब जेल में हैं, न तो संत थे और न ही साधु। तो फिर विरोध प्रदर्शन को इस तरह दिखाने के लिए गेरुआ कपड़ों का इस्तेमाल क्यों किया गया?”

सम्बंधित ख़बरें

जिस नेता ने बचाई थी मनमोहन सरकार, बिग बी को दिवालिया होने से बचाया… क्यों राजनीतिक चाणक्य कहलाए अमर सिंह?

संसद में भगवा वस्त्र पहनकर पप्पू यादव ने पार की हद, भड़के संतों ने दी खुली चेतावनी, देखें VIDEO

Ram Mandir Controversy: सनातन और संतों का अपमान…संसद परिसर में पप्पू यादव के भगवा लिबास पर भड़की बीजेपी

संजय राउत का पीएम मोदी पर तीखा हमला, बोले- पेपर लीक माफिया आपकी ही पार्टी में, RSS तय करता है पेपर

Watch: Shehzad Poonawalla says, “There is a difference between raising an issue and using it as a pretext to target the entire Hindu society. What happened inside the Parliament complex, when Pappu Yadav, Rahul Gandhi, the Congress, the Samajwadi Party, and some other opposition… pic.twitter.com/LZcqZVrCtC — IANS (@ians_india) August 1, 2026

संसद के बाहर नाटक का किया जिक्र

शहजाद पूनावाला ने विरोध प्रदर्शन के दौरान किए गए सांकेतिक नाटक का भी जिक्र किया और कहा, “नाटक में सब कुछ साफ दिख रहा है। राहुल गांधी दान देते हैं, फिर पप्पू यादव उसे अपनी जेब में रख लेते हैं, और बाद में सब लोग उन्हें पीटने लगते हैं।”

राहुल गांधी से सवाल करते हुए उन्होंने कहा, “वक्फ बोर्ड, मस्जिद ट्रस्ट और चर्च ट्रस्ट से जुड़ी कथित वित्तीय गड़बड़ियों के कई मामले सामने आए हैं। क्या आपमें मौलवी का वेश धारण करके केरल विधानसभा में ऐसा ही नाटक करने की हिम्मत है?”

यह भी पढ़ें – राम मंदिर में दर्शन के VIP पास: चढ़ावा चोरी केस के बाद ट्रस्ट ने बदल दिए नियम; जानें नया सिस्टम

पहले रोम-रोम कहते थे, अब राम-राम

उन्होंने आगे कहा, “अगर कल कोई टोपी पहने व्यक्ति को मुख्य पात्र बनाकर आतंकवाद को दिखाए, तो क्या आप उसका समर्थन करेंगे? उनका मकसद सिर्फ राम मंदिर में चोरी का मुद्दा उठाना नहीं था। पहले वे ‘रोम, रोम’ कहते थे और अब, राजनीतिक कारणों से, उन्होंने ‘राम, राम’ कहना शुरू कर दिया है।”

पूनावाला ने अपनी बात खत्म करते हुए आरोप लगाया कि, “वे कभी भगवान राम के अस्तित्व में विश्वास नहीं करते थे। उन्हें धर्म में कोई आस्था नहीं है, वे केवल वोट-बैंक की राजनीति में विश्वास करते हैं। चुनावी फायदे के लिए, वे बार-बार हिंदू भावनाओं को ठेस पहुंचाने की कोशिश करते हैं।”

यह भी पढ़ें – Ram Mandir Controversy: सनातन और संतों का अपमान…संसद परिसर में पप्पू यादव के भगवा लिबास पर भड़की बीजेपी

बता दें कि 31 जुलाई को पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव, विपक्ष के नेता राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने अयोध्या में राम मंदिर के लिए दिए गए दान में कथित हेराफेरी को लेकर संसद में एक अनोखा विरोध प्रदर्शन किया था।

Shehzad poonawalla slams rahul gandhi over ram mandir protest parliament

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 01, 2026 | 12:55 PM

Topics:  

  • Congress
  • Monsoon Session
  • Pappu Yadav
  • Samajwadi Party
  • Shehzad Poonawalla

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.