Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

शशि थरूर ने आडवाणी की विरासत का किया बचाव, नेहरू-इंदिरा से की तुलना

Shashi Tharoor: कांग्रेस नेता शशि थरूर ने लालकृष्ण आडवाणी की आलोचना पर प्रतिक्रिया देते हुए उनकी तुलना नेहरू और इंदिरा गांधी के करियर से की।

  • Written By: प्रिया सिंह
Updated On: Nov 09, 2025 | 05:10 PM

शशि थरूर (सोर्स-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Shashi Tharoor Defends Advani’s Legacy: कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी के 98वें जन्मदिन पर उन्हें शुभकामनाएँ दीं। उनकी इस प्रशंसा पर कुछ लोगों ने सवाल उठाए, खासकर आडवाणी की रथयात्रा को लेकर। इस पर थरूर ने जवाब देते हुए नेहरू और इंदिरा गांधी का उदाहरण देकर संतुलन की बात कही। उन्होंने कहा कि किसी नेता के लंबे राजनीतिक जीवन को केवल एक विवाद से नहीं आंका जाना चाहिए।

जन्मदिन की शुभकामनाओं वाली पोस्ट पर उठे सवाल

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और सांसद शशि थरूर ने भाजपा के दिग्गज नेता लालकृष्ण आडवाणी की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनकी पूरी राजनीतिक यात्रा को किसी एक विवाद से नहीं जोड़ा जाना चाहिए। आडवाणी के 98वें जन्मदिन पर थरूर ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म ‘एक्स’ पर शुभकामनाएँ देते हुए उनकी “अटूट सार्वजनिक सेवा, विनम्रता और शालीनता” की सराहना की।

Wishing the venerable Shri L.K. Advani a very happy 98th birthday! His unwavering commitment to public service, his modesty & decency, and his role in shaping the trajectory of modern India are indelible. A true statesman whose life of service has been exemplary. 🙏 pic.twitter.com/5EJh4zvmVC — Shashi Tharoor (@ShashiTharoor) November 8, 2025

सम्बंधित ख़बरें

‘विदेश मंत्री बनने का ख्वाब देख रहे शशि थरूर, पवन खेड़ा बस कठपुतली…’, कांग्रेस नेताओं पर बरसे मणिशंकर अय्यर

FACT CHECK : शशि थरूर का वायरल वीडियो निकला डीपफेक, AI से बनाई गई थी आवाज

क्या है इंदिरा का ‘जीप-खच्चर मॉडल’? जिसे मोदी ने कांग्रेस के खिलाफ बनाया हथियार, संसद से किया जोरदार प्रहार

नेहरू पर आपत्तिजनक बयान, गद्दारी, मक्कारी और अय्याशी…भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने और क्या कह दिया?

थरूर ने आडवाणी के साथ अपनी एक पुरानी तस्वीर साझा करते हुए लिखा कि उन्होंने भारत की राजनीति की दिशा तय करने में अमिट भूमिका निभाई है। हालांकि, उनके इस पोस्ट पर कुछ लोगों ने आपत्ति जताई। वकील संजय हेगड़े ने कमेन्ट करते हुए कहा, “माफ कीजिए श्रीमान थरूर, इस देश में नफ़रत के बीज बोना जनसेवा नहीं है,” जो कि आडवाणी की रथयात्रा और बाबरी मस्जिद विध्वंस की ओर इशारा था।

आलोचना पर शशि थरूर का जवाब

इस आलोचना का जवाब देते हुए थरूर ने कहा, “आडवाणी जी की लंबी सेवा को केवल एक प्रकरण तक सीमित करना अनुचित है। जैसे नेहरूजी के पूरे करियर को चीन की हार से और इंदिरा गांधी के करियर को केवल आपातकाल से नहीं आँका जा सकता, वैसे ही आडवाणी की सेवा को भी केवल एक विवाद तक सीमित नहीं करना चाहिए।”

यह भी पढ़ें: पटना होटल में शाह की गुप्त मीटिंग! कांग्रेस बोली- हमें पता किसका मुंह छिपाया, CCTV पर कागज लगाया?

राजनीतिक गलियारों में चर्चा

थरूर का यह बयान राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गया। कुछ ने इसे राजनीतिक परिपक्वता कहा, तो कुछ ने इसे कांग्रेस लाइन से अलग विचार बताया।
थरूर पहले भी अपनी पार्टी से अलग रुख अपनाते रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने जब उन्हें पाकिस्तान के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर के बाद एक कूटनीतिक प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा बनाया था, तब भी उन्होंने सहयोगी रवैया दिखाया था।

Shashi tharoor defends advani legacy compares him with nehru and indira

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 09, 2025 | 05:10 PM

Topics:  

  • Indira Gandhi
  • Jawaharlal Nehru
  • Lal Krishna Advani
  • Shashi Tharoor

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.