विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A में बढ़ी सियासी सुगबुगाहट, पुणे में पीएम मोदी और शरद पवार होंगे एक मंच पर
- Written By: साक्षी सिंह
Pic Source - ANI
मुंबई: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल यानी 1 अगस्त को महाराष्ट्र (Maharashtra) में आयोजित एक समारोह में शिरकत करेंगे। ये समारोह तिलक स्मारक मंदिर ट्रस्ट (Tilak Smarak Mandir Trust) की ओर से आयोजित किया गया है। समारोह में उनके साथ एनसीपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद पवार (Sharad Pawar) भी मंच साझा करेंगे। ऐसे में विपक्षी गठबंधन की टीम शरद पवार को मनाने में लगी है कि वह पीएम मोदी के साथ मंच साझा न करें। वहीं कयास ये भी लगाया जा रहा है कि I.N.D.I.A गठबंधन में रार की स्थिति भी पैदा हो सकती है।
I.N.D.I.A की तीसरी बैठक से पहले ही विपक्ष में रार
विपक्षी गुट 25-26 अगस्त को अपनी तीसरी बैठक करने जा रहा है। विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A की तीसरी बैठक से पहले ही विपक्ष में रार देखने को मिल सकती है। इस बीच NCP प्रमुख शरद पवार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करने वाले हैं।
PM मोदी को करेंगे सम्मानित
दरअसल, पुणे में आयोजित एक कार्यक्रम में शरद पवार आज पीएम मोदी को सम्मानित करेंगे। पुणे के एसपी कॉलेज मैदान में होने वाले इस कार्यक्रम में PM मोदी को लोकमान्य तिलक पुरस्कार दिया जाना है और शरद पवार ही पीएम को यह सम्मान देंगे।
सम्बंधित ख़बरें
महायुति में टकराव, रोहित पवार का बड़ा दावा, 2029 में चुनाव रद्द कराने की योजना बना रही है बीजेपी
इथेनॉल पर क्यों चुप है विपक्ष? शुगर फैक्ट्री से क्या है कनेक्शन, जानें किन-किन नेताओं के पास है चीनी मिलें
सत्ता सुख के लिए फिर करवट लेगी महाराष्ट्र की राजनीति? पवार की राकांपा में ‘विलय या एनडीए’ को लेकर मचा घमासान
Shirur APMC Election में बड़ा सियासी उलटफेर, भाजपा ने आखिरी वक्त में अजित पवार गुट से मिलाया हाथ
शरद पवार को मनाने में विपक्ष जुटा
शरद पवार के इस कार्यक्रम में शामिल होने पर कई विपक्षी नेताओं ने इसे गलत बताया है। अब उनसे मिलकर उन्हें मनाने की कोशिश करने वाले हैं। ताकि वह इस कार्यक्रम में शामिल न हों। संजय राउत ने NCP प्रमुख शरद पवार को समारोह में न जाने की सलाह दी। वहीं NCP की राज्यसभा सांसद वंदना चव्हाण (MP Vandana Chavan) ने भी पवार के फैसले पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि मैं व्यक्तिगत रूप से पवार जी के इस फैसले से नाखुश हूं। उन्होंने भी NCP प्रमुख से इस कार्यक्रम से दूरी बनाने की अपील की।
अजित पवार के अलग होने से पहले पीएम को किया था आमंत्रित
वंदना चव्हाण बताया कि पवार ने पीएम मोदी को खुद इस कार्यक्रम में आमंत्रित किया। उन्होंने ऐसा तिलक ट्रस्ट के सदस्यों के अनुरोध पर किया। वंदना ने बताया कि पवार ने अजित पवार के अलग होने से पहले पीएम को आमंत्रित किया था।
