-
रवि, 26 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Sharad Pawars Taunt On Pm Modis Visit To Pune Said Bringing Back Students From Ukraine Is More Important Than Inaugurating Unfinished Projects
शरद पवार का पीएम मोदी के पुणे दौरे पर तंज, बोले- अधूरी परियोजनाओं के उद्घाटन से ज्यादा जरूरी है यूक्रेन से छात्रों को वापस लाना
- Written By: आसिफ सईद

File
पुणे: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के पुणे (Pune) दौरे से पहले राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष शरद पवार (NCP Chief Sharad Pawar) ने शनिवार को कहा कि जिस मेट्रो (Pune Metro) सेवा का मोदी उद्घाटन करने वाले हैं उसका काम अभी अधूरा है। इसके साथ ही उन्होंने युद्धग्रस्त यूक्रेन से भारतीय छात्रों को वापस लाने की जरूरत को रेखांकित किया। प्रधानमंत्री रविवार को पुणे जाने वाले हैं, जहां वह मेट्रो सेवा तथा अन्य परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे।
पवार ने कहा, “मैं मानता हूं कि पुणे में महत्वपूर्ण परियोजनाएं हैं, जो अधूरी हैं और प्रधानमंत्री एक अहम परियोजना का उद्घाटन करेंगे… (लेकिन) यूक्रेन में फंसे छात्रों को निकालना अधिक महत्वपूर्ण है। मुझे लगता है कि सत्तारूढ़ दल को इसके बारे में गंभीरता से सोचना चाहिए।” शहर के वारजे इलाके में एक अस्पताल का उद्घाटन करने के बाद पवार ने संवाददाताओं से बातचीत में यह बयान दिया। भारतीय छात्रों की परेशानी पर उन्होंने कहा कि रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध से बहुत से छात्रों को तकलीफ का सामना करना पड़ रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
PM मोदी ने मन की बात में की भारतीय बेटियों की तारीफ, लॉर्ड्स की ऐतिहासिक जीत पर कही बड़ी बात
सोनम वांगचुक से लेकर युवाओं के वीडियो तक… संजय सिंह ने गिनाए उदाहरण-VIDEO
‘सपा गुंडागर्दी पर उतर आई है’… ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला-VIDEO
रेलवे की Railway Bedsheet में AI कैमरा खोजेगा दाग-धब्बे, पायलट प्रोजेक्ट लॉन्च
पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा, “मैंने वहां फंसे एक भारतीय छात्र से बात की थी। उसने मुझे बताया कि भारतीय दूतावास ने उन्हें यूक्रेन की सीमा पार करने को कहा है जो उस स्थान से पैदल छह घंटे की दूरी पर है, जहां छात्र फंसे हैं।” पवार ने कहा, “छात्र पैदल चलने के लिए तैयार हैं, लेकिन बेहद ठंड, बमबारी और गोलीबारी उनकी चिंता का मुख्य कारण हैं। मुझे लगता है कि सत्तारूढ़ दल (भाजपा) को इस पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए।”
उन्होंने कहा, “मैं मानता हूं कि पुणे में महत्वपूर्ण परियोजनाएं चल रही हैं और प्रधानमंत्री एक अहम परियोजना का उद्घाटन करेंगे, लेकिन (मुझे लगता है कि) यूक्रेन में फंसे छात्रों को निकालना अधिक महत्वपूर्ण है। मुझे लगता है कि सत्तारूढ़ दल को इसके बारे में गंभीरता से सोचना चाहिए।”
Sharad pawars taunt on pm modis visit to pune said bringing back students from ukraine is more important than inaugurating unfinished projects
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Thane News: बदलापुर के कालू झरने में बड़ा हादसा, तेज बहाव में बहने से दो युवकों की मौत
Jul 26, 2026 | 09:57 PM‘जन नायकन’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, ओपनिंग वीकेंड में 100 करोड़ क्लब में एंट्री, कई फिल्मों को छोड़ा पीछे
Jul 26, 2026 | 09:56 PMस्कूल वाला साइकिल रिक्शा देख लौट आई बचपन की यादें, वायरल वीडियो ने लोगों को कर दिया भावुक
Jul 26, 2026 | 09:54 PMTamil Nadu Politics: TVK को बड़ा झटका, चेन्नई में 25 से अधिक स्थानीय नेताओं ने छोड़ी पार्टी और थामा DMK का हाथ
Jul 26, 2026 | 09:52 PMCM Yogi Agra Visit: मंच से भाषण दे रहे थे CM योगी, पास बैठे BJP विधायक भर रहे थे खर्राटे, VIDEO वायरल
Jul 26, 2026 | 09:47 PMसोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने लाखों लोगों का दिल जीत लिया है। ग्रेटर नोएडा वेस्
Jul 26, 2026 | 09:46 PMमुंबई के भायखला पुलिस स्टेशन में लगी आग, दमकल ने समय रहते पाया काबू, कोई हताहत नहीं
Jul 26, 2026 | 09:44 PMवीडियो गैलरी

जौहर यूनिवर्सिटी के समर्थन में सड़कों पर उतरे सपाई, अलीगढ़ में डीएम ऑफिस में जड़ा ताला; VIDEO वायरल
Jul 26, 2026 | 09:31 PM
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार; वकील ने खोले बड़े राज, राजनीतिक जीवन में पहली बार जाना पड़ा जेल, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 09:04 PM
चुप नहीं बैठी महिला; बीएमटीसी बस में छेड़छाड़ करने वाले को ड्राइवर ने सिखाया सबक, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 08:45 PM
अब बात होगी तो सिर्फ PoK पर…, कारगिल वॉर मेमोरियल से राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को सख्त चेतावनी; देखें Video
Jul 26, 2026 | 02:41 PM
भोपाल के हथाईखेड़ा डैम में नियमों की उड़ रही धज्जियां, प्रशासन ने जांच का दिया भरोसा-VIDEO
Jul 26, 2026 | 01:43 PM
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर तेज प्रताप का बड़ा बयान, बोले- छात्रों ने सरकार को झुका दिया-VIDEO
Jul 26, 2026 | 01:08 PM














